जानिए- कैसे दिल्ली कोरोना के बुरे दौर का आगाज हो गया है, बीते 10 दिन के आंकड़ों से समझिए
बीते 18 दिसंबर को दिल्ली में सिर्फ 86 नए मामले दर्ज किए गए थे वहीं इसके 10 दिन बाद ही कल यानी 28 दिसंबर को 496 नए केस मिले हैं. फिलहाल दिल्ली में कुल 1612 एक्टिव केस हैं.

Corona In Delhi: देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. अब हालात यह हो गए कि दिल्ली सरकार को येलो अलर्ट लागू करना पड़ गया. दरअसल दिल्ली में कोरोना के बढ़ने की कहानी पिछले 10 दिनों को देखने पर साफ पता चलती है कि मामले किस रफ्तार से बढ़ रहे हैं. बता दें बीते 18 दिसंबर को यहां सिर्फ 86 नए मामले दर्ज किए गए थे वहीं इसके 10 दिन बाद ही कल यानी 28 दिसंबर को 496 नए केस मिले हैं.
फिलहाल दिल्ली में कुल 1612 एक्टिव केस हैं. इसके पहले 27 दिसंबर को दिल्ली में 331 नए मामले दर्ज किए गए थे. हालात को बिगड़ता देखकर अब दिल्ली सरकार ने कई फैसले किए हैं. इसी क्रम में राजधानी में कई पाबंदिया फिर से लगा दी गई हैं.
क्या हैं नई पाबंदियां
दरअसल राजधानी दिल्ली में बढ़ते कोरोना और ओमिक्रोन मामलों के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यलो अलर्ट लागू करने का एलान कर दिया था. इस अलर्ट के तहत दिल्ली में कई तरह की पाबंदियां लग चुकी हैं. नई पाबंदियों के तहत अब शादी-विवाह और अंतिम संस्कार में सिर्फ 20 लोगों के शामिल होने की इजाजत हैं तो वहीं स्कूल, कॉलेज, सिनेमाहॉल, स्पा, जिम और एंटरटेनमेंट पार्क को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है. यह भी बता दें कि येलो अलर्ट तब होता है जब दो दिनों तक लगातर पॉजिटिविटी रेट 0.5 % या इससे ऊपर रहे या एक सप्ताह के भीतर 1500 के ज्यादा केस दर्ज हों या फिर सप्ताह भर में औसतन 500 ऑक्सीजन बेड की जरूरत हो.
यह भी पढ़ें-
PM Modi Kanpur Visit Live: IIT कानपुर में पीएम मोदी बोले- अब पूरी दुनिया पर छा जाने का सपना है
Omicron: ओमिक्रोन वेरिएंट के बढ़ते खतरों के बीच हवाई यात्रा पर बुरा असर, दुनिया भर में 11500 उड़ानें रद्द




















