एक्सप्लोरर

चुनाव से पहले बाहरी जिले में 4086 क्वार्टर अवैध शराब जब्त, इन मामलों में भी हुई गिरफ्तारी

Delhi Assembly Election 2025: चुनाव आयोग के निर्देश पर बाहरी जिले में पुलिस ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है. अलग-अलग मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी आचार संहिता का पालन कराने के लिए हो रही है.

Delhi Election 2025: दिल्ली में 5 फरवरी को वोट डाले जाएंगे. वोटिंग से पहले पुलिस कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिए मुस्तैद है. अवैध शराब, हथियार और नशीले पदार्थों के खिलाफ पुलिस एक्शन मोड में है. डीसीपी सचिन शर्मा ने बताया कि बाहरी जिला पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत 10 मुकदमे दर्ज किए हैं. उन्होंने बताया कि 4086 क्वार्टर अवैध शराब बरामद कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. हथियार अधिनियम के तहत एक मुकदमा दर्ज हुआ है.

पुलिस ने देशी पिस्तौल समेत आरोपी को धर दबोचा. एनडीपीएस अधिनियम में भी पुलिस कार्रवाई कर रही है. तीन लोगों को गिरफ्तार कर 605 ग्राम गांजा बरामद किया गया. एक भगौड़े और 49 बैड करेक्टर को भी गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पुलिस ने पहुंचाया. डीसीपी सचिन शर्मा ने बताया कि दिल्ली में आचार संहिता लागू है. पुलिस सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ भी शिकंजा कस रही है.

आचार संहिता का पालन कराने के लिए पुलिस मुस्तैद

शांति भंग करने पर 80 लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गयी है. 42 लोगों पर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. डीसीपी ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देश पर मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट का सख्ती से पालन कराया जा रहा है. बाहरी जिला पुलिस निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए तत्पर है.

बाहरी जिले की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने का प्रयास

उन्होंने बताया कि बाहरी जिला में पुलिस की टीम लगातार पेट्रोलिंग कर रही है. सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए ह्यूमन एंड टेक्निकल इंटेलिजेंस की सहायता भी ली जा रही है. अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए सीमावर्ती जिले से तालमेल बनाया जा रहा है. अवैध हथियार, शराब, नकदी, नशीले पदार्थ और संदिग्ध वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए सीमा पर चेकिंग बढ़ा दी गई है. चुनाव से पहले बाहरी जिले में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है. 

ये भी पढ़ें-

AAP के 7 विधायकों के इस्तीफे के बीच BJP का चौंकाने वाला दावा, 'ये सिलसिला अभी...'

 

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद में राहुल गांधी के बचाव में क्यों आए अखिलेश यादव? खुद बताई वजह
संसद में राहुल गांधी के बचाव में क्यों आए अखिलेश यादव? खुद बताई वजह
Gen-Z की सोच को समझना होगा... दिल्ली BJP नेताओं का संदेश
Gen-Z की सोच को समझना होगा... दिल्ली BJP नेताओं का संदेश
'ज्यादा बच्चे पैदा करें या नहीं?' रेखा गुप्ता की इस योजना पर केजरीवाल का तंज
'ज्यादा बच्चे पैदा करें या नहीं?' रेखा गुप्ता की इस योजना पर केजरीवाल का तंज
'सत्यम पंडित गिरफ्तार नहीं हुआ तो...', शिकायत के बाद सौरभ भारद्वाज की चेतावनी
'सत्यम पंडित गिरफ्तार नहीं हुआ तो...', सौरभ भारद्वाज की चेतावनी

वीडियोज

New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget