एक्सप्लोरर

PM Modi Birthday: पीएम मोदी के जन्मदिन पर शुरू होगा 'सेवा पखवाड़ा', मिलेंगी 15 नई बड़ी परियोजनाएं

PM Narendra Modi 75th Birthday: दिल्ली में पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर 'सेवा पखवाड़ा' की शुरुआत होगी. जिसमें नए अस्पताल ब्लॉक, 101 आरोग्य मंदिर और 150 डायलिसिस केंद्र खुलेंगे.

दिल्ली सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन (17 सितंबर) को खास बनाने की तैयारी में है. इस मौके पर राजधानी में 'सेवा पखवाड़ा' की शुरुआत होगी, जिसमें 15 बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा. अधिकारियों ने बताया कि ये आयोजन न केवल उत्सव का हिस्सा होंगे बल्कि दिल्लीवासियों के लिए नए तोहफे भी साबित होंगे.

अमित शाह करेंगे उद्घाटन

17 सितंबर को त्यागराज स्टेडियम में होने वाले मुख्य कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मौजूद रहेंगे. इसी दौरान वे 15 परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. इनमें नए अस्पताल ब्लॉक, 101 आरोग्य मंदिर और 150 डायलिसिस केंद्र शामिल हैं. माना जा रहा है कि इनसे स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी मजबूती मिलेगी और लोगों को इलाज के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा.

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने की तैयारियों की समीक्षा

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस आयोजन को लेकर खास बैठक की. इसमें प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, भाजपा सांसद और विधायक भी शामिल हुए. बैठक में 'सेवा पखवाड़ा' की तैयारियों का पूरा खाका खींचा गया. मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि ये कार्यक्रम दिल्ली के विकास को नई दिशा देंगे.

हर दिन मिलेगा एक नया 'उपहार'

सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि 17 सितंबर से शुरू होकर 15 दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में हर दिन दिल्ली के लोगों को एक नया 'उपहार' मिलेगा. यानी, किसी दिन नई स्वास्थ्य सुविधा तो किसी दिन नई विकास परियोजना की सौगात. इस तरह से लगातार 15 दिन दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में कार्यक्रम और उद्घाटन होंगे.

स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगी नई ताकत

'सेवा पखवाड़ा' के तहत खुलने वाले 101 आरोग्य मंदिर और 150 डायलिसिस केंद्र खास चर्चा में हैं. दिल्ली जैसे बड़े शहर में डायलिसिस मरीजों की संख्या काफी ज्यादा है. अब इन नए केंद्रों से हजारों लोगों को राहत मिलेगी. वहीं, नए अस्पताल ब्लॉक से भी मरीजों को इलाज के बेहतर विकल्प मिलेंगे.

सीएम ने कहा कि ये सभी परियोजनाएं दिल्ली को 'विकसित दिल्ली' बनाने की दिशा में अहम कदम हैं. उन्होंने दावा किया कि इनसे शहर को नई गति और नई ऊंचाई मिलेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के लोगों DTC की सौगात, सिविक सेंटर से बाकनेर गांव तक बस सेवा शुरू
दिल्ली के लोगों DTC की सौगात, सिविक सेंटर से बाकनेर गांव तक बस सेवा शुरू
सलीम शेरवानी को अतीक अहमद का संरक्षक बताने वाला AI वीडियो हटेगा, HC का निर्देश
सलीम शेरवानी को अतीक अहमद का संरक्षक बताने वाला AI वीडियो हटेगा, HC का निर्देश
दिल्ली: थानों में महिला कर्मियों के लिए सैनिटरी पैड मशीन और साफ शौचालय की मांग, HC लेगा फैसला
दिल्ली: थानों में महिला कर्मियों के लिए सैनिटरी पैड मशीन और साफ शौचालय की मांग, HC लेगा फैसला
'मदरसे वाले आतंकी तो क्या चंदा चोर देशभक्त?', केशव मौर्य पर भड़के कपिल सिब्बल
'मदरसे वाले आतंकी तो क्या चंदा चोर देशभक्त?', केशव मौर्य पर भड़के कपिल सिब्बल

वीडियोज

Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, बोलीं- मैंने एक्टिंग को मिस नहीं किया
'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, बोलीं- मैंने एक्टिंग को मिस नहीं किया
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
Embed widget