एक्सप्लोरर

'PM मोदी एक संत, वह वोट नहीं दिल चुराते हैं', CM रेखा गुप्ता ने बांधे तारीफों के पुल

Rekha Gupta News: सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि पीएम मोदी को वोट चुराने की जरूरत नहीं है और यह आरोप उन पार्टियों द्वारा लगाया जा रहा है जो सत्ता खो चुकी हैं और अब चुनाव का सामना करने से डर रही हैं.

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विपक्षी दलों पर उनके 'वोट चोरी' के आरोप को लेकर निशाना साधते हुए मंगलवार (16 सितंबर) को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 'दिल चुराते हैं' और उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान अर्जित किया है. यहां तक ​​कि अमेरिका जैसे देश भी भारत को सलाम करते हैं.

यहां वीआर मेट्रोपोलिटन मॉल में आयोजित 'विश्वकर्मा पूजा' कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने नेतृत्व के माध्यम से देश में एक 'नई ऊर्जा' का संचार किया है. उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, "प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को गालियां इसलिए झेलनी पड़ रही हैं क्योंकि वे (विपक्ष) इस बात से परेशान हैं कि देश क्यों प्रगति कर रहा है, गरीबों को लाभ क्यों मिल रहा है और यहां तक ​​कि अमेरिका जैसे देश भी भारत को सलाम कर रहे हैं."

सीएम रेखा गुप्ता ने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों द्वारा गंदी राजनीति अपनाई जा रही है. मुख्यमंत्री ने कहा, "वे (विपक्ष) 'वोट चोरी' का आरोप लगाते हैं लेकिन मोदी दिल चुराने वालों में है और उन्होंने हम सभी का दिल चुरा लिया है." सीएम गुप्ता ने प्रधानमंत्री की प्रशंसा करते हुए कहा कि 'माखनचोर' (भगवान कृष्ण) की तरह पीएम मोदी भी 'मन के चोर' हैं.

'पीएम को वोट चुराने की जरूरत नहीं'

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वोट चुराने की जरूरत नहीं है और यह आरोप उन पार्टियों द्वारा लगाया जा रहा है जो सत्ता खो चुकी हैं और अब चुनाव का सामना करने से डर रही हैं.

पीएम मोदी को बताया संत

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गांधी परिवार पर भाई-भतीजावाद का आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी एक संत हैं, जिन्होंने अपना जीवन देश की सेवा में समर्पित कर दिया और अपने परिवार में किसी को भी कभी लाभ नहीं पहुंचाया. कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर परोक्ष हमला करते हुए गुप्ता ने कहा कि उन्होंने अपने बहनोई को जमीन दी, अपनी बहन को पद दिया और अपनी मां को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया और खुद ऐसी चीजें कर रहे हैं जो किसी को समझ में नहीं आतीं.

विपक्ष ने बीजेपी पर लगाया वोट चोरी का आरोप

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी पर 'वोट चोरी' होने के आरोप लगाने वालों में कांग्रेस सबसे आगे रही है. पार्टी चुनाव परिणामों को प्रभावित करने के लिए निर्वाचन आयोग और केंद्र की बीजेपी सरकार के बीच मिलीभगत का आरोप लगाती रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली-NCR में 12 करोड़ की ड्रग्स सप्लाई का खुलासा, 5 गिरफ्तार
दिल्ली-NCR में 12 करोड़ की ड्रग्स सप्लाई का खुलासा, 5 गिरफ्तार
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
'लोकतंत्र में ऐसी घटना...', ममता बनर्जी के काफिले पर हमले को लेकर बोले अखिलेश
'लोकतंत्र में ऐसी घटना...', ममता बनर्जी के काफिले पर हमले को लेकर बोले अखिलेश
17 फिल्मों के बाद गोविंदा ने क्यों डेविड धवन संग काम करना कर दिया था बंद? एक्टर बोले-'मैं फोन करता था लेकिन...'
17 फिल्मों के बाद गोविंदा ने क्यों डेविड धवन संग काम करना कर दिया था बंद? एक्टर ने बताई वजह
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
DU UG की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, सीट अलॉटमेंट के बाद इन तारीखों का रखें ध्यान
DU UG की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, सीट अलॉटमेंट के बाद इन तारीखों का रखें ध्यान
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
Embed widget