एक्सप्लोरर

चार साल से फरार चल रहा था का हत्यारा, 600 KM पीछा कर दिल्ली पुलिस ने दबोचा

Delhi Crime News: दिल्ली पुलिस ने फरार हत्यारे सोनू को गिरफ्तार किया. सोनू ने 2016 में अनिल की हत्या कर उसकी लाश से सिर अलग किया था. सोनू को अंतरिम जमानत मिली थी, लेकिन वह नहीं लौटा.

Delhi Police: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा (AHTU) ने एक अंतरिम जमानत से फरार घोषित अपराधी को गिरफ्तार कर सनसनीखेज हत्या के एक पुराने मामले का पर्दाफाश कर दिया है. यह गिरफ्तारी हरियाणा के पानीपत स्थित बिड़ला ओपस पेंट रिफाइनरी से की गई है, जहां आरोपी ट्रक चला रहा था और अपनी पहचान छुपा कर रह रहा था. गिरफ्तार आरोपी सोनू उर्फ चिकू उर्फ मनोज निवासी गोपाल नगर, नजफगढ़, दिल्ली वर्ष 2016 में हुई एक जघन्य हत्या में मुख्य आरोपी है. 

कंझावला थाना क्षेत्र में एक सिरकटी और निर्वस्त्र लाश मिलने से सनसनी फैल गई थी. मृतक की पहचान अनिल उर्फ मोनू के रूप में हुई थी. जांच में सामने आया कि आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर अनिल की गोली मारकर हत्या की, फिर उसकी पहचान छुपाने के लिए सिर काट कर अलग नाले में फेंक दिया.

जमानत ली, लेकिन फिर हो गया फरार
वर्ष 2020 में आरोपी को अपने कैंसर पीड़ित पिता के इलाज के लिए अदालत से 30 दिन की अंतरिम जमानत मिली थी, लेकिन उसने समय रहते सरेंडर नहीं किया और फरार हो गया. अदालत ने उसे घोषित अपराधी करार दे दिया था.

ट्रक ड्राइवर बन छिप रहा था आरोपी
आरोपी लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था और ट्रक ड्राइवर बनकर विभिन्न राज्यों में छुपा हुआ था. अपराध शाखा की टीम ने तकनीकी निगरानी और खुफिया जानकारी के माध्यम से आरोपी का पीछा शुरू किया और आखिरकार लगभग 600 किलोमीटर पीछा करने के बाद पानीपत से उसे गिरफ्तार कर लिया.

विवाद बना था हत्या की वजह
जानकारी के अनुसार, हत्या से करीब तीन महीने पहले अनिल और आरोपी सोनू के बीच किसी मामूली बात पर झगड़ा हुआ था, जिसमें अनिल ने आरोपी की पिटाई कर दी थी. इसी का बदला लेने के लिए सोनू ने अपने साथियों पंकज और सोमबीर के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची.

क्राइम ब्रांच की टीम ने रचा जाल
इस गिरफ्तारी को इंस्पेक्टर मनोज दहिया के नेतृत्व में बनाई टीम ने अंजाम दिया. टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए न केवल तकनीकी सहायता ली, बल्कि गुप्त सूचनाओं पर काम करते हुए उसकी हर गतिविधि पर नजर रखी. आरोपी को अब संबंधित धाराओं में गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया है और आगे की जांच जारी है.

ये भी पढ़ें: MP: छिंदवाड़ा में एक साथ नजर आए बंटी साहू और नकुलनाथ, पादुका पूजन के बाद जगद्गुरु शंकराचार्य से लिया आशीर्वाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन
DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
दिल्ली: सरकारी कर्मचारियों की हाजिरी पर बड़ा बदलाव! फेस से पहचान और लोकेशन की निगरानी
दिल्ली: सरकारी कर्मचारियों की हाजिरी पर बड़ा बदलाव! फेस से पहचान और लोकेशन की निगरानी
RTI के तहत नहीं आएगा राजीव गांधी फाउंडेशन, दिल्ली HC ने खारिज की याचिका
RTI के तहत नहीं आएगा राजीव गांधी फाउंडेशन, दिल्ली HC ने खारिज की याचिका

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो...2 ही छंद गाऊंगा'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
Embed widget