एक्सप्लोरर

Delhi Excise Policy Case: दिल्ली आबकारी नीति मामले में AAP ने ED पर लगाए कई आरोप, संजय सिंह ने क्या कुछ कहा?

Delhi Excise Policy Scam Case: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान संजय सिंह ने ईडी पर हिरासत में मारपीट करने के आरोप को दोहराया.

Sanjay Singh On Delhi Excise Policy Case: आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने ईडी (ED) पर हिरासत में मारपीट करने के आरोप को दोहराया. साथ ही उन्होंने दावा किया कि ईडी बिना सबूत के झूठे केस बना रही है. सिंह ने कहा कि बार-बार मीडिया में ईडी के माध्यम से मेरा नाम लिया जाता है. दिल्ली आबकारी नीति से मेरा कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन मेरा नाम लिया जा रहा है. उन्होंने ईडी पर मानहानि का मुकदमा दर्ज करने की धमकी दी.

संजय सिंह ने कहा, "जब कोर्ट में दिए बयान और ईडी की स्टेटमेंट में मेरा नाम नहीं तो किसके दबाव में अधिकारियों ने चार्जशीट में मेरा नाम लिखा है? मैं ईडी निदेशक एस के मिश्रा, साइन करने वाली अधिकारी भानुप्रिया और आईओ जोगिंदर सिंह के खिलाफ मानहानि का केस करूंगा. दिनेश अरोड़ा कोर्ट के सामने बयान में मेरा नाम नहीं लेता. ईडी के सामने नहीं कहता की मेरा आबकारी नीति से कोई लेना-देना है. 12 दिसंबर 2022 को मैंने लोकतंत्र के सर्वोच्च मंदिर, संसद में ईडी-सीबीआई के दुरुपयोग पर भाषण दिया. इसलिए 6 जनवरी को ईडी की चार्जशीट में मेरा नाम आया."

'आपके खिलाफ भी फर्जी केस किया है तो मुझे जानकारी दें'

आप सांसद ने आगे कहा, "देश की संसद की विशेषाधिकार समिति ने मुझसे ईडी की ओर से किए फर्जी मुकदमों की जानकारी सामने रखने को कहा है. मैं लोगों से कहना चाहता हूं कि अगर ईडी ने आपके खिलाफ भी फर्जी केस किया है तो मुझे जानकारी दें. मैं उनके मामले भी विशेषाधिकार समिति के सामने रखूंगा. ईडी से मैंने 11 बार मिलने का समय मांगा. अडानी के घोटाले पर मुझे जानकारी देनी है, समय दे दो. समय नहीं मिला. बड़ी मुश्किल से आज दो महीने की कोशिशों के बाद मेरे तथ्य वहां प्राप्त हुए हैं."

ये भी पढ़ें- Delhi News: दिल्ली में जल्द ही श्रमिकों को मिलेगी फ्री बस सेवा, जानें- क्या है CM केजरीवाल का प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में फुटपाथ गायब! सड़कों पर पार्किंग हावी, HC ने की तल्ख टिप्पणी
दिल्ली में फुटपाथ गायब! सड़कों पर पार्किंग हावी, HC ने की तल्ख टिप्पणी
पासपोर्ट रिन्यू कराने के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे, दिल्ली HC का दखल देने से इनकार
पासपोर्ट रिन्यू कराने के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे, दिल्ली HC का दखल देने से इनकार
CJP पर जुर्माने की मांग वाली याचिका, HC से आया ये बड़ा अपडेट
CJP पर जुर्माने की मांग वाली याचिका, HC से आया ये बड़ा अपडेट
एडमिशन से लेकर सिक्योरिटी तक, MCD के स्कूलों में बड़े बदलाव की तैयारी
एडमिशन से लेकर सिक्योरिटी तक, MCD के स्कूलों में बड़े बदलाव की तैयारी

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Nagpur MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget