एक्सप्लोरर

CM रेखा गुप्ता आज पेश करेंगी बजट, 10 हजार लोगों से मिले सुझाव, इन मुद्दों पर रहेगा जोर

Delhi Budget 2025: दिल्ली विधानसभा में पेश होने वाला कुल बजट करीब 80 हजार करोड़ रुपये का होगा. शिक्षा, पानी, यमुना सफाई, इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य, महिला समृद्धि पर भी सरकार का जोर रहेगा.

Delhi Budget 2025-26: दिल्ली सरकार आज मंगलवार (25 मार्च) को अपना वार्षिक बजट 2025-26 पेश करेगी. कुल बजट करीब 80 हज़ार करोड़ का होगा. बजट को तैयार करने में करीब दस हज़ार लोगों के सुझाव लिए गए हैं. वित्त मंत्रालय की भी जिम्मेदारी संभाल रहीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दिल्ली विधानसभा में बजट पेश करेंगी.

इस बजट में दिल्ली को विकसित करने पर पूरा फोकस होगा. इसके साथ ही शिक्षा, पानी, यमुना सफाई, इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य, महिला समृद्धि योजना, ऊर्जा , परिवहन, प्रदूषण के साथ साथ बुनियादी सुविधाओं को बेहतर करने पर जोर होगा. कहा जा रहा है कि सरकार ने इस बजट को तैयार करने में सभी वर्गों का ख्याल रखा है.

5 दिवसीय बजट सत्र ‘खीर’ समारोह के साथ शुरू

दिल्ली विधानसभा का 5 दिवसीय बजट सत्र सोमवार (24 मार्च) को ‘खीर’ समारोह के साथ शुरू हुआ और इस मौके पर बीजेपी के नेताओं ने कहा कि 'मिठास' प्रगति का प्रतीक है. सीएम रेखा गुप्ता 27 साल बाद दिल्ली में बीजेपी सरकार का पहला बजट को पेश करने जा रही हैं. दिल्ली विधानसभा परिसर में आयोजित 'खीर' समारोह में भाग लेते हुए CM रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली विधानसभा के इतिहास में पहली बार बजट पेश होने से पहले इस तरह का समारोह आयोजित किया गया.

दिल्ली में 27 साल बाद बजट पेश कर रही बीजेपी सरकार

रेखा गुप्ता ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी 27 साल बाद दिल्ली का बजट पेश कर रही है. जिस तरह भगवान राम 14 साल के वनवास के बाद अयोध्या लौटे थे, उसी तरह हम 27 साल बाद लौटे हैं. इस अवसर पर हमने भगवान राम को खीर का भोग लगाया, जो दिल्ली के विकास की मिठास का प्रतीक है.''

इस दौरान सीएम ने आम आदमी पार्टी की पिछली सरकार को भी घेरा. उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने केंद्र और दिल्ली सरकार के बीच टकराव को बढ़ावा देकर कटुता पैदा की. डबल इंजन वाली सरकार के तहत यह बजट दिल्ली में विकास के एक नए अध्याय का मार्ग प्रशस्त करेगा. हम दिल्ली की हर पीड़ा और समस्या को दूर करने के लिए केंद्र सरकार के साथ मिलकर काम करेंगे.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JNU में ABVP ने निकाली तिरंगा यात्रा, गूंजे 'वंदे मातरम्' के नारे
JNU में ABVP ने निकाली तिरंगा यात्रा, गूंजे 'वंदे मातरम्' के नारे
लाल किले पर बारिश की संभावना, 15 अगस्त पर कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम?
लाल किले पर बारिश की संभावना, 15 अगस्त पर कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम?
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया Independence Day
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया स्वतंत्रता दिवस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
Embed widget