एक्सप्लोरर

Delhi News: DTC और डिम्ट्स की बसों में शुरू होंगी डिजिटल टिकटिंग सुविधा, जारी किया गया टेंडर

इसके अलावा, मोबाइल ऐप से ऑनलाइन टिकट और रियायती दैनिक या मासिक पास की खरीद को भी इसमें शामिल किया गया है. सिर्फ दिसंबर 2022 के महीने में 12 करोड़ से अधिक लोगों ने बसों में सफर किया.

Delhi Government News: दिल्ली सरकार जल्द ही दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) और दिल्ली इंटीग्रेटेड मल्टी-मोडल ट्रांजिट सिस्टम (डिम्ट्स) संचालित बसों में नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) के अनुरूप डिजिटल टिकटिंग समाधान प्रदान करेगी. दिल्ली परिवहन विभाग ने 8 जनवरी 2023 को इसके लिए ई-निविदा आमंत्रित करने के लिए एक नोटिस जारी किया है. एनसीएमसी-अनुरूप डिजिटल टिकटिंग सुविधा से डीटीसी और डिम्ट्स बसों में टिकटिंग पूरी तरह डिजिटल हो जाएगी.

दिल्ली में बसों की कुल संख्या 7,379 हो गई

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में 50 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई थी, जिससे शहर में चलने वाली बसों की कुल संख्या 7,379 हो गई है. वर्ष 2022 में दिल्ली सरकार की बसों में यात्रा करने वालों की संख्या में वृद्धि देखी गयी. सिर्फ दिसंबर 2022 के महीने में 12 करोड़ से अधिक लोगों ने बसों में सफर किया. दिल्ली में औसतन 40 लाख लोग प्रतिदिन बसों में यात्रा करते हैं.

यह बहुत महत्वपूर्ण है कि दिल्ली में 500 से ज्यादा बस मार्गों पर बसों की संख्या की बेहतर योजना के लिए प्रत्येक यात्रा का रिकॉर्ड रखा जाए. डिजिटल टिकटिंग समाधान परिवहन विभाग द्वारा संचालित रूट रेशनलाइजेशन अध्ययन का भी हिस्सा है, जिसका पायलट चरण अक्टूबर 2022 से चल रहा है.

जानें बोली जमा करने की अंतिम तिथि

परिवहन विभाग द्वारा जारी की गई निविदा में पहले चरण में 7,500 बसों के लिए इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग मशीन (ईटीएम) की आपूर्ति और संचालन शामिल है. इसके अलावा, इसमें नकद भुगतान के बजाय टिकट खरीदने के लिए स्मार्ट कार्ड या एनसीएमसी कार्ड का प्रावधान भी शामिल है. इसके अलावा, मोबाइल ऐप से ऑनलाइन टिकट और रियायती दैनिक या मासिक पास की खरीद को भी इसमें शामिल किया गया है. ईटीएम मशीन पिंक टिकट भी जारी करेगी, जिससे महिलाएं अपने गंतव्य तक मुफ्त में यात्रा कर सकेंगी. निविदा का विवरण दिल्ली सरकार के ई-प्रोक्योरमेंट पोर्टल https://govtprocurement.delhi.gov.in पर देखा जा सकता है. बोली जमा करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2023 है.

बस और मेट्रो के लिए एक ही कार्ड

एनसीएमसी कार्ड मल्टी-मोडल ट्रांजिट ऑफलाइन भुगतान की सुविधा प्रदान करता है. दिल्ली सरकार का विजन है कि शहर में ट्रांसपोर्ट का कनेक्टेड नेटवर्क हो. दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) की एयरपोर्ट लाइन पहले से ही एनसीएमसी (NCMC) के अनुरूप है. जबकि बाकी लाइनों को जून 2023 तक NCMC के अनुरूप बनाने का लक्ष्य है.

इसका मतलब है कि यात्री एक ही कार्ड का उपयोग अपने बस टिकट खरीदने में और दिल्ली मेट्रो रेल यात्रा टिकट खरीदने के लिए  भी कर सकेंगे. यात्रा को और अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए आने वाले वर्षों में अधिक से अधिक विकल्प जोड़े जाएंगे. वर्तमान में हजारों लोग अपने बस टिकट और दैनिक पास ऑनलाइन खरीदने के लिए वन दिल्ली ऐप का उपयोग कर रहे हैं. इसे नवंबर 2022 में लॉन्च किया गया था.

Delhi Riots 2020: दिल्ली दंगों से जुड़े मामले में 9 आरोपियों को मिला संदेह का लाभ, अदालत ने किया बरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में फुटपाथ गायब! सड़कों पर पार्किंग हावी, HC ने की तल्ख टिप्पणी
दिल्ली में फुटपाथ गायब! सड़कों पर पार्किंग हावी, HC ने की तल्ख टिप्पणी
पासपोर्ट रिन्यू कराने के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे, दिल्ली HC का दखल देने से इनकार
पासपोर्ट रिन्यू कराने के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे, दिल्ली HC का दखल देने से इनकार
CJP पर जुर्माने की मांग वाली याचिका, HC से आया ये बड़ा अपडेट
CJP पर जुर्माने की मांग वाली याचिका, HC से आया ये बड़ा अपडेट
एडमिशन से लेकर सिक्योरिटी तक, MCD के स्कूलों में बड़े बदलाव की तैयारी
एडमिशन से लेकर सिक्योरिटी तक, MCD के स्कूलों में बड़े बदलाव की तैयारी

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget