एक्सप्लोरर

Delhi Construction: दिल्ली में आज से शुरू हो सकेंगे निर्माण कार्य, प्रदूषण के चलते कंस्ट्रक्शन पर लगी थी रोक

Delhi News: दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बैठक बुलाई थी और प्राथमिक स्कूल को बंद करने के साथ ही निर्माण कार्य पर रोक लगा दिया था. इसके अलावा वर्क फ्रॉम होम की भी अपील की थी.

Delhi Construction: दिल्ली सरकार की बैठक के बाद फैसला लिया गया है कि निर्माण कार्य पर लगी पाबंदी को आज से हटा दिया जाएगा यानी राजधानी में आज से निर्माण कार्य हो सकेंगे. इसके अलावा बढ़ते प्रदूषण को लेकर लगी अन्य पाबंदियों को भी हटा दिया गया है. स्कूल खुलने के साथ ही वर्क फ्रॉम होम को भी खत्म कर दिया गया है. दिल्ली सरकार के मुताबिक पहले से स्थिति थोड़ी बेहतर होने की वजह से या निर्णय लिया गया है.

प्रदूषण को लेकर लगी थी पाबंदियां 

प्रकाश पर्व के बाद राजधानी में प्रदूषण का संकट काफी बढ़ गया था, धुंध की चादर के साथ ही वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 के करीब पहुंच गया था जिसके बाद राजधानी के हालात काफी खराब हो गए थे. सांस अस्थमा, गला के रोगियों की संख्या भी लगातार बढ़ रही थी. जिसके बाद दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बैठक बुलाई थी और प्राथमिक स्कूल को बंद करने के साथ ही निर्माण कार्य पर रोक लगा दिया था. इसके अलावा वर्क फ्रॉम होम की भी अपील की थी. उत्तर पश्चिमी तेज हवाओं और ठंड के कारण पहले की तुलना में प्रदूषण संकट से थोड़ी निजात जरूर मिली है, लेकिन अभी भी दिल्ली के कई इलाकों में AQI आंकड़ा 275 के ऊपर देखा जा रहा है.

दिल्ली सरकार ने बनाया था स्पेशल प्लान

ठंड की दस्तक से ठीक पहले राजधानी में हर साल प्रदूषण का बड़ा संकट मंडराता है, जो आम लोगों के साथ-साथ सरकार के लिए भी बड़ी चुनौती बनती है. इस बार दिल्ली सरकार द्वारा प्रदूषण को रोकने के लिए 15 सूत्रीय प्लान के साथ एक स्पेशल व रूम बनाया गया था जिसके माध्यम से राजधानी को प्रदूषण से बचाया जा सके. लोगों से भी खुले में कूड़ा न जलाने, पेट्रोल डीजल की गाड़ियों का इस्तेमाल न करने साथ ही दिल्ली को प्रदूषण से बचाने के लिए एक अहम सहयोग देने की अपील की गई थी. हालांकि इसका कोई जमीन पर असर इस बार भी नहीं दिखा.

दिल्ली में प्रदूषण का संकट बरकरार

हालात चिंताजनक होने के बाद दिल्ली सरकार ने आनन-फानन में कुछ पाबंदियां लागू की थी. वहीं आज से निर्माण कार्य वर्क फ्रॉम होम सहित अन्य पाबंदियों को हटा दिया गया है लेकिन दिल्ली पर अभी भी प्रदूषण का संकट बरकरार है. पराली  व गाड़ियों से निकलने वाले धुएं के अलावा तेजी से होते निर्माण कार्य भी राजधानी में प्रदूषण की बड़ी वजह बनती है. ऐसे में देखना होगा की पाबंदी हटने के बाद राजधानी पर इसका क्या कुछ असर पड़ता है. 

Delhi Weather Update: दिल्ली में ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, 9 डिग्री से नीचे पहुंचा तापमान, जानें मौसम का अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'1 नवंबर को ही होगी कांग्रेस की रैली', राहुल गांधी के रुख से व्यापारियों की बढ़ी चिंता
'1 नवंबर को ही होगी कांग्रेस की रैली', राहुल गांधी के रुख से व्यापारियों की बढ़ी चिंता
दिल्ली में 1 नवंबर से इन गाड़ियों की एंट्री बंद, माल सप्लाई और टूरिज्म पर संकट
दिल्ली में 1 नवंबर से इन गाड़ियों की एंट्री बंद, माल सप्लाई और टूरिज्म पर संकट
दिल्ली का मास्टर प्लान तैयार! 695 km दौड़ेगी मेट्रो, साइकिल के लिए 200 km का ट्रैक
दिल्ली का मास्टर प्लान तैयार! 695 km दौड़ेगी मेट्रो, साइकिल के लिए 200 km का ट्रैक
दिल्ली वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने की डेडलाइन 30 अक्टूबर, अब सिर्फ 3 दिन बाकी
दिल्ली वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने की डेडलाइन 30 अक्टूबर, अब सिर्फ 3 दिन बाकी

वीडियोज

Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत से आया एमएलसी चुनाव का पहला रिजल्ट, NDA जीता, जनसुराज का क्या हुआ?
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत से आया एमएलसी चुनाव का पहला रिजल्ट, NDA जीता, जनसुराज का क्या हुआ?
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
Embed widget