एक्सप्लोरर

Delhi: दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में हुई हल्की बारिश, जानें- कल कैसा रहेगा मौसम?

Delhi Weather News: दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में बुधवार की रात हल्की बारिश हुई. ये बारिश गर्मी से बहुत ज्यादा राहत देने वाली नहीं साबित हुई क्योंकि कुछ देर के बाद ही ये थम गई.

Delhi Weather: दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में बुधवार को साढ़े नौ बजे के आस पास हल्की बारिश हुई. मौसम विभाग ने बताया था कि दिल्ली में नरेला, अलीपुर, द्वारका, दिल्ली कैंट, इंडिया गेट, अक्षरधाम, पालम, सफदरजंग, लोदी रोड, नेहरू स्टेडियम, आईजीआई एयरपोर्ट के आस-पास के इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. करावल नगर, दिलशाद गार्डन, सीमापुरी और एनसीआर में लोनी देहात, हिंडन वायुसेना स्टेशन, गाजियाबाद, हरियाणा में हांसी, महम, सोनीपत, रोहतक, खरखौदा और यूपी के सहारनपुर, देवबंद, मुजफ्फरनगर, बागपत, खेकड़ा, मोदीनगर, पिलखुआ, हापुड़, गुलौटी, सिकंदराबाद और बुलंदशहर के आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश हो सकती है.

दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम?

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी ‘स्काईमेट वेदर’ के अनुसार, अरब सागर में चक्रवात ‘बिपरजॉय’ के प्रभाव से दिल्ली में गुरुवार (15 जून) और शुक्रवार (16 जून) को हल्की बारिश होने के आसार हैं, जिससे दिल्लीवासियों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है.

CM केजरीवाल बोले- 'एक जमाना था जब CBI और ED की इज्जत थी, कहीं रेड मारते थे तो...'

बिपरजॉय की स्थिति? 

अरब सागर से उठा चक्रवात ‘बिपारजॉय’ बुधवार को गुजरात के कच्छ क्षेत्र और इससे सटे दक्षिण पाकिस्तान की ओर मुड़ने को तैयार है. इस प्रक्रिया में यह थोड़ा कमजोर हो रहा है, लेकिन इससे अभी भी तूफानी लहरों, तेज हवाओं और भारी बारिश का खतरा बना हुआ है. दक्षिण पूर्वी अरब सागर में छह जून को बनने के बाद से, ‘बिपारजॉय’ लगातार उत्तर की ओर बढ़ते हुए मजबूत हो रहा था और 11 जून को यह अत्यंत प्रचंड चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया था जिसकी हवाओं की रफ्तार 160 किमी प्रति घंटे से अधिक के आंकड़े की तरफ बढ़ रही थी, लेकिन एक दिन बाद इसकी तीव्रता कम हो गई थी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि बिपारजॉय बुधवार को रास्ता बदलने और कच्छ तथा सौराष्ट्र की ओर उत्तर-पूर्वी दिशा में बढ़ने के लिए तैयार है तथा बृहस्पतिवार की शाम यह जखाऊ बंदरगाह के पास से गुजरेगा. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget