एक्सप्लोरर

MCD Election 2022: एमसीडी चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू, एक लाख से अधिक पोस्टर-बैनर हटाए गए

MCD Election 2022: दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव के लिए उम्मीदवार सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच नामांकन जमा कर सकते हैं. इस चुनाव के लिए 2 चरणों में मतदान होगा और वोटों की गिनती 7 दिसंबर को होगी.

Delhi MCD Election 2022 Nomination: दिल्ली नगर निगम (MCD) की तारीखों के एलान के बाद से ही सभी उम्मीदवार अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गए हैं. वहीं दिल्ली एमसीडी चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया आज सोमवार से शुरू हो गई. उम्मीदवार सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच अपना नामांकन जमा कर सकते हैं. एमसीडी चुनाव के उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों की जांच 16 नवंबर को होगी, जबकि नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 19 नवंबर है. 

दिल्ली नगर निगम में नए परिसीमन होने के बाद यह पहला चुनाव होगा और इस चुनाव में 250 वार्डों में वोटिंग होनी है. दिल्ली चुनाव आयुक्त (एसईसी) विजय देव ने एमसीडी चुनाव की तारीख की घोषणा करते हुए बताया था कि नगर निगम के चुनाव दो चरणों में होंगे. एमसीडी चुनाव के लिए मतदान 4 दिसंबर को होगा और वोटों की गिनती 7 दिसंबर को होगी. दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए वोटिंग गुजरात विधानसभा चुनाव के दो चरणों के बीच के अंतराल में होगी, जो 1 और 5 दिसंबर को होना है.

दिल्ली से हटाए गए चुनावी पोस्टर 

एमसीडी के चुनाव की तारीखों के एलान के बाद से राजधानी में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है. रविवार को अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से दिल्ली में 1.2 लाख से अधिक पोस्टर, बैनर, होर्डिंग सहित अन्य सामग्री हटा दी गई है. नगर निगम चुनाव की तारीख की घोषणा के बाद, बीजपी और आप ने विश्वास जताते हुए कहा कि उनकी पार्टी की जीत होगी. वहीं दिल्ली कांग्रेस ने कहा कि वह पिछले एक साल से एमसीडी चुनाव के लिए जमीनी कार्य तैयार कर रही है.

क्या बोले सीएम केजरीवाल

नगर निगम चुनाव की घोषणा को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट करके प्रतिक्रिया दी. सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा- "पिछले 15 साल में BJP ने पूरी दिल्ली में कूड़ा फैला दिया है, कूड़े के पहाड़ बना दिए हैं. 4 दिसम्बर को इस बार दिल्ली की जनता दिल्ली की साफ-सफाई के लिए वोट देगी. दिल्ली को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए वोट देगी. इस बार दिल्लीवासी नगर निगम में भी AAP को चुनेंगे."

Delhi Dengue Case: दिल्ली में तेजी से बढ़ने लगे डेंगू के मामले, पिछले एक हफ्ते में सामने आए 295 केस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास, आशुतोष रांका के खिलाफ केस दर्ज, गेट फांदकर पहुंचे थे जंतर-मंतर
सौरव दास, आशुतोष रांका के खिलाफ केस दर्ज, गेट फांदकर पहुंचे थे जंतर-मंतर
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की मांग वाली याचिका, HC ने तय की सुनवाई की तारीख
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की मांग वाली याचिका, HC ने तय की सुनवाई की तारीख
ऋचा पाराशर का दावा सच्चा या झूठा! आरोपों के बीच सामने आई मेडिकल रिपोर्ट, क्या है सच?
ऋचा पाराशर का दावा सच्चा या झूठा! आरोपों के बीच सामने आई मेडिकल रिपोर्ट, क्या है सच?
राहुल गांधी ने प्रेग्नेंट महिला पत्रकार को मारा धक्का? BJP नेता का दावा- 'उसके गर्भ में दिक्कत'
राहुल गांधी ने प्रेग्नेंट महिला पत्रकार को मारा धक्का? BJP नेता का दावा- 'उसके गर्भ में दिक्कत'

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget