एक्सप्लोरर

'मेरे यार बराती आवेंगे...', गाने के साथ इंस्टाग्राम पर लहराया हथियार, पहुंच गई दिल्ली पुलिस

Delhi Crime: दिल्ली पुलिस ने बुराड़ी में एक युवक अमर बहादुर को कट्टा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया. वह सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए हथियारों के साथ वीडियो पोस्ट कर रहा था.

Delhi Crime: सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ वीडियो बनाकर सनसनी फैलाने वाले एक युवक को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बुराड़ी इलाके में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर 23 साल के अमर बहादुर को एक देशी कट्टे, एक जिंदा कारतूस और दो खाली कारतूस के साथ रंगे हाथों पकड़ा.

दिल्ली पुलिस की अहम कार्रवाई

दिल्ली पुलिस की टीम इलाके में गश्त कर रही थी. इस दौरान पुलिस को खबर मिली कि एक युवक अवैध हथियारों के साथ इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर रहा है और इस समय पुश्ता रोड, बुराड़ी में मौजूद है. सूचना मिलते ही कांस्टेबल दिनेश और कांस्टेबल राहुल तुरंत मौके पर पहुंचे.

रात करीब 10:45 बजे, पुलिस ने अंटी की ठोकर के पास एक संदिग्ध युवक को देखा. पुलिस टीम को देखते ही वह झाड़ियों में छिपने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया. तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और दो खाली कारतूस बरामद हुए. आरोपी की पहचान अमर बहादुर के रूप में हुई.

इंस्टाग्राम में लड़के ने हथियार के साथ हरियाणवी गाने के लिरिक्स लगाए हैं. जिसके बोल हैं, 'मेरे यार बराती आवेंगे...'

इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए दिखाता था हथियार

पूछताछ के दौरान अमर बहादुर ने बताया कि वह नेपाल का रहने वाला है और अपने भाई के साथ अमृत विहार में कार साफ करने का काम करता है. उसने पुलिस को बताया कि सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए उसने अपने दोस्त से देशी कट्टा लिया था और उसी के साथ इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड करता था.

अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह अवैध हथियार उसे किसने दिया और इस गुनाह में और कौन-कौन शामिल है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25/54/59 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में तड़के सुबह से बूंदाबांदी ने बदला मौसम का मिजाज, चक्रवात अर्नब का असर
दिल्ली में तड़के सुबह से बूंदाबांदी ने बदला मौसम का मिजाज, चक्रवात अर्नब का असर
दिल्ली में फुटपाथ गायब! सड़कों पर पार्किंग हावी, HC ने की तल्ख टिप्पणी
दिल्ली में फुटपाथ गायब! सड़कों पर पार्किंग हावी, HC ने की तल्ख टिप्पणी
पासपोर्ट रिन्यू कराने के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे, दिल्ली HC का दखल देने से इनकार
पासपोर्ट रिन्यू कराने के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे, दिल्ली HC का दखल देने से इनकार
CJP पर जुर्माने की मांग वाली याचिका, HC से आया ये बड़ा अपडेट
CJP पर जुर्माने की मांग वाली याचिका, HC से आया ये बड़ा अपडेट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget