एक्सप्लोरर

Indian Footwear Size System: अगर नहीं मिलते आपके साइज के जूते तो खत्म होगी ये समस्या, देश में जल्द आएगा अपना फुटवेयर साइज सिस्टम

बच्चों से लेकर युवाओं महिलाओं और बुजुर्गों आदि सभी के पैरों का साइज सिस्टम 'इंडियन फुटवेयर साइज सिस्टम' में अपग्रेड होगा. जिससे आने वाले समय में जो परेशानियां लोगों को अब तक होती है वह नहीं होंगी.

Delhi News: जब हम जूते खरीदने जाते हैं तो कई बार कुछ लोगों के पैरों के लिए सही साइज का जूता मिलने में काफी दिक्कत होती है. कई बार तो एक पैर का जूता छोटा और एक पैर का जूता बड़ा मिलता है, जिसे मजबूरन हमें खरीदना पड़ता है. यह सोच कर कि दोनों पैरों का कई बार अलग-अलग साइज हो जाता है. वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें बहुत मुश्किल से अपने पैरों के लिए सही साइज के जूते मिल पाते हैं. लेकिन आने वाले कुछ महीनों में यह दिक्कत खत्म हो सकती है क्योंकि भारत जूतों के साइज के लिए 'इंडियन फुटवेयर साइज सिस्टम' लेकर आ रहा है, जिसमें भारतीय लोगों के पैरों के सही साइज के जूते आसानी से मिल सकेंगे.

होगा खुद का फुटवियर साइज सिस्टम 
बच्चों से लेकर युवाओं महिलाओं और बुजुर्गों आदि सभी के पैरों का साइज सिस्टम 'इंडियन फुटवेयर साइज सिस्टम' में अपग्रेड होगा. जिससे आने वाले समय में जो परेशानियां लोगों को अब तक होती है वह नहीं होंगी. दरअसल अब तक भारत के पास जूते-चप्पल खरीदने के लिए जिस सिस्टम का इस्तेमाल किया जाता है, वह यूके या फ्रेंड स्टैंडर्ड का है. यानी कि भारत के पास अपना फुटवियर साइज सिस्टम नहीं है, लेकिन जल्द ही भारत अपना इंडियन साइज सिस्टम लेकर आ रहा है, जिसमें जूते चप्पल खरीदने के लिए नए नंबर होंगे और लोगों को आसानी से अच्छी फिटिंग और हेल्दी फुटवियर के साइज मिल सकेंगे. 

जल्द होगा लॉन्च
उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) ने केंद्रीय चमड़ा अनुसंधान संस्थान (CLRI) चेन्नई के साथ मिलकर देश का पहला इंडियन फुटवियर साइज सिस्टम बनाने का काम शुरू किया है, जिसे जल्द ही लॉन्च किया जाएगा, जिसके बाद भारतीयों के पास अपना खुद का इंडियन फुटवियर साइज सिस्टम होगा.

इसी कड़ी में केंद्रीय चमड़ा अनुसंधान संस्थान CLRI अलग-अलग आयु वर्ग के एक लाख से ज्यादा लोगों के फुटवेयर साइज को लेकर सर्वे कर चुका है यह सर्वे 2 दिसंबर 2021 से लेकर 31 मार्च 2022 के बीच किया गया जिसमें पांच अलग-अलग आयु वर्ग के लोगों को शामिल किया गया, पहला 4 से 11 साल तक के बच्चे, 12 से 18 तक के लड़के और लड़कियां, 19 से 55 आयुवर्ग के पुरुष और महिलाएं शामिल हैं.

