एक्सप्लोरर

Delhi News: दिल्ली में अब अधिकारी नहीं कर सकेंगे भ्रष्टाचार, LG वीके सक्सेना ने लॉन्च किया VCIMS पोर्टल

Delhi: VCIMS पोर्टल में शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी, जिसे केवल असाधारण परिस्थितियों में ही जिम्मेदार अधकारी की मंजूरी से पेश किया जा सकता है.

Delhi News: दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना (LG VK Saxena) ने भ्रष्टाचार की रोकथाम के लिए गुरुवार को सतर्कता शिकायत सूचना प्रबंधन प्रणाली (VCIMS) पोर्टल लॉन्च किया. इस पर दिल्ली सरकार, नगर निगम, एनडीएमसी, डीडीए, दिल्ली पुलिस और दिल्ली सरकार के अन्य स्वायत्त संगठनों या उनके किसी भी कर्मचारी के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत की जा सकेगी. राजनिवास में पोर्टल लॉन्च करते हुए उपराज्यपाल ने कहा कि, आम लोगों की शिकायतें दर्ज करने के साथ यह पोर्टल ब्लैकमेल करने वालों की झूठी शिकायतों को भी रोकेगा. 

VCIMS एकल विंडो पोर्टल के रूप में काम करेगा. इस पोर्टल में शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी, जिसे केवल असाधारण परिस्थितियों में ही सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी से पेश किया जा सकता है. यह पोर्टल सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा रिश्वत की मांग के मामलों में शिकायत दर्ज करने के लिए एक मंच प्रदान करती है. इससे संबंधित एजेंसी इनके खिलाफ जाल बिछा सकेगी और ऐसे लोकसेवकों को रंगे हाथ पकड़ पाएगी.

पहली बार पंजीकरण कराना आवश्यक

अब लोग https//www.vcims.delhi.gov.in पर भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायत कर सकेंगे. इस प्लेटफॉर्म का उपयोग करने के लिए एक बार पंजीकरण जरूरी है. आधार नंबर, पैन कार्ड या वोटर आईडी के साथ मोबाइल नंबर का उपयोग कर पहले पंजीकरण करना होगा. शिकायत की स्थिति की सूचना शिकायतकर्ता के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस से मिल जाएगी. इस पोर्टल से गुमनाम व फेक नाम वाली शिकायतें खत्म हो जाएंगी, क्योंकि शिकायतकर्ता की पहचान सिस्टम में दर्ज हो जाएगी.

ऐसे कर सकेंगे शिकायत दर्ज

  • शिकायत दर्जकर्ता को अपनी शिकायत दर्ज करने के लिए अपनी व्यक्तिगत पहचान के साथ एक ऑनलाइन अकाउंट खोलना होगा, जो एक ही बार करना होगा.
  • इसके बाद, पंजीकरण के समय शिकायतकर्ता को अपना आधार नंबर, पैन कार्ड या ईपीआईसी विवरण देना होगा. शिकायतकर्ता को उसके दिए गए मोबाइल नंबर पर सिस्टम जनरेटेड ओटीपी प्राप्त होगा, जिसे पोर्टल पर दर्ज कर पंजीकरण पूरा किया जा सकेगा.
  • शिकायतकर्ता अपनी शिकायत पोर्टल पर लिखकर या पीडीएफ, ऑडियो और वीडियो के माध्यम से दर्ज करा सकेगा.

 ये भी पढ़ें- MotoGP 2023: कल से ग्रेटर नोएडा में मोटोजीपी रेस का आगाज, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, जानें डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अरविंद केजरीवाल हाई कोर्ट में खुद बने अपने 'वकील', सभी पक्षों की जिरह के बाद फैसला सुरक्षित
अरविंद केजरीवाल हाई कोर्ट में खुद बने अपने 'वकील', सभी पक्षों की जिरह के बाद फैसला सुरक्षित
Delhi News: दिल्ली में नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विशेष अभियान शुरू, सांसद बांसुरी स्वराज ने जारी किया नंबर
दिल्ली में नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विशेष अभियान शुरू, सांसद बांसुरी स्वराज ने जारी किया नंबर
अरविंद केजरीवाल से जज ने पूछा, 'आप क्या कहना चाहते हैं कि मैं राजनीतिक रूप से Biased हूं'
अरविंद केजरीवाल से जज ने पूछा, 'आप क्या कहना चाहते हैं कि मैं राजनीतिक रूप से Biased हूं'
आबकारी नीति मामला: अरविंद केजरीवाल ने खुद की बहस, जज से बोले, '...ये आपका पक्षपात दिखाता है'
आबकारी नीति मामला: अरविंद केजरीवाल ने खुद की बहस, जज से बोले, '...ये आपका पक्षपात दिखाता है'

वीडियोज

होर्मुज के पानी मेें 'मौत का जाल' !
Noida Labour Protest Update: नोएडा में हिंसक प्रदर्शन, कई सेक्टर में फैली टेंशन ! | Noida News
Chitra Tripathi: ट्रंप का 'होर्मुज' प्रहार ईरान भी तैयार! | Hormuz | IranUSCeasefire | Janhit
Bharat Ki Baat: होर्मुज़ को लेकर Trump की अगली चाल क्या? | Strait Of Hormuz | Iran- Irael
Sandeep Chaudhary: गैस और महंगाई पर क्यों गरमाई जनता ? सटीक विश्लेषण | Labour Protest | Seedha Sawal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोयला घोटाला केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, आई-पैक के सह-संस्थापक विनेश चंदेल गिरफ्तार
कोयला घोटाला केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, आई-पैक के सह-संस्थापक विनेश चंदेल गिरफ्तार
पथराव-आगजनी, तोड़फोड़, 60 से ज्यादा गिरफ्तारी, जानें- नोएडा प्रदर्शन में क्या-क्या हुआ?
पथराव-आगजनी, तोड़फोड़, 60 से ज्यादा गिरफ्तारी, जानें- नोएडा प्रदर्शन में क्या-क्या हुआ?
Bhooth Bangla Box Office: 'भूत बंगला' से अक्षय-प्रियदर्शन रच सकते हैं इतिहास? 16 साल बाद जोड़ी को मिल सकती है सबसे बड़ी ओपनिंग!
'भूत बंगला' से अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी रचेगी इतिहास? 16 साल बाद मिलेगी सबसे बड़ी ओपनिंग!
IPL 2026 : मुंबई इंडियंस को हराकर आरसीबी ने पॉइंट टेबल में कहां पहुंची, जानिए कौन टॉप पर
IPL 2026 : मुंबई इंडियंस को हराकर आरसीबी ने पॉइंट टेबल में कहां पहुंची, जानिए कौन टॉप पर
Noida Protest Live: नोएडा में कैसे फैली आग? पुलिस कमिश्नर ने किया ये दावा, अखिलेश यादव बोले- झूठ बोलने में सरकार नंबर 1
नोएडा में कैसे फैली आग? पुलिस कमिश्नर ने किया ये दावा, अखिलेश यादव बोले- झूठ बोलने में सरकार नंबर 1
राज्यसभा उपसभापति चुनाव पर सियासी संग्राम, 17 अप्रैल को फैसला, क्या बनेगी सहमति या होगा मुकाबला
राज्यसभा उपसभापति चुनाव पर सियासी संग्राम, 17 अप्रैल को फैसला, क्या बनेगी सहमति या होगा मुकाबला
Bengal SIR: बंगाल में 34 लाख मतदाता नहीं डाल पाएंगे वोट, SC का राहत से इनकार, ममता को लग सकता है झटका
बंगाल में 34 लाख मतदाता नहीं डाल पाएंगे वोट, SC का राहत से इनकार, ममता को लग सकता है झटका
अरविंद केजरीवाल हाई कोर्ट में खुद बने अपने 'वकील', सभी पक्षों की जिरह के बाद फैसला सुरक्षित
अरविंद केजरीवाल हाई कोर्ट में खुद बने अपने 'वकील', सभी पक्षों की जिरह के बाद फैसला सुरक्षित
Embed widget