एक्सप्लोरर

दिल्ली NCR में फिर बदला मौसम, तेज हवाओं के बाद भारी बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत

Delhi Rains: दिल्ली में मौसम एक बार फिर बदल गया है. यहां तेज हवाओं के बाद भारी बारिश दर्ज की गई. इस बारिश के बाद दिल्ली में मौसम सुहावना हो गया है.

Delhi Rains: दिल्ली में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है. राजधानी में तेज हवाओं के बाद भारी बारिश हुई. इस बरसात के बाद दिल्लीवासियों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिन तक राजधानी में बादल छाए रहेंगे.

मौसम विभाग के अनुसार शाम चार बजे पालम और झरोड़ा कलां में 65 और 37 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चली. इसके अलावा सफदरजंग इलाके में 66 किलोमीटर प्रति घंटे के स्पीड से हवाएं चलीं. जबकि प्रगति मैदान में हवाओं की रफ्तार 76 KMPH रही.

5 जून तक बादल छाए रहने का अनुमान 
मौसम विभाग ने 1 जून को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई थी. वहीं मौसम विभाग के मुताबिक 2 से 4 जून के बीच गरज और बारिश की गतिविधियां बनी रह सकती हैं, जबकि 5 जून को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे.

लोगों को दी गई ये सलाह
इस मौसम के बदलाव से एक ओर जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं तेज आंधी और बिजली गिरने की संभावनाओं को देखते हुए नागरिकों को सतर्क रहने की भी सलाह दी गई है. खासकर खुले स्थानों, पेड़ों के नीचे या कच्चे निर्माण स्थलों से दूर रहने की चेतावनी दी गई है. हालांकि, मौसम विभाग ने आगामी दिनों के लिए कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की है, लेकिन अचानक बदलते मौसम को देखते हुए सतर्कता बरतना आवश्यक है.

दिल्ली एनसीआर में चली तेज आंधी के पीछे ये हैं चार कारण

1. वेस्टर्न डिस्टर्बेंस: उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर मध्यम ऊंचाई वाले वायुमंडल में एक चक्रवाती प्रणाली (Cyclonic circulation) बनी हुई है इसे ही वेस्टर्न डिस्टर्बेंस कहा जाता है, जो भारत के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में मौसम बदलने का कारण बनता है

2. हरियाणा में चक्रवाती हलचल: हरियाणा के आसपास एक और चक्रवाती प्रणाली बनी है, जिससे उस क्षेत्र में बादल बन रहे हैं और बारिश की संभावना बढ़ रही है

3. अरब सागर से नमी आना: निचली हवा की परतों में अरब सागर से नमी (moisture) आ रही है, जो बारिश के लिए जरूरी ईंधन का काम करती है यह नमी उत्तर भारत की ओर बढ़ रही है

4. अन्य मौसमी कारण: इसके अलावा कुछ और मौसमी और तापमान से जुड़ी परिस्थितियां (dynamical और thermodynamical features) भी हैं, जो मिलकर बारिश और मौसम में बदलाव लाने में मदद कर रही हैं इन सभी कारणों से कुछ राज्यों में बादल, बारिश और मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिल सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AIMIM का बड़ा ऐलान, जामिया छात्र संघ चुनाव में उतारेगी उम्मीदवार 
AIMIM का बड़ा ऐलान, जामिया छात्र संघ चुनाव में उतारेगी उम्मीदवार 
राहुल गांधी की रैली से दिल्ली में 4000 करोड़ के नुकसान का दावा, BJP का हमला
राहुल गांधी की रैली से दिल्ली में 4000 करोड़ के नुकसान का दावा, BJP का हमला
जामिया में स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर CJP के सौरव दास का बड़ा आया बयान, जानें क्या कहा?
जामिया में स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर CJP के सौरव दास का बड़ा आया बयान, जानें क्या कहा?
दिल्ली SIR: वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए 5 दिन बाकी, नहीं बढ़ेगी डेडलाइन
दिल्ली SIR: वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए 5 दिन बाकी, नहीं बढ़ेगी डेडलाइन

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
अयोध्या में आवास योजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण को SC में चुनौती, ASG ने बताया क्यों जरूरी है?
अयोध्या में आवास योजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण को SC में चुनौती, ASG ने बताया क्यों जरूरी है?
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
Gas Stove Warning Signs: खराब होने वाला है गैस चूल्हा? लौ में दिखने वाले ये बदलाव न करें नजरअंदाज
खराब होने वाला है गैस चूल्हा? लौ में दिखने वाले ये बदलाव न करें नजरअंदाज
Embed widget