एक्सप्लोरर

Delhi Weather: दिल्ली में मौसम ने ली करवट, आज आसमान में छाए रहेंगे काले बादल, IMD का क्या है अपडेट? 

Delhi Weather Today: दिल्ली में शनिवार को दोपहर बाद तेज रफ्तार से हवाएं चलीं. लोधी रोड और आया नगर सहित कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई. तेज हवा की वजह से कई उड़ानें भी प्रभावित हुईं. 

Delhi Rain Forecast: दिल्ली में शनिवार शाम को कई इलाकों में तेज रफ्तार से हवाएं चली. कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हुई. मौसम विभाग ने रविवार (एक जून) को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना जताई है. अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 38 डिग्री सेल्सियस और 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.

दो से चार जून तक दिल्ली बारिश की संभावना है. पांच और छह जून दिल्ली में बादल छाए रहेंगे. इस दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 से 38 और न्यूनतम तापमान 26 से 37 के बीच रहने का अनुमान है. 

तापमान औसत से ज्यादा 

शनिवार को अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सीजन के औसत तापमान से 0.3 डिग्री कम है. इस बीच, सापेक्ष आर्द्रता 64 प्रतिशत से 51 प्रतिशत के बीच रही.

एक्यूआई फिर खराब 

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शाम चार बजे 241 (खराब की श्रेणी में) रहा. सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है. 

70 किलोमीटर की रफ्तार से चली हवा 

दिल्ली में शनिवार शाम को कई इलाकों में 40 से 70 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं. इस दौरान कई इलाकों हल्की वर्षा हुई. दिल्ली विश्वविद्यालय में 0.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई. इसके अलावा लोधी रोड, रिज क्षेत्र व आया नगर सहित कई अन्य इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई. आईजीआई एयरपोर्ट के पास सबसे तेज 56 किलोमीटर की गति से आंधी चलने से 40 उड़ानें निलंबित हुईं. साथ ही गोवा से नई दिल्ली आ रही एक फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट किया गया. 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि नजफगढ़ में हवा की गति 46 किलोमीटर प्रति घंटा, नारायणा में 41 किलोमीटर प्रति घंटा, पीतमपुरा में 31 किलोमीटर प्रति घंटा, पालम में 56 किलोमीटर प्रति घंटा और प्रगति मैदान में 48 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई. शाम 4:15 से 4:30 बजे के बीच ये हवाएं चलीं.

आईएमडी ने बताया कि मानक वेधशाला सफदरजंग में शाम 4:30 बजे हवा की गति 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई. दोपहर 3:30 बजे से शाम 5 बजे के बीच तापमान में लगभग छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई.

आईएमडी ने कहा कि ऐसा व्यापक क्षेत्रीय मौसम परिस्थिति के कारण हुआ, जिससे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में थोड़ी देर के लिए तेज मौसमी गतिविधि हुई. मौसम कार्यालय ने सप्ताहांत में बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने और गरज के साथ बारिश होने का अनुमान जताया है.

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. दो दशक से ज्यादा समय से प्रिंट और डिजिटल मीडिया में न्यूज रिपोर्टिंग और स्टोरी राइटिंग का अनुभव. पॉलिटिक्स, क्राइम और जनहित की खबरों को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में समसामयिक और ऐतिहासिक मसलों पर परिचर्चा में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kanwar Yatra 2026: देहरादून एक्सप्रेसवे पर कांवड़ियों की एंट्री बैन, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
देहरादून एक्सप्रेसवे पर कांवड़ियों की एंट्री बैन, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
पूर्व IPS किरण बेदी ने बताया छात्र आंदोलन को डील करने का तरीका, वीडियो में समझाया पूरा प्रोसेस
पूर्व IPS किरण बेदी ने बताया छात्र आंदोलन को डील करने का तरीका, वीडियो में समझाया पूरा प्रोसेस
अरविंद केजरीवाल को दिल्ली पुलिस की दो टूक, 'गुमराह करने वाली जानकारी न फैलाएं'
अरविंद केजरीवाल को दिल्ली पुलिस की दो टूक, 'गुमराह करने वाली जानकारी न फैलाएं'
Abhijeet Dipke News: अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'एक स्टूडेंट पर लाठी चलेगी तो चार वोट कम होंगे'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'एक स्टूडेंट पर लाठी चलेगी तो चार वोट कम होंगे'

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
CJP Protest LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
Embed widget