एक्सप्लोरर

Delhi Murder Case: दिल्ली के रघुवीर नगर इलाके में युवक की हत्या, विरोध में VHP ने निकाला मार्च, पुलिस ने क्या कहा?

Delhi News: दिल्ली के रघुवीर नगर इलाके में बादल उर्फ डब्लू सिंह की हत्या के विरोध में आज विश्व हिंदू परिषद और अन्य हिंदूवादी संगठनों ने मार्च निकाला और घटना में शामिल आरोपियों को फांसी की मांग की.

Delhi News: दिल्ली के रघुवीर नगर इलाके में बादल उर्फ डब्लू सिंह की हत्या के विरोध में आज विश्व हिंदू परिषद और अन्य हिंदूवादी संगठनों ने मार्च निकाला. इस दौरान विरोध प्रदर्शन करने वालों ने हत्याकांड में शामिल आरोपियों को फांसी दिए जाने की मांग की. उन्होंने दिल्ली सरकार से पीड़ित परिवार को 1 करोड़ रुपये की सहायता राशि और किसी एक सदस्य को नौकरी देने की भी अपील की. डब्ल्यू सिंह की हत्या 30 नवंबर की देर रात रघुबीर नगर ई ब्लॉक के चौक पर कर दी गई थी. विश्व हिंदू परिषद और अन्य हिंदूवादी संगठन घटना से काफी दुखी और गुस्से में हैं.

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि इस इलाके में पहले भी दूसरे धर्म के लोगों ने हिंदू युवकों की हत्या की है. इस मामले में बादल उर्फ डब्ल्यू सिंह एक लड़की से प्यार करता था और यही प्यार करना उसकी जान का दुश्मन हो बैठा क्योंकि लड़की दूसरे धर्म की थी. उन्होंने कहा कि लड़की के भाई और मामा ने मिलकर हत्याकांड को अंजाम दिया है. मार्च करते हुए प्रदर्शनकारी बादल उर्फ डब्लू सिंह के घर पहुंचे और पिता से मुलाकात की. पिता घटना की वजह और पुलिस प्रशासन से मांग के सवाल पर बताते हैं, "मेरा बेटा 30 तारीख की रात घर से बाहर निकला था और एक गली से जा रहा था.

तभी रास्ते में उस पर चाकू से हमला कर दिया गया. हमलावर पहले डब्लू के दोस्त रह चुके थे. लगभग 5-6 महीने पहले मेरी जानकारी में आया कि डब्लू की एक लड़की से गहरी दोस्ती थी और दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन लड़की का मामा और भाई विरोध में थे क्योंकि लड़की दूसरे धर्म की है. उन लोगों ने डब्ल्यू से कहा कि तुम मुसलमान बन जाओ तो हम अपनी भांजी की शादी तुमसे करवा देंगे. लेकिन डब्लू ने इंकार कर दिया. इसके बाद उन लोगों ने अपनी भांजी को गांव भिजवा दिया. मेरा बेटा भी अपने काम धंधे में लग गया था."

उन्होंने आरोप लगाया कि 30 तारीख को इन लोगों ने बेटे की चाकू से वार कर हत्या कर दी. बेटे ने अस्पताल में पुलिस को सभी आरोपियों के नाम भी बताए थे. पुलिस ने अभी सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है. मेरी यही मांग है कि सभी आरोपियों को फांसी की सजा होनी चाहिए. डीसीपी उर्वीजा गोयल का कहना है कि इस मामले में अभी तक 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. जहां तक बात रही कम्यूनल एंगल की तो ऐसा नहीं है. आरोपी लड़के की मां ने एक हिंदू व्यक्ति के साथ शादी की हुई है, यानी आरोपी का सौतेला पिता हिंदू है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है. 

Omicron Variant: 'COVID 19 टीकों की ‘बूस्टर’ डोज देने पर हो विचार', INSACOG ने सरकार से कहा

Farmers Protest: क्या बनेगी बाकी मांगों पर बात? Haryana CM Manohar Lal Khattar से मिलने पहुंचे किसान नेता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi News: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शकूरपुर से 45 नए आयुष्मान जन आरोग्य मंदिरों का उद्घाटन किया
दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शकूरपुर से 45 नए आयुष्मान जन आरोग्य मंदिरों का उद्घाटन किया
दिल्ली दंगा मामले में शरजील इमाम को नहीं मिली जमानत, HC ने पुलिस से 27 अगस्त तक मांगा जवाब
दिल्ली दंगा मामले में शरजील इमाम को नहीं मिली जमानत, HC ने पुलिस से 27 अगस्त तक मांगा जवाब
Sonam Wangchuk Hunger Strike: सोनम वांगचुक के अनशन पर AAP नेता संजय सिंह का बड़ा ऐलान, 'मानसूत्र सत्र के पहले ही दिन हम...'
सोनम वांगचुक के अनशन पर AAP नेता संजय सिंह का बड़ा ऐलान, 'मानसूत्र सत्र के पहले ही दिन हम...'
दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर होंगे अनुराग कुमार, जानें कौन हैं सतीश गोलचा की जगह लेने वाले अधिकारी
दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर होंगे अनुराग कुमार, जानें कौन हैं सतीश गोलचा की जगह लेने वाले अधिकारी

वीडियोज

Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है
Aamir Khan ने किया बड़ा खुलासा, बोले- Phunsukh Wangdu का किरदार Sonam Wangchuk पर आधारित नहीं था
Sansani: बैड बीवी की आशिकी | Crime News
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सफलता नहीं मिली, मुझे अभी बहुत आगे जाना है
Christopher Nolan की The Odyssey क्या है? जानिए क्यों पूरी दुनिया इस फिल्म का इंतजार कर रही है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
New Delhi Police Commissioner: कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
Embed widget