4-11 आयु वर्ग के बच्चे-   20274
12 से 18 आयु वर्ग के लड़के-    20542
12 से 18 आयु वर्ग की लड़कियां-    20865
19 से 55 आयु वर्ग के पुरुष- 20093
19 से 55 आयु वर्ग की महिलाएं- 20310

कुल 102084 लोगों को इस सर्वे में शामिल किया गया दिसंबर से लेकर मार्च 2022 तक इस आयु वर्ग के लोगों के पैरों के साइज लिए गए हैं

दरअसल इसका मकसद लोगों के लिए अच्छी फिटिंग और हेल्दी फुटवेयर बनाना है, जिससे कि अब तक लोगों को फुटवेयर खरीदने में जो दिक्कतें आती हैं वह ना आएं और लोगों के साइज के जूते आसानी से मिल सकें. इंडियन फुटवेयर साइज सिस्टम आ जाने के बाद सही साइज रेंज की पहचान आसानी से की जा सकेगी और फिर जूतों चप्पलों को इसी साइज सिस्टम के आधार पर बनाया जाएगा. 

अभी इस मानक का होता है इस्तेमाल
मौजूदा समय में फुटवेयर साइज के लिए भारतीय मानक IS 1638:1969 स्पेसिफिकेशन यूरोपीय और फ्रेंड्स सिस्टम का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन भारतीय लोगों के पैरों के साइज सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए इसमें बदलाव की आवश्यकता है. इसीलिए देश अपना फुटवेयर साइज सिस्टम लेकर आ रहा है. जिससे बच्चे, बुजुर्ग, युवा, महिला हर किसी को आरामदायक साइज वाले जूते आसानी से मिल सके.

11 करोड़ के प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
इसके साथ ही डीपीआईआईटी ने इंडियन फुटवेयर साइज सिस्टम को बनाने के लिए करीब 11 करोड़ के प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है, जिसके अंतर्गत एंथ्रोपोमेट्रिक सर्वेक्षण, सांख्यिकीय विश्लेषण और एक भारतीय फुटवेयर साइज सिस्टम का विकास किया जाएगा. इसके अलावा फुट बायोमैकेनिक्स और चाल अध्ययन, सामग्री की पहचान, अंतिम निर्माण, डिजाइन पैटर्न और आराम मापदंडों का विकास, पहले के परीक्षण, विनिर्देश की पीढ़ी आदि चीजें शामिल है. यह प्रोजेक्ट आत्मनिर्भर भारत का ही हिस्सा है जिसके पूरा होने के बाद भारत के पास खुद का इंडियन फुटवेयर साइज सिस्टम होगा और हर एक जेंडर, आयु, वर्ग के लोगों के लिए सटीक फुटवेयर साइज आसानी से मिल सकेगा.

ये भी पढ़ें

Delhi: डॉ अम्बेडकर की जयंती पर संसद भवन में राष्ट्रपति कोविंद, PM Modi सहित तमाम नेताओं ने दी श्रद्धांजली, देखिए तस्वीरें

Delhi News: दिल्ली में मच्छरों के सफाए के लिए की जाएगी कोल्ड फॉगिंग, अब नहीं होगा धुआं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली SIR में 30% वोटरों के नाम पर संकट! 17 अगस्त तक करना होगा ये जरूरी काम
दिल्ली SIR में 30% वोटरों के नाम पर संकट! 17 अगस्त तक करना होगा ये जरूरी काम
दिल्ली में महिलाओं को राहत, पिंक टिकट के साथ इस तारीख तक कर सकेंगी फ्री सफर
दिल्ली में महिलाओं को राहत, पिंक टिकट के साथ इस तारीख तक कर सकेंगी फ्री सफर
वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस पर बीजेपी का निशाना, हर्ष मल्होत्रा बोले- 'राष्ट्रीय गीत...'
वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस पर बीजेपी का निशाना, हर्ष मल्होत्रा बोले- 'राष्ट्रीय गीत...'
'विकसित भारत 2047' में दिल्ली निभाएगी बड़ी भूमिका, CM रेखा गुप्ता ने बताया विजन
'विकसित भारत 2047' में दिल्ली निभाएगी बड़ी भूमिका, CM रेखा गुप्ता ने बताया विजन

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget