एक्सप्लोरर

पानी संकट को लेकर सड़कों पर उतरेगी दिल्ली कांग्रेस, देवेंद्र यादव ने AAP-BJP पर बोला हमला 

Delhi Water Crisis: देवेंद्र यादव के अनुसार दोनों AAP-BJP नेताओं ने आपसी तनातनी की वजह से दिल्ली को पंगु बना रखा है. राष्ट्रीय राजधानी में हर रोज पानी संकट गंभीर होता जा रहा है.

Delhi  Congress Protest On Water Crisis: दिल्ली में पानी संकट के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने सड़कों पर ऐलान किया है. दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने एलान किया कांग्रेस के कार्यकर्ता पूरी दिल्ली में इसको लेकर प्रदर्शन करेंगे. उन्होंने पानी संकट के लिए आम आदमी पार्टी और और बीजेपी दोनों को जिम्मेदार ठहराया है. 

दोनों पार्टी के नेताओं ने आपसी तनातनी की वजह से दिल्ली को पंगु बना रखा है. राष्ट्रीय राजधानी में हर रोज पानी संकट गंभीर होता जा रहा है, लेकिन इसकी चिंता दोनों में से किसी को नहीं है.

दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि कांग्रसे पार्टी के कार्यकर्ता सभी 280 ब्लाकों में राजधानी में प्रतिदिन बढ़ते जल संकट से त्रस्त जनता को निजात दिलाने के लिए प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है. प्रदेश अध्यक्ष ने आज दिल्ली कांग्रेस कार्यालय यानी राजीव भवन में दिल्ली के सभी ब्लाक अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक में यह घोषणा की.

'समय पर सही कदम क्यों नहीं उठाती दिल्ली सरकार'

उन्होंने सभी ब्लाक अध्यक्षों को निर्देश दिए कि जनता की मुख्य जरुरत जल से जुड़े मुद्दे पर पूरी दिल्ली में क्षेत्रीय लोगों सहित ब्लाक व बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन में शामिल करना होगा. उन्होंने कहा कि यह बहुत बड़ा प्रश्न है कि समय रहते दिल्ली सरकार यमुना में घटते जल स्तर के चलते जलापूर्ति के लिए पहले कदम नहीं उठाती. सत्तारुढ़ दल की निष्क्रियता के कारण प्रति वर्ष दिल्ली की जनता जल संकट से जूझती है, जिसके लिए हम दशकों से लड़ाई लड़ रहे है.

बीजेपी सांसदों की निष्क्रियता पर बोला हमला 

देवेन्द्र यादव ने कहा कि जब सातों संसदीय सीटों पर बीजेपी के सांसद है तो क्यों दिल्ली की जनता केन्द्र सरकार की प्रशासनिक निष्क्रियता और दोहरी नीति का शिकार हो रही है. सभी जानते हैं कि दिल्ली पानी के लिए हरियाणा पर अधिक आश्रित है, जहां बीजेपी की सरकार होने के कारण प्रति वर्ष भीष्ण गर्मी में दिल्ली की जनता को जल संकट से जूझना पड़ता है. 

उन्होंने कहा कि बीजेपी सांसद अगर दिल्ली की जनता के प्रति अपना दायित्व निभाएं तब दिल्ली को जल संकट की समस्या निजात मिल जाए. परंतु सांसदों की नाकामी का ही परिणाम रहा है कि बीजेपी को हर चुनाव में संसदीय प्रत्याशी बदलने पड़ रहे है.

अयोध्या से सपा सांसद अवधेश प्रसाद को मारने की तैयारी चल रही है? AAP नेता के दावे ने चौंकाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नई दिल्ली जाने के लिए अब नहीं होगी राजीव चौक जाने की जरूरत, नए कॉरिडोर का काम शुरू
नई दिल्ली जाने के लिए अब नहीं होगी राजीव चौक जाने की जरूरत, नए कॉरिडोर का काम शुरू
Delhi Census: दिल्ली में जनगणना ड्यूटी का दबाव! सरकारी शिक्षक ने की आत्महत्या की कोशिश, परिवार ने लगाए आरोप
दिल्ली में जनगणना ड्यूटी का दबाव! सरकारी शिक्षक ने की आत्महत्या की कोशिश, परिवार ने लगाए आरोप
दिल्ली: दिन में पढ़ाता था गणित, रात में करता था रेकी, गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़ा टीचर गिरफ्तार
दिल्ली: दिन में पढ़ाता था गणित, रात में करता था रेकी, गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़ा टीचर गिरफ्तार
भ्रष्टाचार केस में चित्रा रामकृष्णा को राहत नहीं, हाई कोर्ट बोला- ट्रायल का सामना करना होगा
भ्रष्टाचार केस में चित्रा रामकृष्णा को राहत नहीं, हाई कोर्ट बोला- ट्रायल का सामना करना होगा

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले CM सम्राट चौधरी?
Live: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले सम्राट चौधरी?
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget