एक्सप्लोरर

Delhi: PAC को सौंपी गई शराब नीति मामले की CAG रिपोर्ट, तीन महीने में की जाएगी पेश

Delhi CAG Report: दिल्ली विधानसभा में अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने विवादित शराब नीति पर CAG की रिपोर्ट को अब PAC को सौंप दिया है. अब अगले तीन महीने के अंदर PAC सदन में अपनी रिपोर्ट पेश करेगी.

Delhi CAG Report News: दिल्ली सरकार की विवादित शराब नीति पर कैग की रिपोर्ट आने के बाद, विधानसभा में इस मुद्दे पर बड़ी बहस हुई. रिपोर्ट के अनुसार, नीति में गड़बड़ियों और घोटाले के गंभीर आरोप लगाए गए हैं. विधानसभा अध्यक्ष ने ऐलान किया कि इस पूरे मामले की जांच लोक लेखा समिति (PAC) को सौंपी गई है और तीन महीने के भीतर जांच रिपोर्ट सदन में पेश की जाएगी.

CAG की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि दिल्ली की शराब नीति से सरकारी खजाने को भारी नुकसान हुआ और इसमें गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं. इस रिपोर्ट के बाद विपक्ष ने सदन में AAP सरकार पर घोटाले के आरोप लगाए और मांग की कि इस घोटाले की पूरी जांच हो और दोषियों को सजा मिले.

PAC करेगी जांच
स्पीकर ने कहा कि सदन इस बात से सहमत है कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. इसलिए, जांच की जिम्मेदारी लोक लेखा समिति (PAC) को दी गई है, जो तीन महीने के अंदर सदन में अपनी रिपोर्ट पेश करेगी. इसके अलावा, आबकारी विभाग को आदेश दिया गया है कि वह एक महीने के भीतर अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट (Initial Action Taken Report) पेश करे.

क्या है PAC और उसकी भूमिका?
लोक लेखा समिति (PAC) विधानसभा की एक महत्वपूर्ण समिति होती है, जिसका काम सरकार के वित्तीय मामलों की जांच करना होता है. PAC यह देखती है कि सरकारी पैसे का सही इस्तेमाल हुआ या नहीं. अब PAC इस बात की जांच करेगी कि क्या दिल्ली की शराब नीति में भ्रष्टाचार हुआ, और अगर हुआ तो उसकी जिम्मेदारी किसकी थी?

क्या है दिल्ली का आबकारी नीति मामला?
दिल्ली की नई शराब नीति 2021 में लागू की गई थी. सरकार का दावा था कि इससे शराब कारोबार में पारदर्शिता आएगी और सरकारी राजस्व बढ़ेगा. लेकिन बाद में यह नीति रद्द करनी पड़ी और इस पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे. आरोप है कि नीति को चुनिंदा कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए बनाया गया. CAG की रिपोर्ट में कहा गया कि सरकार को इससे हजारों करोड़ का नुकसान हुआ है. वहीं इस मामले में CBI और ED ने भी जांच शुरू की, जिसमें मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी हुई थी.

अब देखना होगा कि PAC की जांच में क्या सामने आता है और क्या इस घोटाले में शामिल लोगों पर कोई कार्रवाई होती है. PAC की रिपोर्ट आने के बाद ही इस पर अगला कदम तय किया जाएगा.

ये भी पढ़ें - 'स्पीकर की कार्यवाही नियमानुसार', BJP ने पूछा AAP कैग की रिपोर्ट पर चर्चा से क्यों बच रही?

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद मार्च की तैयारियों के बीच योगेंद्र यादव ने दिलाई पांच शपथ, सामने आया वीडियो
संसद मार्च की तैयारियों के बीच योगेंद्र यादव ने दिलाई पांच शपथ, सामने आया वीडियो
सोनम वांगचुक का अनशन खत्म करने के संकेत के बीच कांग्रेस की प्रतिक्रिया, राहुल गांधी का नाम लेकर क्या कहा?
सोनम वांगचुक का अनशन खत्म करने के संकेत के बीच कांग्रेस की प्रतिक्रिया, राहुल गांधी का नाम लेकर क्या कहा?
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 2,500 रुपये देने से पहले सरकार ने लगाया नया नियम, आसानी से नहीं मिलेगा पूरा पैसा
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 2,500 रुपये देने से पहले सरकार ने लगाया नया नियम, आसानी से नहीं मिलेगा पूरा पैसा
Sansad March: संसद मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, सौरभ भारद्वाज बोले- मैं रहूंगा शामिल
Sansad March: संसद मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, सौरभ भारद्वाज बोले- मैं रहूंगा शामिल

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget