एक्सप्लोरर

Delhi: कैब ड्राइवर की शर्मनाक करतूत, छात्रा के सामने किया मास्टरबेट, पुलिस ने किया अरेस्ट

Delhi News: दिल्ली के मॉरिस नगर में कैब ड्राइवर ने अम्बेडकर यूनिवर्सिटी की छात्रा के सामने मास्टरबेट किया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और कैब भी जब्त कर ली है.

दिल्ली के मॉरिस नगर इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक कैब ड्राइवर पर आरोप है कि उसने अम्बेडकर विश्वविद्यालय की एक छात्रा के सामने गलत व्यवहार किया और गाड़ी चलाते समय मास्टरबेट किया. पुलिस ने सोमवार (8 सितंबर) को इस मामले में एफआईआर दर्ज की और आरोपी ड्राइवर शंकर को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही, उसकी कैब को भी जब्त कर लिया गया.

22 वर्षीय छात्रा जो मूल रूप से बेंगलुरु की रहने वाली है, अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही है. दो महीने पहले वह मॉडल टाउन इलाके में किराए के मकान में रहने आई थी.

बुकिंग रद्द न करने का अनुरोध किया

सोमवार सुबह (8 सितंबर) जब वह विश्वविद्यालय जाने के लिए उसने ऐप के जरिए कैब बुक की. ऐप में करीब 10 मिनट का इंतजार समय दिखा. इस दौरान, कैब ड्राइवर शंकर ने छात्रा को फोन किया और बुकिंग रद्द न करने का अनुरोध किया.

छात्रा ने बताया कि शुरू में ड्राइवर का व्यवहार सामान्य लग रहा था. लेकिन जैसे ही उसने आगे की सीट पर बैठने से मना किया और पीछे की सीट पर बैठ गई, ड्राइवर का व्यवहार बदल गया. बातचीत के दौरान उसे पता चला कि छात्रा दक्षिण भारत से है. इसके बाद ड्राइवर ने बार-बार छात्रा को छूने की कोशिश की और अश्लील टिप्पणियां करना शुरू कर दिया.

स्थिति तब और बिगड़ गई जब ड्राइवर ने गाड़ी में मास्टरबेट करना शुरू कर दिया. छात्रा ने शोर मचाया, लेकिन ड्राइवर ने गाड़ी नहीं रोकी. कुछ दूरी तय करने के बाद उसने आखिरकार कैब को दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस पर रोका.

पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट

मौके का फायदा उठाकर डरी हुई छात्रा तुरंत गाड़ी से उतर गई और वहां से भाग गई. कुछ दूरी तय करने के बाद उसने अपने परिचितों को फोन किया और दोस्तों के साथ मॉरिस नगर पुलिस स्टेशन जाकर लिखित शिकायत दर्ज कराई.

पुलिस ने शिकायत के आधार पर ड्राइवर शंकर को गिरफ्तार कर लिया. जांच में पता चला कि शंकर, 48 साल का है और मलका गंज का रहने वाला है. मॉरिस नगर पुलिस ने कैब जब्त कर ली और फोरेंसिक टीम एवं क्राइम ब्रांच की मदद से सबूत जुटाए.

पीड़िता को दी गई काउंसलिंग 

इस बीच, पुलिस ने छात्रा को काउंसलिंग भी प्रदान की ताकि उसे मानसिक रूप से सहारा मिल सके. पुलिस का कहना है कि ऐसे मामलों में तुरंत शिकायत करना बेहद जरूरी है, ताकि अपराधियों को सजा मिल सके और सुरक्षा सुनिश्चित हो.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BCI, मनन मिश्रा की संपत्ति नहीं' सुशांत सिंह का केस लड़ने वाले SCBA चीफ विकास सिंह का बड़ा बयान
'BCI, मनन मिश्रा की संपत्ति नहीं' सुशांत सिंह का केस लड़ने वाले SCBA चीफ विकास सिंह का बड़ा बयान
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
DUSU Elections 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, बारिश के भी आसार, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, बारिश के भी आसार, जानें मौसम का अपडेट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget