एक्सप्लोरर

बीजेपी के सरकारी खजाना खाली करने के आरोप पर AAP का पलटवार आतिशी बोलीं- 'मैं चैलेंज करती हूं कि...'

Delhi Politics: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आम आदमी पार्टी की पिछली सरकार पर सरकारी खजाना खाली करने का आरोप लगाया था. इस पर आप नेता आतिशी ने पलटवार किया है.

Delhi Politics: दिल्ली की मुख्यमंत्री सीएम रेखा गुप्ता ने रविवार (23 फरवरी) को आम आदमी पार्टी की पिछली सरकार पर निशाना साधा. साथ ही उन्होंने आप सरकार पर सरकारी खजाना खाली करने का आरोप लगाया. वहीं अब इस पर पूर्व सीएम और आप नेता आतिशी ने पलटवार किया है.

आतिशी ने कहा, "भारतीय जनता पार्टी की सरकार जिस दिन से बनी है वह अपने वादे और तथाकथित गारंटी पूरी करने से बचेगी जो वादे उन्होंने दिल्ली वालों को किया. उनको ना पूरा करने के कोई ना कोई बहाने जरूर बनाएगी. इसलिए बीजेपी की सरकार बनने से पहले नए मुख्यमंत्री की शपथ होने से पहले मैंने दिल्ली के सामने और पूरे देश के सामने दिल्ली के सरकारी खजाने के आंकड़े रख दिए थे. मैं एक बार फिर से उन आकड़ो को दोहराऊंगी."

'10 साल में दोगुना किया बजट'
आतिशी ने आगे कहा, "जब साल 2015 में दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तब दिल्ली का कुल बजट मात्र 30000 करोड़ था. 30000 करोड़ का दिल्ली का बजट और दिल्ली का बजट दिल्ली के अपने रेवेन्यू से आता है. अपने जीएसटी एक्साइज कनेक्शन से आता है. दिल्ली को केंद्र सरकार से एक रुपया भी नहीं मिलता. 10 साल तक आम आदमी पार्टी में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में एक ईमानदार और एक एफिशिएंट सरकार चलाई, जो दिल्ली सरकार का बजट 2015 में 30000 करोड़ का था वह 10 साल में 2024 - 25 का बजट जो मैंने दिल्ली विधानसभा में प्रस्तुत किया वो 77000 करोड़ों का हो गया. यानी 10 साल में  30000 करोड़ से बढ़कर 77000 करोड़ पहुंच गया."

बीजेपी को दिया चैलेंज 
दिल्ली की पूर्व सीएम ने ये भी कहा, "मैं बीजेपी को चैलेंज करती हूं. वह अपने द्वारा शासित 20 राज्यों में उनकी सरकार है, जहां पर 10 साल में उनकी सरकार का बजट ढाई गुना बढ़ गया हो. किसी भी सरकार की फाइनेंशियल हेल्थ एक बहुत जरूरी इंडिकेटर होता है. दिल्ली सरकार ने आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली की डेट टू जीडीपी रेश्यो को आधा कर दिया. 6 फीसदी से ज्यादा डेट टू जीडीपी रेश्यो हमें मिला था, जिसे हमनें 10 साल में सबसे कम परसेंटेज पर लाकर खड़ा कर दिया. अपने 10 साल के शासन के बाद एक इकोनॉमिक ग्रोथ और फिजिकली स्ट्रॉन्ग गवर्नमेंट हमने बीजेपी को दी है.

ये भी पढ़ें

दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने पर आतिशी की पहली प्रतिक्रिया, बोलीं- 'सदन में बीजेपी सरकार से...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्लीवासियों को उमस ने किया परेशान, जानें आज का मौसम अपडेट
दिल्लीवासियों को उमस ने किया परेशान, जानें आज का मौसम अपडेट
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
रांची प्रोटेस्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, 'मैं उनकी मांगों का...'
रांची प्रोटेस्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, 'मैं उनकी मांगों का...'
PM मोदी के भाषण पर संजय सिंह का पलटवार, 'जिस देश में 84 करोड़ लोग...'
PM मोदी के भाषण पर संजय सिंह का पलटवार, 'जिस देश में 84 करोड़ लोग...'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget