एक्सप्लोरर

Delhi News: दिल्ली की नाइट लाइफ अब होगी और रंगीन! इन इलाकों में 24 घंटे खुले रहेंगे रेस्टोरेंट-शॉप

Delhi Shop News: दिल्ली की नाइट लाइफ अब और रंगीन होने वाली है. दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने अब 83 और दुकानों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को 24 घंटे संचालित करने की अनुमति दी है.

Delhi News: दिल्ली में नाइट लाइफ, आर्थिक गतिविधि और रोजगार को बढ़ावा देने के इरादे से अरविंद केजरीवाल सरकार (Arvind Kejriwal Government) ने 83 दुकानों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को 24 घंटे संचालित करने की अनुमति दी है. सीएम ने दिल्ली के श्रम विभाग से मिले प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दी है. ये व्यवसायिक प्रतिष्ठान शॉप, कमर्शियल, रेस्टोरेंट, एस्टीब्लिशमेंट, रिटेल ट्रेड कैटेगरी की हैं. दुकान स्वामियों को दिल्ली शॉप एस्टीब्लिशमेंट एक्ट 1954 में दिए गए प्रावधानों और नियमों का कड़ाई से पालन करना होगा. सरकार इन दुकानों की निगरानी भी करती रहेगी, ताकि कोई नियमों का उल्लंघन करे तो कार्रवाई की जा सके.

दिल्ली सरकार के मुताबिक 24 घंटे दुकानों का संचालन करने के इच्छुक 122 लोगों ने ऑनलाइन आवेदन किया था. 29 आवेदन पत्रों में कमियां थी. जबकि, 83 आवेदन सही पाए गए. दिल्ली सरकार के मुताबिक गर्मियों के मौसम में रात 9 से सुबह 7 बजे तक और ठंड के मौसम में रात 8 से सुबह 8 बजे के दौरान किसी भी प्रतिष्ठान में महिला कर्मचारियों को काम करने की अनुमति नहीं होगी. दुकानों को तय समय के अंदर ही खोलना और बंद करना होगा. इसका उल्लंघन करने पर दुकान बंद कराई जा सकती है. अगर ग्राहक इंतजार कर रहे हैं तो दुकान खोलने के लिए 15 मिनट अतिरिक्त समय मिलेंगे. 

24 घंटे खुले रह सकेंगी 635 दुकानें-व्यवसायिक प्रतिष्ठान

पिछले कुछ सालों में कुल 635 दुकानों-व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को 24 घंटे संचालित करने की अनुमति दी जा चुकी है. सीएम ने बीते अगस्त में 29 दुकानों व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को अनुमति दी थी, जिसके बाद इनकी संख्या बढ़कर 552 हो गई थी. अब 83 और दुकानों को अनुमति मिलने के बाद इनकी संख्या बढ़कर 635 हो गई है.

दिल्ली सरकार ने जिन दुकानों को 24 घंटे संचालित करने की अनुमति दी है, उनमें कई कैटेगरी की दुकानें हैं. मसलन, द्वारका, माता सुंदरी, नेताजी सुभाष प्लेस, करोल बाग, सरिता विहार, कमला नगर, द्वारका, सिलेक्ट सिटी, ग्रेटर कैलाश वन में शॉप कैटेगरी की एक-एक दुकानें खुलेंगी. इसी तरह, डिफेंस कॉलोनी और आईजीआई एयरपोर्ट पर रेस्टोरेंट की एक-एक दुकान 24 घंटें खुलेंगी. 

इन इलाकों में खुली रहेंगी दुकानें

राजौरी गार्डन, ककरौला, लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन, रोशनआरा सब्जी मंडी, पीतमपुरा, चंद्रावली, ओखला इंडस्ट्रीयल एरिया और फेज दो, सेक्टर तीन रोहिणी, उद्योग नगर, धीरपुर, यमुना बैंक, पालम डाबरी, मंगोलपुरी इंडस्ट्रीयल एरिया, नरायणा, बपरौला, गाजीपुर, कृष्णा नगर, नंगली, बमनोली, हौज खास, दशरतपुरी मेट्रो स्टेशन, पुश्ता करतार नगर, द्वारका, सुभाष नगर, मयूर विहार फेस एक, घिटोरनी मेट्रो स्टेशन, आईजीआई एयरपोर्ट, मटियाला, कराला, नरेला, उत्तम नगर, बुराड़ी, गौतम नगर, रोहिणी सेक्टर 19, वेलकम मेट्रो स्टेशन पर कमर्शियल की दुकानें खोलने की अनुमति दी गई हैं.

यह भी पढ़ें: Delhi Pollution: दिल्ली के प्रदूषण को लेकर BJP का केजरीवाल सरकार पर हमला, शहजाद पूनावाला बोले- 'भक्त छठ पूजा पर...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बुराड़ी में हजारों लोग सड़क पर क्यों उतरे? पुलिस की बैरिकेडिंग के बाद हुआ ऐसा
बुराड़ी में हजारों लोग सड़क पर क्यों उतरे? पुलिस की बैरिकेडिंग के बाद हुआ ऐसा
DU से बड़ी खबर, फिर छात्र ने प्रोफेसर को मारा थप्पड़! टीचर्स फ्रंट नाराज
DU से बड़ी खबर, फिर छात्र ने प्रोफेसर को मारा थप्पड़! टीचर्स फ्रंट नाराज
BJP ने अमित मालवीय को हटाया तो मुमताज पटेल बोलीं- 'जिस इंसान ने...'
BJP ने अमित मालवीय को हटाया तो मुमताज पटेल बोलीं- 'जिस इंसान ने...'
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget