एक्सप्लोरर

दिल्ली में 5 फरवरी को वोटिंग, 13000 से ज्यादा पोलिंग बूथ होंगे, 100 फीसदी होगी वेबकास्टिंग

Delhi Election Date 2025: मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने मंगलवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यक्रमों की घोषणा की. 5 फरवरी को वोटिंग होगी जबकि मतगणना 8 फरवरी को होगी.

Delhi Election 2025 Dates: दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है. सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए 5 फरवरी को मतदान होगा जबकि मतगणना 8 फरवरी को होगी. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने मंगलवार (07 जनवरी) को चुनाव को लेकर कार्यक्रमों की घोषणा की. निर्वाचन आयोग ने लोगों से बढ़चढ़कर मतदान में हिस्सा लेने की अपील की है.

चुनाव आयोग ने जानकारी देते हुए बताया है कि राजधानी के 2697 स्थानों पर कुल 13,033 मतदान केंद्र होंगे. 100 फीसदी वेबकास्टिंग की सुविधा होगी, जिसके जरिए सभी पोलिंग स्टेशनों पर निगरानी की जाएगी. हर मतदान केंद्र पर औसतन 1191 वोटर्स होंगे. 

दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 210 मॉडल पोलिंग स्टेशन

निर्वाचन आयोग ने ये भी बताया है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 210 मॉडल पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे. 70 पोलिंग बूथ ऐसे होंगे जो सिर्फ महिलाओं के द्वारा संचालित किए जाएंगे. इसके साथ ही 70 पोलिंग स्टेशनों की कमान दिव्यांग कर्मचारी संभालेंगे.

दिल्ली में कुल 1.55 करोड़ रजिस्टर्ड वोटर्स

मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में कुल 1.55 करोड़ रजिस्टर्ड मतदाता हैं और इनमें 83.49 लाख पुरुष और 71.74 लाख महिलाएं हैं. उन्होंने बताया कि युवा मतदाताओं (20 से 21 वर्ष के) की संख्या 28.89 लाख है जबकि पहली बार मतदान के पात्र युवाओं की संख्या 2.08 लाख है. 

राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP), बीजेपी और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है. आम आदमी पार्टी और कांग्रेस अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं. जबकि हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में दोनों पार्टियों ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था. हालांकि दोनों में से किसी भी पार्टी को एक भी सीट पर सफलता नहीं मिली थी.

दिल्ली विधानसभा में बहुमत के लिए 36 सीटों की जरूरत है. साल 2020 के विधानसभा चुनाव के तहत 8 फरवरी को मतदान संपन्न हुआ था जबकि मतगणना 11 फरवरी को हुई थी. इस चुनाव में आप ने सभी 70 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, जिसमें से 62 ने जीत हासिल की थी.

ये भी पढ़ें: दिल्ली में चुनाव की तारीखों के ऐलान पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, 'हमारी सबसे बड़ी...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बुराड़ी में हजारों लोग सड़क पर क्यों उतरे? पुलिस की बैरिकेडिंग के बाद हुआ ऐसा
बुराड़ी में हजारों लोग सड़क पर क्यों उतरे? पुलिस की बैरिकेडिंग के बाद हुआ ऐसा
DU से बड़ी खबर, फिर छात्र ने प्रोफेसर को मारा थप्पड़! टीचर्स फ्रंट नाराज
DU से बड़ी खबर, फिर छात्र ने प्रोफेसर को मारा थप्पड़! टीचर्स फ्रंट नाराज
BJP ने अमित मालवीय को हटाया तो मुमताज पटेल बोलीं- 'जिस इंसान ने...'
BJP ने अमित मालवीय को हटाया तो मुमताज पटेल बोलीं- 'जिस इंसान ने...'
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget