एक्सप्लोरर

दिल्ली में अवैध हथियार के नेटवर्क का खुलासा, 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

Delhi News: पुलिस के मुताबिक आरोपी दीपक ने पूछताछ में खुलासा किया है कि उसकी सप्लाई चेन से नरेंद्र और बिंदु नाम के लोग भी जुड़े हुए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है. आगे की जांच जारी है.

दिल्ली पुलिस की साउथ डिस्ट्रिक्ट स्पेशल स्टाफ टीम ने अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपियों से 01 देशी कट्टा, 02 सेमी-ऑटोमेटिक पिस्टल, 08 जिंदा कारतूस और एक तलवार बरामद हुई है. 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उमर उर्फ सबलू (22) और दीपक उर्फ गंजा (35) के रूप में हुई है. डीसीपी अंकित चौहान ने बताया कि, स्पेशल स्टाफ लगातार उन अपराधियों पर नजर रख रही थी जो सोशल मीडिया पर हथियारों की नुमाइश कर रहे थे. साथ ही सूत्रों को सक्रिय कर पुराने अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रख कर उनके बारे में जानकारियों को विकसित करने में लगी हुई थी. जिससे पुलिस को इस नेटवर्क का खुलासा करने में कामयाब मिली.

क्राउन प्लाजा के पास से पहली गिरफ्तारी

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, 13 सितंबर को पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक सोशल मीडिया पर हथियार लहराते हुए वीडियो दिखा रहा है. जिस पर एसीपी ऑपरेशन की देखरेख में स्पेशल स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर अनुराग अगुवाई में टीम बनाई गई. जिन्होंने ओखला के क्राउन प्लाज़ा के पास ट्रैप लगा कर उमर उर्फ सबलू (22) को दबोच लिया. उसकी निशानदेही पर संगम विहार के डीडीए पार्क से एक देशी कट्टा और 03 जिंदा कारतूस बरामद किया गया.

हथियार का सप्लायर भी चढ़ा हत्थे

पूछताछ में सबलू ने खुलासा किया कि उसने यह हथियार कुख्यात तिगरी थाने का घोषित बैड करेक्टर दीपक उर्फ गंजा (35) से लिया था. जिस पर पुलिस ने तुरंत छापेमारी कर उसे भी संगम विहार से गिरफ्तार कर लिया. उसके ठिकाने से 02 सेमी-ऑटोमेटिक पिस्टल, 05 जिंदा कारतूस और एक तलवार बरामद की गई.

पुलिस के मुताबिक, दीपक उर्फ गंजा देवली के वाल्मीकि मोहल्ला का रहने वाला है और वह 09 आपराधिक मामलों में पहले से शामिल पाया गया है. उसकी प्रतिद्वंद्वी रवि गंगवाल गैंग से उसकी पुरानी दुश्मनी है. इलाके में दबदबा बनाये रखने के लिए वह हथियार अपने पास रखता था. वह अवैध हथियारों की सप्लाई भी करता है. वहीं, उमर उर्फ सबलू संगम विहार का रहने वाला है. नशे की लत के चलते वह अपराध की दुनिया में उतरा और फिर दीपक का विश्वसनीय साथी बनकर हथियारों की ढुलाई करने लगा.

आगे की जांच जारी

पुलिस के मुताबिक आरोपी दीपक ने पूछताछ में खुलासा किया है कि उसकी सप्लाई चेन से नरेंद्र और बिंदु नाम के लोग भी जुड़े हुए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है. आगे की जांच जारी है.

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर पर खड़ा मिला पत्थरों से लदा ट्रक! CJP ने शेयर किया वीडियो, पूछा- क्या करना चाहती है दिल्ली पुलिस?
जंतर-मंतर पर खड़ा मिला पत्थरों से लदा ट्रक! CJP ने शेयर किया वीडियो, पूछा- क्या करना चाहती है दिल्ली पुलिस?
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
दिल्ली के GTB अस्पताल में बड़ी लापरवाही का आरोप, मरीज पर गिरा सीलिंग फैन; कुछ घंटे बाद मौत
दिल्ली के GTB अस्पताल में बड़ी लापरवाही का आरोप, मरीज पर गिरा सीलिंग फैन; कुछ घंटे बाद मौत
'दिल्ली में नहीं होगा कोई मार्च!' संसद से 3km पहले ही रोक दिए जाएंगे CJP प्रोटेस्टर्स, लगाए गए बैरिकेड्स
'दिल्ली में नहीं होगा कोई मार्च!' संसद से 3km पहले ही रोक दिए जाएंगे CJP प्रोटेस्टर्स, लगाए गए बैरिकेड्स

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? अमेरिकी हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? US हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Why Argentina Lost: फाइनल में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
FINAL में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Weather Today: 'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
Embed widget