एक्सप्लोरर

Delhi Dengue Case: दिल्ली में तेजी से बढ़ने लगे डेंगू के मामले, पिछले एक हफ्ते में सामने आए 295 केस

Delhi Dengue: दिल्ली में इस साल अब तक डेंगू के 2490 केस सामने आए हैं, वहीं इस दौरान डेंगू से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है. बीते एक हफ्ते के दौरान मलेरिया के 7 और चिकनगुनिया का 1 केस दर्ज हुआ है.

Delhi Dengue Update: राजधानी दिल्ली में डेंगू का खतरा बढ़ता हुई दिखाई दे रहा है. दिल्ली में बढ़ते डेंगू के मामले में पिछले दिनों में बढ़ोत्तरी देखने को मिली, पिछले एक हफ्ते के दौरान दिल्ली में 295 डेंगू केस सामने आए. वहीं अक्टूबर महीने में 1238 जबकि सितंबर में डेंगू के 693 केस रिकॉर्ड हुए थे. इस साल अब तक डेंगू के 2490 केस सामने आए हैं, हालांकि इस साल डेंगू से अब तक किसी की मौत नहीं हुई है. इस साल अब तक मलेरिया के 207 और चिकनगुनिया के 41 केस दर्ज हुए हैं. इसके साथ ही बीते एक हफ्ते के दौरान मलेरिया के 7 और चिकनगुनिया का 1 केस दर्ज हुआ.

नगर निगम की एंटी मलेरिया विंग के अधिकारियों के अनुसार 1 नवंबर से 7 नवंबर के बीच डेंगू के लगभग 295 पॉजिटिव केस सामने आए हैं. अधिकारियों ने बताया कि पिछले साल नवंबर महीने में करीब 6739 मामले सामने आए थे. इसी तरह दिल्ली में पिछले सप्ताह मलेरिया के सात नए मामले और चिकनगुनिया का एक मामला दर्ज किया गया.  वहीं पिछले साल मलेरिया के 167 और चिकनगुनिया के 89 मामले सामने आए थे. वहीं अधिकारियों ने लोगों से सावधानी बरतने और किसी भी तरह के लक्षण दिखने पर डॉक्टरों को दिखाने सलाह लेने की बात कही.

बता दें कि साल 2015 में राजधानी दिल्ली में डेंगू का अधिक प्रकोप देखा गया है. इस दौरान दिल्ली में डेंगू के केस 10600 से उपर चले गए थे, जो साल 1996 के बाद सबसे अधिक केस रहे थे. वहीं इस साल के दिल्ली डेंगू के आंकड़ों की बात करें तो दिल्ली में जनवरी में डेंगू के 23 मामले, फरवरी में 16, मार्च में 22, अप्रैल में 20, मई में 30, जून में 32, जुलाई में 26 और अगस्त में 75 मामले दर्ज किए गए. इस तरह से दिल्ली में अब तक इस साल डेंगू के 2470 केस दर्ज हुए हैं.

Delhi: दिल्ली में अब हो सकेगी ट्रकों की एंट्री, 9 नवंबर से फिर खुलेंगे स्कूल, वर्क फ्रॉम होम भी खत्म

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में तड़के सुबह से बूंदाबांदी ने बदला मौसम का मिजाज, चक्रवात अर्नब का असर
दिल्ली में तड़के सुबह से बूंदाबांदी ने बदला मौसम का मिजाज, चक्रवात अर्नब का असर
दिल्ली में फुटपाथ गायब! सड़कों पर पार्किंग हावी, HC ने की तल्ख टिप्पणी
दिल्ली में फुटपाथ गायब! सड़कों पर पार्किंग हावी, HC ने की तल्ख टिप्पणी
पासपोर्ट रिन्यू कराने के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे, दिल्ली HC का दखल देने से इनकार
पासपोर्ट रिन्यू कराने के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे, दिल्ली HC का दखल देने से इनकार
CJP पर जुर्माने की मांग वाली याचिका, HC से आया ये बड़ा अपडेट
CJP पर जुर्माने की मांग वाली याचिका, HC से आया ये बड़ा अपडेट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
Embed widget