एक्सप्लोरर

दिल्ली-NCR में सुबह से ही जोरदार बारिश, गर्मी और चिपचिप से मिली राहत, लेकिन ट्रैफिक अब भी समस्या

Delhi Rains: दिल्ली और NCR में आज सुबह गरज के साथ भारी बारिश हुई, जिससे गर्मी से राहत मिली. काले बादलों ने पूरे इलाके को घेर लिया. हालांकि, बारिश के कारण जलजमाव और ट्रैफिक जाम की समस्या बन गई.

दिल्ली और इससे सटे NCR (गाजियाबाद और नोएडा) में सुबह से ही बादलों की गरज के साथ जोरदार बरसात हो रही है. काले बादलों ने सुबह से ही दिल्ली-एनसीआर को घेर रखा है. एक ओर गर्मी और उमस से लोगों को बड़ी राहत मिली है तो वहीं जलजमाव और ट्रैफिक जाम की समस्या फिर बन गई है. हफ्ते के बीच (बुधवार) में सुबह ऑफिस के समय ऐसी बारिश अक्सर लोगों के लिए मुश्किल खड़ी कर देती है.

दिल्ली के इन इलाकों में भारी बारिश
दिल्ली के कुछ इलाकों, जैसे- करावल नगर, सिविल लाइंस, दिलशाद गार्डन, सीमापुरी, कश्मीरी गेट, सीलमपुर, शहादरा, विवेक विहार, लाल किला, प्रीत विहार, राष्ट्रपति भवन, राजीव चौक, आईटीओ, इंडिया गेट, अक्षरधाम, सफदरजंग, लोदी रोड, नेहरू स्टेडियम, आर के पुरम, डिफेंस कॉलोनी, लाजपत नगर में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ मध्यम से भारी बारिश हो रही है. इसकी संभावना मौसम विभाग ने जताई थी. 

दिल्ली के अलावा, इन इलाकों में मूसलाधार बारिश का अनुमान
वहीं, हौजखास, मालवीयनगर, कालकाजी, महरौली, तुगलकाबाद, छतरपुर, इग्नू, डेरामंडी, एनसीआर- लोनी देहात, हिंडन एएफ स्टेशन, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, छपरौला, नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद, बल्लभगढ़ के अलावा औरंगाबाद, होडल (हरियाणा) शामली, मुजफ्फरनगर, कांधला, खतौली, सकौती टांडा, दौराला, मेरठ, मोदीनगर पिलखुआ, नंदगांव, बरसाना (यूपी) में भी अगले दो घंटे के दौरान भारी बारिश का अनुमान है.

कई सड़कों पर लंबा जाम
बारिश और कांवड़ यात्रा के बीच दिल्ली-एनसीआईर में कई जगहों पर भारी जाम की स्थिति बन गई. मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में 29 जून को मानसून ने एंट्री ले ली थी. तब से अब तक 234.6 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है. यह सामान्य से काफी ज्यादा है. सामान्य वर्षा 217.5 मिलीमीटर मानी जाती है. 

मौसम सुहाना, फिर भी परेशान लोग
बारिश में दिल्ली का हाल काफी खराब हो जाता है. अगर बारिश तेज हुई है तो कुछ ही समय में बाइक, रिक्शा और पैदल चलने वालों का सड़क पर चलना दूभर हो जाता है. घुटनों तक पानी में गाड़ियां फंसने लगती हैं और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. बुधवार की सुबह, स्कूल-कॉलेज और ऑफिस जाने वाले लोगों के साथ भी ऐसा ही हुआ.

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह की मौजूदगी में MCD-NDDB का करार, CM रेखा बोलीं- यमुना स्वच्छता अभियान को मिलेगा बल
अमित शाह की मौजूदगी में MCD-NDDB का करार, CM रेखा बोलीं- यमुना स्वच्छता अभियान को मिलेगा बल
Delhi SIR News: दिल्ली में एसआईआर की समयसीमा बढ़ी, जानें अब कब आएगा फाइनल वोटर लिस्ट?
दिल्ली में SIR की समयसीमा बढ़ी, जानें अब कब आएगा फाइनल वोटर लिस्ट?
Delhi News: दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन चक्र', 72 घंटे में 30 वाहन चोर गिरफ्तार, 64 गाड़ियां बरामद
दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन चक्र', 72 घंटे में 30 वाहन चोर गिरफ्तार, 64 गाड़ियां बरामद
ITO पर बनेगा दिल्ली सरकार का नया सचिवालय, 30 मंजिला दो ट्विन टावर स्काईवॉक से जुड़ेंगे
ITO पर बनेगा दिल्ली सरकार का नया सचिवालय, 30 मंजिला दो ट्विन टावर स्काईवॉक से जुड़ेंगे

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget