एक्सप्लोरर

अगले साल होने वाले MCD चुनाव से पहले दिल्ली कांग्रेस की कार्यकारिणी समिति गठित, इन नेताओं को मिली जगह

दिल्ली में अगले साल नगर निगम के चुनाव होने हैं. इससे पहले दिल्ली कांग्रेस की कार्यकारिणी समिति गठित की गई. इसमें युवा नेताओं के साथ-साथ अनुभवी नेताओं को भी शामिल किया गया है.

Delhi Congress Executive Committee: राष्ट्रीय राजधानी में अगले साल होने वाले नगर निगम चुनाव से पहले कांग्रेस आलाकमान ने गुरुवार को पार्टी की दिल्ली इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन किया जिसमें युवा और अनुभवी नेताओं को जगह देने के साथ-साथ उन कार्यकर्ताओं को भी शामिल किया गया है जिन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान लोगों की समर्पित भाव से सेवा की थी. कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रेस को जारी एक बयान में बताया कि पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी ने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी समिति, संचार विभाग और डॉक्टर प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों के साथ-साथ बूथ प्रबंधन समिति और अनुशासनात्मक समिति के अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों की नियुक्तों को मंजूरी दे दी है.

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अनिल कुमार ने कहा, “83 सदस्यीय कार्यकारिणी समिति में हमारी युवा शक्ति और नेताओं के अनुभव का मिश्रण है. हमारे उन कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुरस्कृत किया गया है, जिन्होंने महामारी के दौरान कांग्रेस का झंडा पकड़कर लोगों की सेवा की है.”

वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, कार्यकारिणी समिति में प्रदेश कांग्रेस प्रमुख और उपाध्यक्षों के अलावा, सीलमपुर से पांच बार विधायक रहे मतीन अहमद, अल्का लांबा, डॉ नरेश कुमार, अली महेदी, राजीव जोसेफ और अन्य शामिल हैं. बयान के अनुसार, कार्यकारिणी में स्थायी आमंत्रित सदस्यों में पूर्व प्रदेश प्रमुख जेपी अग्रवाल, अजय माकन, जनार्दन द्विवेदी, अरविंदर सिंह लवली, सुभाष चोपड़ा, कपिल सिब्बल, कृष्णा तीरथ, परवेज़ हाशमी, डॉ उदित राज, संदीप दीक्षित, कीर्ति आजाद, हारुन यूसुफ, किरण वालिया, जगदीश टाइटलर समेत अन्य शामिल हैं. 

टाइटलर का नाम 1984 के सिख विरोधी दंगो के सिलसिले में सामने आया था. वहीं कार्यकारिणी में 71 विशेष आमंत्रित सदस्य हैं जिनमें वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा, दिल्ली महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अमृता धवन के साथ-साथ रागिनी नायक, शर्मिष्ठा मुखर्जी और विजेंद्र सिंह शामिल हैं. पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज को दिल्ली कांग्रेस के संचार विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. इसमें परवेज आलम और अनुज अत्रे सह-अध्यक्ष होंगे जबकि हरदीप माथुर और भूपेश यादव विभाग के समन्वयक होंगे.

विभाग में सात वरिष्ठ प्रवक्ता होंगे, जिनमें हारुन यूसुफ, हरिशंकर गुप्ता, अल्का लांबा, मुकेश गोयल, आदर्श शास्त्री, जगजीवन शर्मा और डॉ नरेश कुमार शामिल हैं. ओनिका महरोत्रा, सुनील कुमार, अनुज अत्रे, लोकेंद्र चौधरी और विक्रम लोहिया प्रवक्ता होंगे.

राजेश गर्ग को बूथ प्रबंधन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. अनुशासनात्मक समिति के अध्यक्ष पूर्व मंत्री नरेंद्र नाथ और मतीन अहमद इसके उपाध्यक्ष होंगे और इसमें सात सदस्य होंगे. बयान के मुताबिक, दिल्ली कांग्रेस के डॉक्टर प्रकोष्ठ का प्रमुख प्रवीण कुमार को नियुक्त किया गया है.

जब दिल्ली हाई कोर्ट ने यूपी पुलिस को फटकारते हुए कहा- 'दिल्ली में इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा'

Delhi Encounter: दिल्ली पुलिस के साथ एनकाउंटर में मारा गया 'टाइगर', दो पुलिसकर्मी भी घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चालान के साथ सम्मान भी, सड़क सुरक्षा के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की नई पहल
चालान के साथ सम्मान भी, सड़क सुरक्षा के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की नई पहल
पप्पू यादव पर हमले के आरोपी को लेकर खुलासा, गूगल पर सर्च...
पप्पू यादव पर हमले के आरोपी को लेकर खुलासा, गूगल पर सर्च...
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
दिल्ली सरकार की योजना, कैदियों की मौत पर परिजनों को मुआवजा
दिल्ली सरकार की योजना, कैदियों की मौत पर परिजनों को मुआवजा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget