एक्सप्लोरर

'BJP और AAP के...', दिल्ली कांग्रेस के नेताओं की बैठक के बाद देवेंद्र यादव का बड़ा बयान

Delhi Politics: दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि 10 वर्षों में दिल्ली में विकास और रोजगार थम गया. मध्यम, निम्न, गरीब तथा गरीबी रेखा से निचले स्तर के करोड़ों लोगों की इनकम रुक गई.

Delhi Politics News: दिल्ली कांग्रेस के 14 जिला कमेटियों, पूर्व सांसदों, विधायकों और पार्टी के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं की शनिवार (10 अगस्त) को मासिक बैठक हुई. इस बैठक में दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 और कांग्रेस की रणनीतियों का लेकर चर्चा हुई. दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि बीजेपी और आम आदमी पार्टी के आपसी झगड़े और राजनीतिक लाभ की लड़ाई से दिल्ली वाले तंग आ चुके हैं. राष्ट्रीय राजधानी के लोग  समय आने पर कांग्रेस में वापसी के लिए तैयार बैठे हैं.

देवेन्द्र यादव ने कहा कि मुझे याद है जब कांग्रेस सरकार अपने पहले कार्यकाल में दिल्ली में ढ़ांचागत विकास की शुरुआत की तो सबसे पहले दिल्ली के लोगों को बिजली 24 घंटे और स्वच्छ पेयजल हर घर तक पहुंचाने के लिए काम किया था. तब दिल्ली के जागरुक मतदाताओं ने 2003 में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत देकर सत्ता से वापसी कराई थी. 

कांग्रेस के नेता करें ये काम

देवेंद्र यादव ने जिला बैठकों में कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी की विचारधारा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन के संदेश और राहुल गांधी जी के हर देशवासियों के अधिकारों के लिए संघर्ष, कांग्रेस की उपलब्धियों और जन कल्याण के कामों, न्याय संकल्प पत्र के अंतर्गत युवा महिला, किसान, श्रमिक और हिस्सेदारी के तहत न्याय दिलाने की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करने के लिए पूरी तरह कमर कस लें.

'दिल्ली की जनता साथ देने के लिए तैयार'

इसके अलावा, उन्होंने ये भी कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मिले वोट प्रतिशत के बाद जहां पार्टी कार्यकर्ताओं में काम करने की तत्परता और जोश दिख रहा है, वहीं दिल्ली के लोगों का रुख भी कांग्रेस के प्रति स्पष्ट दिखाई देने लगा है. पिछले 10 वर्षों बीजेपी और आम आदमी पार्टी की सरकारों ने राजधानी के मौजूदा इन्फ्रास्ट्रक्चर और विकास को गति देने की बजाय दिल्ली को विकास की दृष्टि से 20 वर्ष पीछे धकेल दिया है.

'नहीं बढ़ी दिल्ली वालों की आय'

उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में जहां दिल्ली का विकास, रोजगार, मध्यम, निम्न वर्ग  व गरीबी रेखा से निचले स्तर के करोड़ों लोगों की आय पूरी तरह रुक गई है. उनकी आय में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई. महंगाई और बेरोजगारी से दिल्ली युवा, महिलाएं, किसान और नौकरीपेशा सहित असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोग परेशान हैं. 

Delhi Weather: दिल्ली में गर्मी से राहत, लगातार पांचवें दिन बारिश, जानें- IMD का अपडेट

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उम्मीद थी कि PM मोदी किसी चोर को...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर बोले अरविंद केजरीवाल
'उम्मीद थी कि PM मोदी किसी चोर को...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर बोले अरविंद केजरीवाल
नोएडा में इंजीनियर की मौत वाली घटना का CCTV आया सामने, नाले में गिरता नजर आया आर्यन
नोएडा में इंजीनियर की मौत वाली घटना का CCTV आया सामने, नाले में गिरता नजर आया आर्यन
पत्नी की कब्र सुरक्षित रखने की कोर्ट पहुंच शख्स, अदालत ने कहा- सार्वजनिक कब्रिस्तान पर...
पत्नी की कब्र सुरक्षित रखने की कोर्ट पहुंच शख्स, अदालत ने कहा- सार्वजनिक कब्रिस्तान पर...
दिल्ली में 37.5 लाख की लूट निकली फर्जी, कंपनी के कर्मचारियों ने ही रची थी साजिश; आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में 37.5 लाख की लूट निकली फर्जी, कंपनी के कर्मचारियों ने ही रची थी साजिश; आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी
Farah Khan ने Akanksha Chaudhary की लगाई जमकर क्लास
लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
बांग्लादेश में घिरे PM तारिक रहमान, जमात चीफ बोले- BNP ने तोड़ा वादा, कर दी ये बड़ी मांग
बांग्लादेश में घिरे PM तारिक रहमान, जमात चीफ बोले- BNP ने तोड़ा वादा, कर दी ये बड़ी मांग
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
वॉटर एप्पल की खेती कैसे करें किसान, हर साल कमाएंगे लाखों का मुनाफा
वॉटर एप्पल की खेती कैसे करें किसान, हर साल कमाएंगे लाखों का मुनाफा
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
Embed widget