एक्सप्लोरर

Delhi News: डीडीए ने संजय वन को एडवेंचर एक्टिविटीज को विकसित करने के लिए काम शुरू किया, जानिए क्या क्या होंगी सुविधाएं

संजय वन को डीडीए ने इकोटूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने के लिए काम शुरू कर दिया है. जिसके तहत प्राकृति आधारित एडवेंचर एक्टिविटीज को बढ़ावा दिया जाएगा. डीडीए अगले महीने इसके लिए EOI जारी करेगा.

DDA Developed Sanjay Van for Adventure Activities: साउथ दिल्ली स्थित संजय वन को दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने पिछले महीने इकोटूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने का एलान किया था. वहीं डीडीए ने इस योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए फिर से काम शुरू कर दिया है. जिसके लिए वह इस महीन के अंत तक निजी क्षेत्र की कंपनियों को इसको इकोटूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने के लिए आमंत्रित करेगा. 

संजय वन को एडवेंचर एक्टिविटीज के लिए विकसित करने की योजना
डीडीए के एक सीनियर अधिकारी ने इस संबंध में बताया कि योजना प्राकृति आधारित (Nature Based) एडवेंचर एक्टिविटीज को बढ़ावा देने की योजना है. हिंदुस्तान टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक, डीडीए के एक अधिकारी ने नाम बताने की शर्त पर बताया कि “सिर्फ एक फर्म थी जिसने इको-टूरिज्म प्रोजेक्ट में दिलचस्पी दिखाई थी. हम योजना पर फिर से काम कर रहे हैं, जिससे हमें बेहतर प्रतिक्रिया मिल सके. अगले महीने हम इसके लिए फिर से EOI आमंत्रित करेंगे. हम इसके जरिये सिर्फ यह देखना चाहते हैं कि इस तरह के प्रोज़ेक्ट में फर्मों की दिलचस्पी जानने के लिए किया जा रहा है. उनकी प्रतिक्रिया के आद्झार पर हम एक विस्तृत निविदा (Detailed Tender) जारी करेंगे.

वहीं डीडीए के एक सीनियर अधिकारी ने फिर से तैयार की गई इस योजना के बारे में कहा, "इस परियोजना को इकोटूरिज्म हब के रूप में पेश नहीं किया जाएगा बल्कि हम मूल रूप से सी क्षेत्र में प्राकृति आधारित एडवेंचर एक्टिविटीज को बढ़ावा देने की योजना बना रहे हैं. जहां हम इस तरह की एक्टिविटी को शामिल करने की योजना पर फिर से काम कर रहे हैं."

एडवेंचर एक्टिविटीज के तहत इन सुविधाओं को किया जायेगा विकसित
डीडीए के अधिकारियों ने कहा कि, मनोरंजन और पर्यावरण जागरूकता के लिए वन क्षेत्र का उपयोग करने का विचार है. रॉक क्लाइम्बिंग, पैराग्लाइडिंग, एरियल ट्रेल्स (कैनोपी टूर, जिपलाइन, वैली क्रॉसिंग, बर्मा ब्रिज क्रॉसिंग), फॉरेस्ट सफारी, फॉरेस्ट लीजर साइकलिंग, कैंपिंग और पिकनिक एरिया, स्टार गेजिंग एक्टिविटीज, बर्ड वॉचिंग, गाइडेड नेचर टूर, फ्लोरा और फॉना जैस ऑब्जर्वेशन ट्रिप हैं, जिन्हें डीडीए ने पिछले साल सितंबर में अपने EOI दस्तावेज में प्रस्ताव के रूप में पेश किया था.

डीडीए के अधिकारियों के मुताबिक, मालिकाना हक़ रखने वाली एजेंसी ने कहा कि स्थानीय परंपराओं की स्थिरता के लिए यहां पर मेलों और त्योहारों का भी आयोजन किया जा सकता है. डीडीए के एक सीनियर अधिकारी ने कहा, 'पिछले दस्तावेज में बताई गई ज्यादातर एक्टिविटी जस की तस बनी रहेंगी. हम केवल सिर्फ नई एक्टिविटी की खोज कर रहे हैं जिन्हें प्रोज़ेक्ट में शामिल किया जा सकता है. हम प्रोज़ेक्ट से रेवेन्यू मॉडल भी तलाश रहे हैं. वहीं अधिकारी ने आगे कहा, हो सकता है एक फर्म सभी एक्टिविटी के संचालन में दिलचस्पी न ले, इसलिए हम दूसरे की तलाश कर रहे हैं. इसे अभी अंतिम रूप दिया जाना बाकी है."

गौरतलब हो कि संजय वन का रखरखाव डीडीए करता है, जो साउथ रिज का हिस्सा है. संजय वन 783 एकड़ में फैला है. मालिकाना हक रखने वाली एजेंसी इस पूरे इलाके के रखरखाव में शामिल रही है, जिसने 70 के दशक में साउथ रिज के एक हिस्से को विकसित किया था. जिसके तहत कुछ ऐसे जगहों को विकसित किया, जहां लोग अक्सर आते-जाते रहते हैं.

 

यह भी पढ़ें:

Delhi: लाजपत नगर में चोरों का आतंक, मंदिर में 12 ताले तोड़कर 11 मुकुट चुरा ले गए चोर

India Gate पर अब क्यों नहीं जलेगी Amar Jawan Jyoti, Congress के आरोपों के बाद Modi सरकार ने दी ये सफाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जामिया में आधी रात को पत्थरबाजी और तोड़फोड़, पुलिस बोली- शिकायत मिलने पर लेंगे एक्शन
जामिया में आधी रात को पत्थरबाजी और तोड़फोड़, पुलिस बोली- शिकायत मिलने पर लेंगे एक्शन
'वजहें खत्म नहीं होंगी', सरकार पर सेंसरशिप का आरोप लगाकर बोले अभिजीत दीपके
'वजहें खत्म नहीं होंगी', सरकार पर सेंसरशिप का आरोप लगाकर बोले अभिजीत दीपके
कांग्रेस रैली से नाराज व्यापारियों ने फिर लिखा राहुल गांधी को पत्र- 'हमसे 20 मिनट मिल लें'
कांग्रेस रैली से नाराज व्यापारियों ने फिर लिखा राहुल गांधी को पत्र- 'हमसे 20 मिनट मिल लें'
दिल्ली में छठ पर छुट्टी होगी या नहीं? रेखा गुप्ता सरकार ने लिया यह फैसला
दिल्ली में छठ पर छुट्टी होगी या नहीं? रेखा गुप्ता सरकार ने लिया यह फैसला

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
UP MLC Election Results 2026 Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
रवींद्र जडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, ICC रैंकिंग में दुनिया को मिला नया नंबर-1
रवींद्र जडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, ICC रैंकिंग में दुनिया को मिला नया नंबर-1
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, मंत्री पद जाने की अटकलों पर लगा विराम
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, मंत्री पद जाने की अटकलों पर लगा विराम
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
Embed widget