एक्सप्लोरर

दिल्ली में बुजुर्ग की हत्या की सुलझी गुत्थी, नौकर ने किया चाकू से हमला, गर्लफ्रेंड को किराए पर दिलाना था फ्लैट

Delhi Crime News: दिल्ली में बुजुर्ग की हत्या के आरोपी पूर्व नौकर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी चोरी के इरादे से घर में घुसा था बुजुर्ग की आंख खुलने पर उनके चाकू से हमला कर दिया.

Delhi News: राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुजुर्ग की हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है. करीब 500 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद पुलिस ने नौकर अभय सिकारवार को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी को वेस्ट दिल्ली के मोती नगर इलाके से गिरफ्तार किया. जहां वो कुक का काम कर रहा था. 

बुजुर्ग की चाकू मारकर हत्या
दरअसल दिल्ली के मालवीय नगर थाना इलाके के पंचशील पार्क में 25 नवंबर 2024 को एक 64 साल के बुजुर्ग की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी. मृतक की पहचान रोहित कुमार के रूप में हुई थी. पुलिस को इस घटना की जानकारी पीसीआर कॉल से मिली थी. बुजुर्ग के बेटे ने पुलिस को कॉल कर सूचना दी कि उनके पिता घर के अंदर खून से लथपथ हालात में पड़े हुए है. सूचना मिलते ही पुलिस तुरन्त मौके पर पहुंची, जहां बुजुर्ग लहूलुहान हालत में मिले उनके गले और पेट पर कई जगह चाकू से वार किए गए थे. 

चोरी के इरादे से घुसा था आरोपी
पुलिस जांच के दौरान पता चला कि घर में किसी तरह की कोई चोरी नहीं हुई थी. पुलिस को लग रहा था कि इस हत्या में किसी जानने वाले का हाथ हो सकता है. ऐसे में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज जांच शुरू की थी. 500 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद आरोपी की पहचान हो पाई. आरोपी अभय चार साल पहले मृतक के घर में नौकर का काम कर चुका था, ऐसे में उसे पूरी बिल्डिंग के बारे में जानकारी थी और पता था कि बुजुर्ग बिल्डिंग में अकेले रहते हैं. 

ऐसे में अभय चोरी के इरादे से उनके घर में घुसा था इस दौरान बुजुर्ग की आंख खुल गई और दोनों के बीच हाथापाई हुई. इस दौरान आरोपी अभय ने बुजुर्ग पर चाकू से हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने अपना कर्ज चुकाने और अपनी गर्लफ्रेंड को किराए पर फ्लैट दिलाने के लिए वारदात को अंजाम दिया.

यह भी पढ़ें: Delhi: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ JNU में ABVP का प्रदर्शन, फूंका चरमपंथियों का पुतला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बड़ी बात कह गए सोनम वांगचुक, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
बड़ी बात कह गए सोनम वांगचुक, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
CJP ने फिर से दी आंदोलन की चेतावनी, दिल्ली में कड़ी सुरक्षा
CJP ने फिर से दी आंदोलन की चेतावनी, दिल्ली में कड़ी सुरक्षा
CJP ने किया कोर्ट जाने का ऐलान, कपिल सिब्बल देंगे ₹1 करोड़
CJP ने किया कोर्ट जाने का ऐलान, कपिल सिब्बल देंगे ₹1 करोड़
CJP के समर्थन में कांग्रेस! जश्न पर कहा- कौन डांस कर रहा है?
CJP के समर्थन में कांग्रेस! जश्न पर कहा- कौन डांस कर रहा है?

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget