एक्सप्लोरर

दिल्ली में कब होंगे मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव? सामने आ गई तारीख

Delhi Mayor Election: दिल्ली में एमसीडी के मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव को लेकर महापौर महेश कुमार खींची ने बड़ा ऐलान किया है. उनके मुताबिक इसी महीने ये चुनाव संपन्न हो सकते हैं.

Delhi MCD Mayor Election Date: दिल्ली नगर निगम (MCD) ने मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव के लिए तारीख का ऐलान कर दिया है. बुधवार को जारी एक आधिकारिक नोटिस के अनुसार, यह चुनाव 25 अप्रैल 2024 को आयोजित किया जाएगा. नोटिस में कहा गया है कि MCD की अप्रैल 2024 की सामान्य बैठक उसी दिन सुबह 11 बजे अरुणा आसफ अली सभागार, ए-ब्लॉक, चौथी मंजिल, डॉ. एस.पी. मुखर्जी सिविक सेंटर, जवाहरलाल नेहरू मार्ग, नई दिल्ली में होगी. इस बैठक में मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव भी होगा.

एमसीडी के एक आधिकारिक सूत्र के अनुसार, नामांकन 15 अप्रैल से शुरू होंगे और नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 21 अप्रैल होगी. एमसीडी सचिव कार्यालय की ओर से शुक्रवार को जारी नोटिस के अनुसार, एमसीडी अप्रैल 2025 के लिए अपनी बैठक 25 अप्रैल को आयोजित करेगी, जिसके दौरान दोपहर 2 बजे मेयर और डिप्टी मेयर के पदों के लिए चुनाव कराए जाएंगे.

पिछले साल आम आदमी पार्टी (AAP) की उम्मीदवार शैली ओबेरॉय और आले मुहम्मद इकबाल क्रमशः मेयर और डिप्टी मेयर चुने गए थे. तब भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवारों ने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली थी, जिसके बाद AAP को जीत मिली थी.

मेयर का कार्यकाल और नियम
दिल्ली में मेयर का चुनाव पांच साल के लिए होता है, जिसमें हर साल एक नया मेयर चुना जाता है. यह प्रक्रिया रोटेशन के आधार पर होती है. पहले साल का कार्यकाल महिलाओं के लिए आरक्षित है, दूसरा साल ओपन कैटेगरी, तीसरा साल आरक्षित वर्ग और बाकी दो साल फिर से ओपन कैटेगरी के लिए होते हैं. हर वित्तीय वर्ष के अंत में नए मेयर की नियुक्ति की जाती है.

पिछले चुनावों में रहा ड्रामा
दिल्ली में नगर निगम चुनाव 4 दिसंबर को हुए थे, जिनके नतीजे 7 दिसंबर को घोषित किए गए. इस चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 250 में से 134 सीटें जीतकर शानदार जीत हासिल की थी. हालांकि, मेयर के चुनाव के दौरान काफी हंगामा देखने को मिला. आप और बीजेपी पार्षदों के बीच बैठक में झड़पें हुईं, जिसके चलते तीन बार मेयर का चुनाव नहीं हो सका. दोनों पार्टियों के बीच मतभेदों के कारण प्रक्रिया रुकी रही.

सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा था मामला
मेयर चुनाव में देरी और विवाद के बाद आप ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था. लंबी बातचीत और कोशिशों के बाद चौथे प्रयास में शैली ओबेरॉय को दिल्ली का मेयर चुना गया.

एमसीडी नेता सदन राजा इकबाल सिंह में एबीपी लाइव की टीम जो जानकारी देते हुए बताया कि इस बार एमसीडी में बीजेपी का मेयर बनेगा. मौजूदा स्थिति की बात करें तो अभी बीजेपी के 117 पार्षद, 11 विधायक और 7 सांसद यानी कुल 135 सीट हैं. उन्होंने कहाँ की इस बार देश में बीजेपी, दिल्ली में बीजेपी और अब एमसीडी में भी बीजेपी की ट्रीपल इंजिन की सरकार बनने से दिल्ली वालों की हर परेशानी का बिना किसी रुकावट ले निदान होगा. 

क्या होगा इस बार?
इस बार के चुनाव में सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या आप अपनी जीत का सिलसिला बरकरार रखेगी या बीजेपी कोई नया दांव खेलेगी. 25 अप्रैल को होने वाली इस बैठक में न केवल मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव होगा, बल्कि यह दिल्ली की सियासत के लिए भी एक अहम दिन होगा. 

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Weather: दिल्ली में अगले दो दिन भारी बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में अगले दो दिन भारी बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
जंतर-मंतर पर CJP की वापसी, मंच-तंबू हटने के बाद फिर शुरू हुआ आंदोलन
जंतर-मंतर पर CJP की वापसी, मंच-तंबू हटने के बाद फिर शुरू हुआ आंदोलन
CJP के प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा, 'हम तिलचट्टों की तरह फिर से आएंगे और...'
CJP के प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा, 'हम तिलचट्टों की तरह फिर से आएंगे और...'
जंतर-मंतर पर आगे भी जारी रहेगा आंदोलन? सोनम वांगचुक की पत्नी का बड़ा बयान, 'आज के बाद...'
जंतर-मंतर पर आगे भी जारी रहेगा आंदोलन? सोनम वांगचुक की पत्नी का बड़ा बयान, 'आज के बाद...'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, सरकारी संपत्तियों में तोड़फोड़ के बाद 78 प्रदर्शनकारी हिरासत में
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, सरकारी संपत्तियों में तोड़फोड़ के बाद 78 प्रदर्शनकारी हिरासत में
Embed widget