एक्सप्लोरर

Delhi: दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा ऑपरेशन, पकड़ा गया ISIS का आतंकी, कई संदिग्ध दस्तावेज बरामद

Delhi News: दिल्ली पुलिस ने एक बड़े ऑपरेशन में ISIS का खतरनाक आतंकी आफताब गिरफ्तार किया. रांची में भी असहर दानिश को हिरासत में लिया गया. 6 संदिग्ध आतंकियों के ठिकानों पर अहम सबूत मिले.

दिल्ली पुलिस ने एक बड़े ऑपरेशन में ISIS से जुड़े आतंकवादी आफताब को गिरफ्तार किया है. आफताब मुंबई का रहने वाला है और उसके पकड़े जाने के बाद पुलिस ने देश के कई राज्यों में छापेमारी शुरू कर दी. इस कार्रवाई में अब तक 6 संदिग्ध आतंकियों को हिरासत में लिया गया है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और केंद्रीय एजेंसियों ने अलग-अलग ठिकानों पर रेड की और कई संदिग्ध दस्तावेज व सामग्री बरामद की है.

रांची में असहर दानिश गिरफ्तार

इस ऑपरेशन का असर झारखंड की राजधानी रांची में भी देखा गया. दिल्ली पुलिस, झारखंड ATS और रांची पुलिस ने मिलकर एक संयुक्त अभियान चलाया. रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र के इस्लाम नगर में एक लॉज से संदिग्ध आतंकवादी असहर दानिश को गिरफ्तार किया गया. असहर बोकारो जिले के पेटवार का रहने वाला है.

पुलिस ने उसके कब्जे से कई आपत्तिजनक दस्तावेज और सामग्री बरामद की है, जो ISIS से उसके कनेक्शन की ओर इशारा कर रहे हैं. फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और उसके नेटवर्क का पता लगाने में लगी हुई है.

देशभर में चल रही छापेमारी

आफताब की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों ने देशभर में 6 संदिग्ध आतंकियों को हिरासत में लिया. इनके ठिकानों पर रेड कर पुलिस ने कई अहम सबूत बरामद किए हैं, जिनसे आतंकी साजिश के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है.

रांची में असहर की गिरफ्तारी से इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस पूरे इलाके की बारीकी से जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि असहर के साथ और कौन-कौन शामिल था.

पुलिस की सख्ती और आगे की कार्रवाई

पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां इस मामले में कोई ढील नहीं बरत रही हैं. हिरासत में लिए गए सभी 6 संदिग्धों से गहन पूछताछ जारी है. आने वाले दिनों में इस मामले में कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है.

दिल्ली पुलिस और झारखंड ATS मिलकर इस आतंकी नेटवर्क को पूरी तरह तोड़ने की कोशिश में हैं. देश की सुरक्षा के लिहाज से यह कार्रवाई बेहद अहम है और पुलिस का फोकस इस नेटवर्क के हर पहलू को उजागर करने पर है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली SIR: कट सकते हैं 47 लाख नाम, इस दिन आएगी ड्राफ्ट लिस्ट
दिल्ली SIR: कट सकते हैं 47 लाख नाम, इस दिन आएगी ड्राफ्ट लिस्ट
दिल्ली में पानी का पुराना बिल है तो काम की खबर, सरचार्ज पर 100% छूट की मियाद बढ़ी
दिल्ली में पानी का पुराना बिल है तो काम की खबर, सरचार्ज पर 100% छूट की मियाद बढ़ी
पत्नी की गंभीर बीमारी पर ड्रग्स केस के आरोपी रितिक बजाज को राहत, मिली अंतरिम जमानत
पत्नी की गंभीर बीमारी पर ड्रग्स केस के आरोपी रितिक बजाज को राहत, मिली अंतरिम जमानत
दिल्ली में 5 दिन तक सड़ता रहा पिता का शव, पुलिस के समझाने पर पहुंचे बेटे
दिल्ली में 5 दिन तक सड़ता रहा पिता का शव, पुलिस के समझाने पर पहुंचे बेटे

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget