एक्सप्लोरर

Delhi News: सिख समुदाय पर टिप्पणी के मामले में Kangana Ranaut की मुश्किलें बढ़ी, दिल्ली विधानसभा के पैनल ने भेजा समन

कंगना रनौत को सिख समुदाय पर टिप्पणी करने के मामले में दिल्ली विधानसभा की शांति और सद्भाव समिति (Delhi Assembly Panel)  ने समन जारी किया है. रनौत को 6 दिसंबर को समीति के सामने पेश होना होगा.

Kangna Ranaut Summoned: अपने बयानों की वजह से हमेशा चर्चा में रहने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की मुश्किल फिर बढ़ गई है. दरअसल दिल्ली विधानसभा की शांति और सद्भाव समिति (Delhi Assembly Panel)  ने कंगना को इंस्टाग्राम प्रोफाइल के माध्यम से सिखों के खिलाफ टिप्पणी करने पर तलब किया है. बता दें के एक्ट्रेस को 6 दिसंबर को आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा की अध्यक्षता वाली समिति के सामने दोपहर 12 बजे पेश होने के लिए कहा गया है.

समिति ने बयान जारी कर ये कहा है

समिति द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि, “समिति को कथित रूप से कंगना रनौत द्वारा अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट @kanganaranaut पर कथित रूप से पब्लिश की गई अपमानजनक इंस्टाग्राम स्टोरी / पोस्टों के बारे में कई शिकायतें मिली हैं. शिकायतकर्ताओं के अनुसार, कंगना रनौत द्वारा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रकाशित की गई स्टोरिज की व्यापक पहुंच है और दुनिया भर में उनके 80 लाख लोग फॉलोअर्स है,ऐसे में उनके द्वारा पब्लिश स्टोरी या पोस्ट विशेष रूप से उन उदाहरणों को दर्शाती हैं जो सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत करते हैं और ये समाज की शांति और सद्भाव को बिगाड़ने की प्रवृत्ति रखती हैं, ”

6 दिसंबर को कंगना को होना होगा पेश

बयान में आगे कहा गया है कि,"दिल्ली के एनसीटी में इन सभी मुद्दों की गंभीरता और महत्व को देखते हुए, एमएलए राघव चड्ढा की अध्यक्षता में 'शांति और सद्भाव' समिति ने कंगना रनौत को समिति के सामने पेश होने के लिए बुलाया है ताकि वर्तमान मुद्दे पर ज्यादा व्यापक और सुसंगत तरीके से विचार-विमर्श किया जा सके. इसलिए सम्मन जारी किया कर दिया गया है और उन्हें 06.12.2021 को दोपहर 12 बजे पेश होने के लिए बुलाया गया है.”

कंगना के खिलाफ इस मामले में साइबर सेल में भी दर्ज कराई गई है शिकायत

वहीं इस मामले में दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति ने मंदिर मार्ग थाने के साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई थी. विधानसभा समिति का कहना है कि सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट में कंगना ने किसानों के प्रदर्शन को खालिस्तानी आंदोलन बताया था. अभिनेत्री ने सिख समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक और छवि को धूमिल करने वाली भाषा का इस्तेमाल किया था. दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंक समिति की शिकायत के अनुसार, सिख समुदाय की भावनाओं को आहत करने के लिए जानबूझकर ऐसे पोस्ट किए गए. इसके बाद उन्हें शेयर भी किया गया.

ये भी पढ़ें

MP News: भोपाल में दो दिनों तक बीजेपी विधायकों की बैठक, जानें क्या है मकसद

Jewar Airport: जेवर एयरपोर्ट से कितने लाख लोगों को मिलेगा रोजगार, जानिए- एविएशन मिनिस्टर Jyotiraditya Scindia का दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संजय सिंह का बड़ा आरोप, 'CJP के धरने को कमजोर करने के लिए मोदी जी ने राहुल गांधी को अपने...'
संजय सिंह का बड़ा आरोप, 'CJP के धरने को कमजोर करने के लिए मोदी जी ने राहुल गांधी को अपने...'
अखिलेश यादव ने हिरासत में लिए जाने के बाद पूछा, 'कहां ले जा रहे हो पुलिस भाई'
अखिलेश यादव ने हिरासत में लिए जाने के बाद पूछा, 'कहां ले जा रहे हो पुलिस भाई'
'राहुल गांधी ने नेता विपक्ष का धर्म बनाया, अब...' कांग्रेस के धरने पर योगेंद्र यादव का पहला रिएक्शन
'राहुल गांधी ने नेता विपक्ष का धर्म बनाया, अब...' कांग्रेस के धरने पर योगेंद्र यादव का पहला रिएक्शन
पीएम हाउस के बाहर राहुल गांधी के धरने पर संजय सिंह भड़के, कांग्रेस ने पूछा- आप कौन?
पीएम हाउस के बाहर राहुल गांधी के धरने पर संजय सिंह भड़के, कांग्रेस ने पूछा- आप कौन?

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वे कायर और....', जानें PM आवास के बाहर से पुलिस हिरासत में लेने पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी
'वे कायर और....', जानें PM आवास के बाहर से पुलिस हिरासत में लेने पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
Embed widget