एक्सप्लोरर

Delhi Rain: दिल्ली में हुई झमाझम बारिश के दौरान कर्तव्यपथ का खूबसूरत नजारा, देखें वीडियो

Delhi News: राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में आज गुरुवार को झमाझम बारिश हुई. इस बारिश से कर्तव्यपथ पर खूबसूरत नजारा देखने को मिला जिसका वीडियो भी सामने आया.

Delhi Heavy Rain: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) में आज गुरुवार को मौसम ने करवट ली और दिल्ली के कई हिस्सों में भारी बारिश (Rain) हुई. इस बारिश के बाद कर्तव्य पथ (Kartavya Path) का नजारा भी खूबसूरत देखने को मिला. इसका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें बारिश के बीच लोग भी छाता लिए चलते हुए दिखाई दे रहे हैं. इससे पहले गुरुवार को भी दिल्ली में सुबह के समय पर कई इलाकों रुक-रुक कर झमाझम बारिश हुई थी. दिल्ली की बारिश से जहां कुछ लोगों को गर्मी से राहत मिली तो कई इलाकों में जलभराव की भी समस्या हुई. बारिश की वजह से हुए जलभराव के कारण लोगों की परेशानियां भी बढ़ीं.

मौसम विभाग ने दिल्ली के साथ उसके आस-पास के इलकों में अभी दो-तीन दिन के लिए बारिश की भविष्यवाणी की है. आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, दादरी, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी अगले दो से तीन दिन तक हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं. बारिश की वजह से पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में तापमान गिर रहा है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 27 सितंबर तक दिल्ली में हल्की से तेज बारिश बारिश होगी.

मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

दिल्ली में बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है. क्योंकि मानसून के हटने से पहले राजधानी में सितंबर के महीने में तेज बारिश की संभावना है. दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा और वहीं गुरुवार की सुबह ही यह न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य के बराबर 25.1 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान भी सामान्य के बराबर 34.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ. इससे पहले मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
जंतर-मंतर पर आज से 'आरक्षण हटाओ' आंदोलन, प्रदर्शन की अनुमति नहीं, पहुंचने लगे लोग
जंतर-मंतर पर आज से 'आरक्षण हटाओ' आंदोलन, प्रदर्शन की अनुमति नहीं, पहुंचने लगे लोग
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा
'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा

वीडियोज

Sugar Price Hike: महंगी हुई मिठास...चीनी में महंगाई की खटास! | ABP
Vande Mataram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना 'जिन्न' बाहर आया!
Vande Matram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Sonia Gandhi
Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget