एक्सप्लोरर

Delhi Election 2025: 'महिलाओं से क्यों कर रहे धोखा?', अरविंद केजरीवाल के ऐलान पर विजेंद्र गुप्ता का बड़ा बयान 

Delhi Poll 2025: बीजेपी विधायक विजेंद्र गुप्ता का कहना है कि अरविंद केजरीवाल महिलाओं की भावनाओं से खेल रहे हैं. अगर वे वाकई कुछ करना चाहते थे तो पिछले 10 साल के दौरान क्यों नहीं किया?

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर जारी सियासी घमासान के बीच दिल्ली आबकारी नीति मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है. नए सिरे से इस पर चर्चा एलजी द्वारा ईडी को  इस मामले में मुकदमा चलाने की इजाजत देने के साथ शुरू हुई है. इस बीच दिल्ली विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता और बीजेपी विधायक विजेंद्र गुप्ता ने आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल द्वारा महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये देने के ऐलान पर बड़ा बयान दिया है. 

उन्होंने कहा कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री महिलाओं के साथ धोखा क्यों कर रहे हैं? दिल्ली के रोहिणी सीट से विधायक विजेंद्र गुप्ता ने कहा, "अरविंद केजरीवाल समझ नहीं आ रहा है वो क्या करें? उन्होंने पिछले 10 सालों में महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया. उन्होंने राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ अपने घर में मारपीट करवाई. उनके विधायकों ने अपनी पत्नियों के साथ भी अच्छा व्यवहार नहीं किया." 

10 साल तक क्यों नहीं किया कुछ?

बीजेपी नेता ने आगे कहा, "अब वे झूठ बोल रहे हैं और महिलाओं की भावनाओं से खेल रहे हैं. अगर वे वाकई महिलाओं के लिए कुछ करना चाहते थे तो उनके पास 10 साल थे. अब वे महिलाओं के साथ धोखा क्यों कर रहे हैं.? दिल्ली की एकमात्र समस्या आम आदमी पार्टी की सरकार है."

'कानून की नजरों से बच नहीं सकते पूर्व CM'

इससे पहले एलजी विनय सक्सेना द्वारा दिल्ली आबकारी नीति मामले में ईडी को मुदकमा चलाने की इजाजत देने पर कहा था कि आप प्रमुख कानून की नजरों से बच नहीं सकते. ईडी ने अपनी जांच में पाया था कि इस मामले में साउथ ग्रुप के सदस्यों से 100 करोड़ की रिश्वत ली गई. इसके बदले शराब कंपनियों को लाभ पहुंचाया गया. 

उन्होंने ये भी कहा कि दिल्ली आबकारी नीति को जिस कैबिनेट की बैठक में मंजूरी दी गई, उसकी अध्यक्ष खुद तत्कालीन सीएम अरविंद केजरीवाल ने की थी. उस बैठक में शराब के ठेकेदारों का बढ़ाकर 2 से 12 फीसदी करने का निर्णय लिया गया था. 

बच्चों की कला के कायल हुए AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल, सरकारी स्कूलों का जिक्र कर क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा
'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा
Xप्लेन: 2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बड़े बदलावों की पूरी तस्वीर
2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बदलावों की पूरी तस्वीर
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर BJP का हमला, केजरीवाल से जांच की मांग
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर BJP का हमला, केजरीवाल से जांच की मांग

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget