एक्सप्लोरर

AAP के 7 विधायकों के इस्तीफे के बीच BJP का चौंकाने वाला दावा, 'ये सिलसिला अभी...'

AAP MLAs Resigns: दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) के 7 विधायकों ने इस्तीफा दिया है. इसको लेकर दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने अरविंद केजरीवाल को निशाने पर लिया है.

AAP MLAs Resigns: दिल्ली में विधानसभा चुनाव प्रचा के बीच शुक्रवार (31 जनवरी) को आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ा झटका लगा. पार्टी के सात विधायकों ने इस्तीफा दे दिया. इसको लेकर आम आदमी पार्टी के नेताओं का कहना है कि बीजेपी हमारे नेताओं को तोड़ने के लिए लगातार कॉल कर रही है.

इस बीच दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि आप विधायकों के टूटने का सिलसिला अभी खत्म नहीं हुआ है. उन्होंने कहा, ''आम आदमी पार्टी (आप) को बहुत सारे लोग छोड़कर जा रहे हैं. विषय ये नहीं है कि विधायकों ने पार्टी छोड़ी है, विषय ये है कि उन्होंने कहा क्या है. अरविंद केजरीवाल ने प्रारंभ में जिस तरीके का विश्वास हासिल करने की कोशिश की थी, वो ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं. क्योंकि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के साथ-साथ अपने लोगों को भी धोखा दिया.''

सचदेवा ने कहा, ''सात विधायकों ने इस्तीफा दिया है, ऐसा नहीं है कि ये खत्म हो गया है, अभी और चलेगी. मैं बार-बार कहता हूं कि हर वो आदमी जो दिल्ली में विकास चाहता है वो अरविंद केजरीवाल के साथ रह ही नहीं सकता है.''

किन विधायकों ने दिया इस्तीफा?

बता दें कि पालम से विधायक भावना गौड़, महरौली से नरेश यादव, जनकपुरी से राजेश ऋषि, कस्तूरबा नगर से मदन लाल, त्रिलोकपुरी से रोहित महरौलिया, बिज़वासन से बी एस जून और आदर्श नगर से पवन शर्मा ने शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया. ये वो विधायक हैं, जिनका टिकट आप ने इसबार काट दिया है. 

क्या बोले आप नेता?

इस्तीफे में उन्होंने कई तरह के आरोप लगाए हैं. इस बीच तिमारपुर से AAP विधायक दिलीप पांडेय ने कहा कि मुझे भी बाकी पार्टियों से प्रलोभन मिले कि AAP छोड़कर उनकी पार्टी में शामिल हो जाएं. लेकिन मैं आज भी और आगे भी AAP में रहूंगा.

इसी तरह के वादे रितुराज झा ने भी किए. उन्होंने कहा कि मुझे भी लगातार BJP से कॉल आ रहे थे कि BJP ज्वाइन कर लो और आम आदमी पार्टी छोड़ दो. दिलीप पांडेय और  रितुराज झा दोनों नेताओं को भी आम आदमी पार्टी (आप) ने इसबार टिकट नहीं दिया है.

'आज मैं यहां आपसे...', दिल्ली के राजेंद्र नगर में रोड शो के दौरान भावुक हुए AAP सांसद राघव चड्ढा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग
पानी का बिल नहीं भरा? तो 15 अगस्त तक भरें, 100 फीसदी LPSC होगा माफ
पानी का बिल नहीं भरा? तो 15 अगस्त तक भरें, 100 फीसदी LPSC होगा माफ
दिल्ली HC का अहम फैसला, 'सजा का मकसद सिर्फ बदला नहीं, सुधार भी'
दिल्ली HC का अहम फैसला, 'सजा का मकसद सिर्फ बदला नहीं, सुधार भी'

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान
वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget