एक्सप्लोरर

MotoGP 2023: कल से ग्रेटर नोएडा में मोटोजीपी रेस का आगाज, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, जानें डिटेल

MotoGP Race 2023: पांच दिनों तक चलने वाले इस इंटरनेशनल ट्रेड शो और तीन दिवसीय मोटोजीपी रेस के कारण नॉएडा-ग्रेटर नॉएडा एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे पर भारी यातायात का सामना लोगों को करना पड़ सकता है

Delhi News: दिल्ली से सटे नोएडा के नोएडा एक्सटेंशन यानी ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में आज से यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो की शुरुआत हुई है, वहीं कल यानी शुक्रवार से मोटोजीपी इंडिया का शुभारंभ होने जा रहा है. पांच दिनों तक चलने वाले इस इंटरनेशनल ट्रेड शो और तीन दिवसीय मोटोजीपी रेस के कारण नोएडा ग्रेटर-नॉएडा एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे पर भारी यातायात का सामना लोगों को करना पड़ सकता है. हालांकि, इन दोनों ही एक्सप्रेसवे पर व्यावसायिक वाहनों की आवाजाही को प्रतिबंधित कर दिया गया है. बावजूद इसके आम वाहन चालकों को इन रास्तों पर भारी यातायात का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में इस दौरान इन रास्तों से न जाना ही बेहतर साबित होगा.

दोनों ही कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे कई VVIP

बता दें कि यातायात पुलिस ने आम वाहन चालकों के लिए किसी भी तरह की पाबंदियां नहीं लगाई है, फिर भी वाहन चालक जाम से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल कर सकते हैं. ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 21 से 25 सितंबर और बुद्धा इंटरनेशनल सर्किट में मोटोजीपी बाइक रेस 22 से 24 सितंबर तक चलेगी. दोनों ही कार्यक्रमों में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री सहित कई VVIP और लाखों लोगों के शामिल होने का अनुमान है.

डीसीपी यातायात ने दी ज्यादा से ज्यादा मेट्रो के इस्तेमाल की सलाह

ऐसे में डीसीपी ट्रैफिक अनिल कुमार यादव ने कहा कि नोएडा-ग्रेनो से दिल्ली आवागमन करने वाले लोगों के लिए मेट्रो सबसे उपयुक्त माध्यम होगा, जिससे बिना किसी परेशानी के वे अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे. इसलिए उन्होंने सलाह दी है कि इस दौरान लोग जाम से बचने के लिए मेट्रो का अधिक संख्या में इस्तेमाल करें. उन्होंने कहा कि अगले पांच दिन तक नॉएडा-ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल करने से बचें. वहीं उन्होंने बताया कि आयोजन के दौरान जिले में किसी भी सार्वजनिक रास्ते पर ऑटो, ई-रिक्शा नहीं खड़े होने दिए जाएंगे.

इन रास्तों का कर सकते हैं इस्तेमाल 

दिल्ली से नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेस वे का प्रयोग कर ग्रेटर नोएडा, मथुरा, आगरा, लखनऊ की ओर जाने वाले गैर व्यावसायिक वाहन दिल्ली के आंतरिक रास्तों का प्रयोग कर NH-9, 24 और 91 का प्रयोग कर गंतव्य को जा सकेंगे. नॉएडा से दिल्ली, गाजियाबाद की ओर जाने वाले गैर व्यावसायिक वाहन एमपी वन, एमपी टू एमपी तीन व डीएससी मार्ग से न्यू अशोक नगर, झुंडपुरा, एनआईबी, मॉडल टाउन, छिजारसी होते हुए जा सकते हैं. दिल्ली, नॉएडा, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ से आने वाले दर्शक एग्जिट- 2A, 2C से उतरकर बुद्धा इंटरनेशनल सर्किट के विभिन्न द्वार से प्रवेश कर पार्किंग स्थल और फिर दर्शक दीर्घा तक जा सकेंगे.

आगरा, मथुरा, अलीगढ़ की ओर से आने वाले दर्शक चपरगढ़ कट से उतरकर सर्किट के साउथ ईस्ट जोन द्वार से प्रवेश कर निर्धारित स्थल पर वाहन पार्क कर सीटिंग स्टैंड में जा सकेंगे. इसके लिए मोटोजीपी दर्शक दीर्घा तक ले जाने के लिए शटल सेवा उपलब्ध कराई जाएगी.

ये भी पढ़ें: Women Reservation Bill: आम आदमी पार्टी की मांग- आगामी लोकसभा चुनाव से ही मौजूदा स्थिति में लागू हो महिला आरक्षण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...तो 100 फीसदी टैरिफ लगा देंगे', ट्रंप ने अब कनाडा को धमकाया, जानें क्या है मामला
'...तो 100 फीसदी टैरिफ लगा देंगे', ट्रंप ने अब कनाडा को धमकाया, जानें क्या है मामला
'घुसपैठियों के हाथों में है पार्टी', RJD की बैठक से पहले रोहिणी आचार्य ने लगाए गंभीर आरोप
'घुसपैठियों के हाथों में है पार्टी', RJD की बैठक से पहले रोहिणी आचार्य ने लगाए गंभीर आरोप
आर जे महवश को अनफॉलो करने के बाद शेफाली बग्गा संग दिखे युजवेंद्र चहल, वायरल हो रही फोटो
आर जे महवश को अनफॉलो करने के बाद शेफाली बग्गा संग दिखे युजवेंद्र चहल, वायरल हो रही फोटो
IND vs NZ 2nd T20I: पावरप्ले में दिखा टीम इंडिया का दम, 19 साल पुराना रिकॉर्ड भी हिल गया
IND vs NZ 2nd T20I: पावरप्ले में दिखा टीम इंडिया का दम, 19 साल पुराना रिकॉर्ड भी हिल गया

वीडियोज

Uttar Pradesh News: Uttar Pradesh में हुआ Noida जैसा एक और हादसा, नहर में जा गिरी कार | Kasganj News
Avimukteshwaranand Controversy: शंकराचार्य के शिविर के बाहर पहुंचे लोग, हो गया बड़ा बवाल! | Magh Mela
HP Weather: Manali में बर्फ में फिसली गाड़ी, खाई में जाकर गिरी कार, ड्राइवर हुआ घायल | Breaking
हर तरफ बिछी सफेद चादर..रास्ते बंद और सांसों पर संकट!
अदृश्य जल्लाद के खूनी कांड की आंखों-देखी !

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तो 100 फीसदी टैरिफ लगा देंगे', ट्रंप ने अब कनाडा को धमकाया, जानें क्या है मामला
'...तो 100 फीसदी टैरिफ लगा देंगे', ट्रंप ने अब कनाडा को धमकाया, जानें क्या है मामला
'घुसपैठियों के हाथों में है पार्टी', RJD की बैठक से पहले रोहिणी आचार्य ने लगाए गंभीर आरोप
'घुसपैठियों के हाथों में है पार्टी', RJD की बैठक से पहले रोहिणी आचार्य ने लगाए गंभीर आरोप
आर जे महवश को अनफॉलो करने के बाद शेफाली बग्गा संग दिखे युजवेंद्र चहल, वायरल हो रही फोटो
आर जे महवश को अनफॉलो करने के बाद शेफाली बग्गा संग दिखे युजवेंद्र चहल, वायरल हो रही फोटो
IND vs NZ 2nd T20I: पावरप्ले में दिखा टीम इंडिया का दम, 19 साल पुराना रिकॉर्ड भी हिल गया
IND vs NZ 2nd T20I: पावरप्ले में दिखा टीम इंडिया का दम, 19 साल पुराना रिकॉर्ड भी हिल गया
US-Venezuela Tensions: 'हमें जवाब देने के लिए 15 मिनट दिए गए थे, वरना...', मादुरो की गिरफ्तारी के बाद डेल्सी रोड्रीगेज के दावों पर बवाल
'हमें जवाब देने के लिए 15 मिनट दिए गए थे, वरना...', मादुरो की गिरफ्तारी के बाद डेल्सी रोड्रीगेज के दावों पर बवाल
पटना: NEET छात्रा मौत मामले में FSL रिपोर्ट के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, दो थानाध्यक्ष निलंबित
पटना: NEET छात्रा मौत मामले में FSL रिपोर्ट के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, दो थानाध्यक्ष निलंबित
दिल्ली के स्कूलों में नर्सरी एडमिशन के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी, अभिभावक यहां देखें अपने बच्चे का नाम
दिल्ली के स्कूलों में नर्सरी एडमिशन के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी, अभिभावक यहां देखें अपने बच्चे का नाम
Jackfruit Benefits: प्रोटीन और विटामिन्स का पावरहाउस... जानें कटहल खाने के 5 फायदे, जो आपको चौंका देंगे
प्रोटीन और विटामिन्स का पावरहाउस... जानें कटहल खाने के 5 फायदे, जो आपको चौंका देंगे
Embed widget