एक्सप्लोरर

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात, क्या हुई बात?

Delhi News: राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की है. दोनों नेताओं की मुलाकात को अहम माना जा रहा है.

Delhi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की. उन्होंने बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात को 'शिष्टाचार भेंट' बताया. दरअसल, दिल्ली में नई सरकार ने कामकाज संभाल लिया है. ऐसे में दोनों नेताओं की बैठक को राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है. चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी ने जनता से बड़े वादे किये थे. राजनीतिक गलियारों में मुख्यमंत्री की रक्षा मंत्री के साथ मुलाकात को सहयोग लेने की एक पहल माना जा रहा है.

राजनाथ सिंह बीजेपी के वरिष्ठ नेता हैं. संगठन से लेकर सरकार तक में गहरी पकड़ मानी जाती है. उन्होंने दो बार राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी संभाली है. राजनाथ सिंह को बीजेपी में संतुलित और अनुभवी नेता माना जाता है. उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में भी मंत्री पद संभाला है. अब 2014 के बाद से मोदी सरकार में अहम भूमिका निभा रहे हैं. राजनाथ सिंह की छवि सुलझे हुए नेता की है. दिल्ली सरकार के लिए केंद्र का सहयोग जरूरी है.

मुख्यमंत्री ने रक्षा मंत्री से की मुलाकात

राजधानी का प्रशासनिक ढांचा अन्य राज्यों की तुलना में अलग है. दिल्ली में कई विकास कार्य केंद्र सरकार की अनुमति से होते हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि रेखा गुप्ता ने बैठक के जरिए केंद्र से समन्वय बनाने की कोशिश की है. राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर रेखा गुप्ता ने संकेत दिया है कि दिल्ली सरकार विकास के लिए केंद्र से करीबी सहयोग बनाए रखेगी.

राजनीतिक गलियारों में शुरू हुई चर्चा

अब देखना होगा कि दोनों नेताओं की बैठक के बाद विकास कार्यों में कितनी तेजी आती है. बीजेपी ने चुनाव प्रचार के दौरान महिला सम्मान राशि, यमुना की सफाई, बिजली-पानी की समस्याओं का समाधान और ट्रांसपोर्ट सिस्टम को बेहतर बनाने का वादा किया था. सत्ता संभालने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा था, "खजाना खाली है. हम पूरी प्लानिंग के साथ जनता में जाएंगे.” मुलाकात के बाद राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता केंद्र सरकार से तालमेल बढ़ाने की कोशिश कर रही हैं. 

ये भी पढ़ें-बीजेपी के सरकारी खजाना खाली करने के आरोप पर AAP का पलटवार आतिशी बोलीं- 'मैं चैलेंज करती हूं कि...'

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
दिल्ली के GTB अस्पताल में बड़ी लापरवाही का आरोप, मरीज पर गिरा सीलिंग फैन; कुछ घंटे बाद मौत
दिल्ली के GTB अस्पताल में बड़ी लापरवाही का आरोप, मरीज पर गिरा सीलिंग फैन; कुछ घंटे बाद मौत
'दिल्ली में नहीं होगा कोई मार्च!' संसद से 3km पहले ही रोक दिए जाएंगे CJP प्रोटेस्टर्स, लगाए गए बैरिकेड्स
'दिल्ली में नहीं होगा कोई मार्च!' संसद से 3km पहले ही रोक दिए जाएंगे CJP प्रोटेस्टर्स, लगाए गए बैरिकेड्स
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? अमेरिकी हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? US हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Why Argentina Lost: फाइनल में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
FINAL में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Weather Today: 'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला- वीडियो वायरल
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला
Kia भारत में पेश करने जा रही किफायती इलेक्ट्रिक कार, 526 किलोमीटर तक मिलेगी रेंज
Kia भारत में पेश करने जा रही किफायती इलेक्ट्रिक कार, 526 किलोमीटर तक मिलेगी रेंज
Embed widget