एक्सप्लोरर

Delhi: तिलक नगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक कॉन्स्टेबल घायल, दो बदमाश गिरफ्तार

Delhi Encounter: तिलक नगर इलाके में कल रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. इस घटना में एक कांस्टेबल को गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया, जबकि पुलिस ने दो बदमाशों को हिरासत में ले लिया

Delhi Tilak Nagar Encounter: दिल्ली के तिलक नगर इलाके में बीती रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई. इस दौरान एक कांस्टेबल गोली लगने से घायल हो गया, जबकि पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया. दरअसल, सुल्तानपुरी इलाके में कुछ दिन पहले बदमाशों ने एक शख्स से मोबाइल और नकदी लूट ली थी. 

इस मामले में पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी तिलक नगर इलाके के एक घर में छिपे हुए है. सूचना मिलते ही आउटर जिले की स्पेशल स्टाफ टीम ने छापेमारी की प्लानिंग की. टीम में इंस्पेक्टर रोहित, एसआई विपिन कुमार, एसआई अंकित, हेड कांस्टेबल विकास कुमार, हेड कांस्टेबल रोहित, हेड कांस्टेबल मनजीत, कांस्टेबल विजय खत्री, कांस्टेबल विजय लौरा, कांस्टेबल संदीप, कांस्टेबल अमन, कांस्टेबल अनुज दलाल और कांस्टेबल हरकेश शामिल थे.

बदमाशों ने की भागने की कोशिश
पुलिस टीम जैसे ही बताए गए ठिकाने के पास पहुंची. वैसे ही बदमाशों को उनकी भनक लग गई. रात करीब 12 बजे उन्होंने मौके से भागने की कोशिश की. कांस्टेबल संदीप और हेड कांस्टेबल विकास ने उनका पीछा किया. लगभग 400 मीटर की दौड़ के बाद, एक बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी.
 
जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई. इस मुठभेड़ में कांस्टेबल संदीप के पेट और हाथ में गोली लग गई. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है. पुलिस ने इस कार्रवाई में दो बदमाशों को पकड़ लिया. उनके पास से दो लोडेड कट्टे बरामद हुए है.

इसके अलावा, उनके भागने में इस्तेमाल की गई बाइक भी पुलिस ने जब्त कर ली है. फिलहाल, पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है. मामले की जांच जारी है और पुलिस ये भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गिरोह में और कौन-कौन शामिल है.

ये भी पढ़ें- AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल की बढ़ीं मुश्किलें, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR, जानें- क्या है मामला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे 3 छात्र नेताओं की भी बिगड़ी तबीयत, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे 3 छात्र नेताओं की भी बिगड़ी तबीयत, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Sonam Wangchuk News LIVE: 'जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर फेंकी स्याही, अभिजीत दीपके पर हुआ हमला', AAP का दावा
Live: 'जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर फेंकी स्याही, अभिजीत दीपके पर हुआ हमला', AAP का दावा
सोनम वांगचुक मामले पर दिल्ली पुलिस की हाई लेवल बैठक, स्पेशल कमिश्नर ऑफ पुलिस ने दिए ये सख्त निर्देश
सोनम वांगचुक मामले पर दिल्ली पुलिस की हाई लेवल बैठक, स्पेशल कमिश्नर ऑफ पुलिस ने दिए ये सख्त निर्देश
भूख हड़ताल से सोनम वांगचुक हुए काफी कमजोर, सफदरजंग अस्पताल ने अपने बयान में क्या-क्या बताया?
भूख हड़ताल से सोनम वांगचुक हुए काफी कमजोर, सफदरजंग अस्पताल ने अपने बयान में क्या-क्या बताया?

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget