एक्सप्लोरर

प्रोफेसर से मेयर पद के प्रत्याशी तक पहुंची वाली शैली ओबेरॉय AAP के लिए क्यों हैं खास , जानें यहां

Delhi Mcd Mayor Candidate: एमसीडी में जीत के बाद अब आप ने मेयर और डिप्टी मेयर प्रत्याशी की घोषणा की है. डीयू के प्रोफेसर से एमसीडी मेयर उम्मीदवार के पद तक पहुंची शैली ओबेरॉय की कहानी दिलचस्प है.

Delhi MCD Mayor News: आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) द्वारा दिल्ली नगर निगम (Municipal Council) एमसीडी का नियंत्रण बीजेपी से छीने जाने के कुछ सप्ताह बाद आप ने शुक्रवार को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के लिए अपने महापौर (Mayor) और उप महापौर (Deputy Mayor) पद के उम्मीदवारों की घोषणा की. बीजेपी लगातार तीन बार एमसीडी की सत्ता में रही थी. पटेल नगर के वार्ड नंबर 86 से पार्षद शैली ओबेरॉय (Shelly Oberoi) आप की ओर से मेयर पद की उम्मीदवार हैं. जबकि डिप्टी मेयर पद के लिए आले मोहम्मद इकबाल (Aale Mohammad Iqbal) का नाम प्रस्तावित किया गया है.

आप कार्यकर्ता के रूप शामिल हुईं थी शैली ओबेरॉय
ओबेरॉय (39) 2013 में एक कार्यकर्ता के रूप में आप में शामिल हुईं और 2020 तक पार्टी की महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष (Vice President Mahila Morcha) रहीं. पहली बार पार्षद के रूप में उन्होंने पश्चिमी दिल्ली में भा बीजेपी (BJP) के गढ़ में जीत दर्ज की. दिल्ली विश्वविद्यालय में एक पूर्व विजिटिंग असिस्टेंट प्रोफेसर और पहली बार पार्षद, शैली ने दिल्ली बीजेपी के पूर्व प्रमुख आदेश गुप्ता (Adesh Gupta) के गृह क्षेत्र पूर्वी पटेल नगर से चुनाव लड़ा और अपनी प्रतिद्वंद्वी दीपाली कुमारी को 269 मतों से हराया. ओबेरॉय ने इग्नू के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज से प्रबंधन अध्ययन में पीएचडी की है. दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) के साथ उन्होंने कई अन्य विश्वविद्यालयों, जैसे एनएमआईएसएस, आईपी और इग्नू (IGNOU) में भी पढ़ाया.

शैली ओबेरॉय के नाम है कई पुरुस्कार और सम्मान
पहली बार पार्षद बनीं शैली भारतीय वाणिज्य संघ (आईसीए) की आजीवन सदस्य हैं, उनके नाम कई पुरस्कार और सम्मान हैं जो उन्हें विभिन्न सम्मेलनों में प्राप्त हुए. शैली ओबेरॉय (Shelly Oberoi) ने आप की मेयर उम्मीदवार घोषित होने के बाद कहा, "मैं सम्मानित महसूस कर रही हूं, क्योंकि यह एक बड़ी जिम्मेदारी होगी. मैं लोगों और पार्टी के सम्मानित सदस्यों की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगी. उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि आम आदमी पार्टी की कार्यकर्ता से मेयर पद के लिए नामांकित होने तक उनकी यात्रा वास्तव में जबरदस्त रही है. शैली ने कहा कि उनका मुख्य ध्यान शहर की 'कचरा राजधानी' टैग को खत्म करने के लिए सभी पार्षदों के साथ मिलकर काम करके मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) द्वारा किए गए 10 गारंटियों को पूरा करने पर रहेगा. 

सीएम केजरीवाल के वादों को पूरा करना मेरा काम- शैली
उन्होंने कहा, "मेरी आंखें अरविंद केजरीवाल के वादों और उनकी 10 गारंटियों को पूरा करने के सपनों से भरी हैं. हालांकि, यह उल्लेखनीय है कि आप ने केवल तीन महीने के लिए उनकी उम्मीदवारी प्रस्तावित की है. छह जनवरी को होने वाली एमसीडी की पहली बैठक में 250 नगर पार्षद शपथ लेंगे और स्थायी समिति के छह सदस्यों के अलावा मेयर और डिप्टी मेयर (Deputy Mayor) का चुनाव करेंगे. एमसीडी के पांच साल के कार्यकाल के पहले साल में महापौर का पद महिला पार्षद के लिए आरक्षित है. छह जनवरी को मेयर चुने जाने के बाद शैली अप्रैल तक पद पर रहेंगी. अप्रैल में मेयर पद (Mayor Candidate)  के लिए फिर से चुनाव होगा.

यह भी पढ़ें: Delhi: डांस टीचर ने परिवार से मांगे 30 लाख, नहीं देने पर बच्चों को जान से मारने की दी धमकी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के लोगों DTC की सौगात, सिविक सेंटर से बाकनेर गांव तक बस सेवा शुरू
दिल्ली के लोगों DTC की सौगात, सिविक सेंटर से बाकनेर गांव तक बस सेवा शुरू
सलीम शेरवानी को अतीक अहमद का संरक्षक बताने वाला AI वीडियो हटेगा, HC का निर्देश
सलीम शेरवानी को अतीक अहमद का संरक्षक बताने वाला AI वीडियो हटेगा, HC का निर्देश
दिल्ली: थानों में महिला कर्मियों के लिए सैनिटरी पैड मशीन और साफ शौचालय की मांग, HC लेगा फैसला
दिल्ली: थानों में महिला कर्मियों के लिए सैनिटरी पैड मशीन और साफ शौचालय की मांग, HC लेगा फैसला
'मदरसे वाले आतंकी तो क्या चंदा चोर देशभक्त?', केशव मौर्य पर भड़के कपिल सिब्बल
'मदरसे वाले आतंकी तो क्या चंदा चोर देशभक्त?', केशव मौर्य पर भड़के कपिल सिब्बल

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 डीपफेक केस: नितिन गडकरी के हक में फैसला, HC बोला- 'तुरंत हटाएं सभी पोस्ट'
E20 डीपफेक केस: नितिन गडकरी के हक में फैसला, HC बोला- 'तुरंत हटाएं सभी पोस्ट'
रांची में छात्रों के प्रदर्शन पर JMM बोली- न इ्स्तीफा होगा, न सीबीआई जांच
रांची में छात्रों के प्रदर्शन पर JMM बोली- न इ्स्तीफा होगा, न सीबीआई जांच
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
अचानक गायब हुआ पाकिस्तानी खिलाड़ी, कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद खुला राज
अचानक गायब हुआ पाकिस्तानी खिलाड़ी, कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद खुला राज
Spider Man BO: पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 'भूत बंगला' से 'धमाल 4' तक 7 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 7 बॉलीवुड फिल्मों को दी मात
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
Embed widget