एक्सप्लोरर

दिल्ली में CM के शपथ का समय बदला, AAP नेता गोपाल राय का BJP पर तंज- 'मंडप भी तैयार है, लेकिन...'

Delhi CM Oath Taking Ceremony: दिल्ली के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के लिए रामलीला मैदान में तैयारी जारी है. इस बीच सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री के शपथ का समय बदल गया है.

Delhi CM Oath Taking Ceremony: दिल्ली के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह का समय बदल गया है. अब 20 फरवरी को सुबह 11 बजे शपथ समारोह होगा. सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है. इससे पहले शपथ का समय शाम साढ़े चार बजे तय था.

इससे पहले 19 फरवरी को शाम साढ़े तीन बजे बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी. इस बैठक में मुख्यमंत्री का चेहरा चुना जाएगा. बता दें कि आठ फरवरी को विधानसभा चुनाव के नतीजे आए थे, 10 दिन बीत जाने के बाद भी पार्टी ने सीएम का ऐलान नहीं किया है. इसको लेकर विपक्षी पार्टियां निशाने पर ले रही है.

AAP का तंज

आम आदमी पार्टी (आप) ने बीजेपी पर तंज कसा है. AAP के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने कहा कि भारत के इतिहास में यह पहली बार हो रहा है की बारात तैयार है, मंडप भी तैयार है, लेकिन दूल्हा कौन होगा यह बीजेपी अभी तक तय नहीं कर पा रही है. 

उन्होंने कहा, ''बीजेपी सब कुछ कर रही है, लेकिन अभी तक मुख्यमंत्री तय नहीं कर पाई है. अभी तक बीजेपी ने अपनी विधायक दल की बैठक भी नहीं की है, यह बीजेपी है, ऐसे ही अभी पांच साल में और भी रिकॉर्ड बनाएगी. बीजेपी अपने अंदर की खींचतान को छुपाने की नाकाम कोशिश कर रही है. बीजेपी ने दिल्ली की जनता से जो वादे किए थे उसको पूरा करना चाहिए.''

सीएम पद की रेस में कौन कौन?

बीजेपी सरकार का शपथ समारोह दिल्ली के रामलीला मैदान में होगा. इसको लेकर तैयारियां जारी है. आज ही समारोह के इंजार्ज विनोद तावड़े और तरुण चुग ने रामलीला मैदान में तैयारियों का जायजा लिया.

बीजेपी ने 26 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी की है. उसे 70 में 48 सीटें मिली, जबकि आप 22 सीटों पर सिमट गई. ऐसे में बीजेपी का कहना है कि कोई भी विधायक मुख्यमंत्री हो सकता है.

हालांकि सीएम पद के लिए जिन लोगों को सबसे आगे माना जा रहा है उनमें प्रवेश वर्मा शामिल हैं, जिन्होंने नई दिल्ली सीट से आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को हराया है.

दिल्ली बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता और सतीश उपाध्याय भी सीएम पद की रेस में शामिल हैं. पवन शर्मा, आशीष सूद, रेखा गुप्ता और शिखा राय सहित अन्य लोग भी मुख्यमंत्री पद के दावेदार हैं. बवाना (एससी) सीट से विधायक रवींद्र इंद्राज सिंह और पहली बार बीजेपी के लिए मादीपुर (एससी) सीट जीतने वाले कैलाश गंगवाल के नाम की भी चर्चा है.

(इनपुट- नीरज कुमार पांडेय)

3 मंच, 20 हजार कुर्सियां, PM-CM के साथ साधू-संत... दिल्ली CM के शपथ में कौन-कौन होंगे शामिल?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली का प्रदूषण अब भी केजरीवाल की गलती? मंत्री मनजिंदर सिरसा ने सबूतों के साथ घेरा
दिल्ली का प्रदूषण अब भी केजरीवाल की गलती? मंत्री मनजिंदर सिरसा ने सबूतों के साथ घेरा
GRAP-II लागू होते ही दिल्ली मेट्रो ने बढ़ाई अपनी सेवाएं, अब लेगी 40 अतिरिक्त फेरे
GRAP-II लागू होते ही दिल्ली मेट्रो ने बढ़ाई अपनी सेवाएं, अब लेगी 40 अतिरिक्त फेरे
Delhi AQI: दिल्ली पर अगले तीन महीने भारी, 8 जगहों पर 400 पार पहुंचा एक्यूआई
दिल्ली पर अगले तीन महीने भारी, 8 जगहों पर 400 पार पहुंचा AQI
दिल्ली पुलिस के ACP मनस्वी वशिष्ठ निलंबित! PHQ के सामने प्रोटेस्ट का किया था नेतृत्व
दिल्ली पुलिस के ACP मनस्वी वशिष्ठ निलंबित! PHQ के सामने प्रोटेस्ट का किया था नेतृत्व

वीडियोज

Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: यूपी में एक्टिव बीजेपी का 'OPERATION बिहार' | Yogi Vs Akhilesh | UP
UP Election 2027 BJP Plan: SIR पर नई चिंगारी अब यूपी की बारी! | CM Yogi | Amit Shah | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ओमान में भारतीय झंडे वाले जहाज पर हमला, MEA भयंकर नाराज, बोला- 'बेहद...'
ओमान में भारतीय झंडे वाले जहाज पर हमला, MEA भयंकर नाराज, बोला- 'बेहद चिंताजनक'
परविंदर झोटा के पिता ने राहुल गांधी से कहा- 'हमसे मिलने न आएं आप इंदिरा गांधी के...'
परविंदर झोटा के पिता ने राहुल गांधी से कहा- 'हमसे मिलने न आएं आप इंदिरा गांधी के...'
दिल्ली में खुलेआम पटाखों की बिक्री पर SC ने जताई चिंता, कहा- सरकार तत्काल ध्यान दे
दिल्ली में खुलेआम पटाखों की बिक्री पर SC ने जताई चिंता, कहा- सरकार तत्काल ध्यान दे
विराट-रोहित जड़ेंगे शतक या न्यूजीलैंड गेंदबाज बरपाएंगे कहर? पढ़ें पहले वनडे की पिच रिपोर्ट
विराट-रोहित जड़ेंगे शतक या न्यूजीलैंड गेंदबाज बरपाएंगे कहर? पढ़ें पहले वनडे की पिच रिपोर्ट
मां ने चटनी बेचकर सोनाली कुलकर्णी को पाला, आमिर-अजय संग दी हिट फिल्में, कभी उड़ा था रंग का मजाक
सोनाली कुलकर्णी: मां ने चटनी बेचकर पाला, फिर अजय-आमिर संग दी हिट फिल्में
सोनम वांगचुक को झटका, सरकार ने उनके स्कूल पर लिया बड़ा फैसला; जानें क्या है ये
सोनम वांगचुक को झटका, सरकार ने उनके स्कूल पर लिया बड़ा फैसला; जानें क्या है ये
दिल्ली का प्रदूषण अब भी केजरीवाल की गलती? मंत्री मनजिंदर सिरसा ने सबूतों के साथ घेरा
दिल्ली का प्रदूषण अब भी केजरीवाल की गलती? मंत्री मनजिंदर सिरसा ने सबूतों के साथ घेरा
Mustard Farming: सरसों की नई किस्म देगी 12 क्विंटल तक पैदावार, पाले का भी नहीं होगा डर
सरसों की नई किस्म देगी 12 क्विंटल तक पैदावार, पाले का भी नहीं होगा डर
Embed widget