एक्सप्लोरर

Delhi Politics: दिल्ली विधानसभा में हंगामा, नेता प्रतिपक्ष आतिशी सहित कई विधायक बाहर निकाले गए

Delhi Politics: दिल्ली विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान महिला समृद्धि योजना पर सवाल उठाने पर हंगामा हुआ. नेता प्रतिपक्ष आतिशी सहित कई AAP विधायकों को मार्शल की मदद से सदन से बाहर निकाल दिया गया.

Delhi Politics: दिल्ली विधानसभा में शुक्रवार (28 मार्च) को प्रश्नकाल के दौरान हंगामा देखने को मिला. विधानसभा अध्यक्ष के निर्देश पर नेता प्रतिपक्ष आतिशी सहित कई विपक्षी विधायकों को मार्शल की मदद से सदन से बाहर कर दिया गया.

आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक महिला समृद्धि योजना के तहत 2,500 रुपये की सहायता राशि को लेकर सरकार से सवाल कर रहे थे. वे पोस्टर और पर्चे लेकर पहुंचे थे, जिन पर लिखा था, “बीजेपी सरकार ने महिलाओं को मासिक आर्थिक सहायता क्यों नहीं दी, जिसका चुनाव से पहले उसने वादा किया था?”

सरकार का जवाब और हंगामा
न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, AAP विधायक सुरेंद्र कुमार ने सरकार से पूछा कि यह योजना कब लागू होगी. इसके जवाब में कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा ने बताया कि इस योजना को अमल में लाने के लिए चार सदस्यीय समिति गठित की गई है. उन्होंने यह भी कहा कि समिति की अधिसूचना जारी होते ही पात्र महिलाओं को सहायता राशि प्रदान की जाएगी.

हालांकि, जवाब से असंतुष्ट AAP विधायक संजीव झा ने उसी समय एक पोस्टर उठा लिया, जिस पर विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें मार्शल के जरिए सदन से बाहर निकालने का आदेश दिया. इसके बाद एक-एक कर नेता प्रतिपक्ष आतिशी, मुकेश अहलावत, जरनैल सिंह, विशेष रवि और प्रेम चौहान सहित कई ‘आप’ विधायकों को भी सदन से बाहर कर दिया गया.

BJP का पलटवार
इस पूरे घटनाक्रम पर BJP विधायक और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुप्ता ने कहा कि विपक्षी सदस्य सदन में ‘‘व्यवधान’’ पैदा कर रहे थे, क्योंकि वे पूर्ववर्ती ‘आप’ सरकार के कार्यकाल में दिल्ली परिवहन निगम (DTC) के प्रदर्शन पर कैग रिपोर्ट को लेकर बहस से बचना चाहते थे.

इस हंगामे के चलते विधानसभा की कार्यवाही बाधित हुई और सदन में सत्र के सुचारू संचालन को लेकर सवाल उठ खड़े हुए हैं. माना जा रहा है कि यह घटनाक्रम आगामी चुनावों की रणनीति और सरकार-विपक्ष के बीच बढ़ती तनातनी को दर्शाता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा
'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा
Xप्लेन: 2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बड़े बदलावों की पूरी तस्वीर
2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बदलावों की पूरी तस्वीर
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर BJP का हमला, केजरीवाल से जांच की मांग
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर BJP का हमला, केजरीवाल से जांच की मांग
मास्टर प्लान 2047 से दिल्ली में क्या-क्या बदलेगा? सीएम रेखा गुप्ता ने बताया
मास्टर प्लान 2047 से दिल्ली में क्या-क्या बदलेगा? सीएम रेखा गुप्ता ने बताया

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget