एक्सप्लोरर

BJP सीएम चेहरे की दावेदारी पर खुद रमेश बिधूड़ी का आया बयान, बोले- 'केजरीवाल मेरे बारे में...'

Delhi Election 2025: बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल मेरे बारे में घोषणा करके अपनी हार स्वीकार कर ली है, क्योंकि दिल्ली की जनता में उनके प्रति व्यापक नाराजगी है.

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पक्ष और विपक्ष के नेताओं के बीच जुबानी हमले लगातार जारी हैं. इस बीच रमेश बिधूड़ी ने आम आदमी पार्टी के दावे पर सफाई देते हुए कहा कि मैं किसी भी पद का दावेदार नहीं हूं. उन्होंने कहा कि मुझे लेकर अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी प्रचार कर रहे हैं. अरविंद केजरीवाल ये मान चुके हैं कि दिल्ली में बीजेपी की सरकार आ रही है.

कालकाजी से बीजेपी उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा, ''मैं बीजेपी का निष्ठावान कार्यकर्ता हूं. पार्टी ने लगातार अपना आशीर्वाद दिया है और मेरे ऊपर भरोसा भी जताया है. लगातार 25 सालों से प्रमुख दायित्वों पर रहते हुए पार्टी ने मुझे दो बार सांसद और तीन बार विधायक बनाया और चौथी बार भी आपके दरवाजे पर आने का मौका दिया.''

मेरा किसी भी पद के लिए कोई दावा नहीं- रमेश बिधूड़ी

उन्होंने आगे लिखा, ''पार्टी ने मुझे बहुत कुछ दिया है. मेरा किसी भी पद के लिए कोई दावा नहीं है. लगातार अरविंद केजरीवाल ने मेरे संदर्भ में भ्रामक दुष्प्रचार शुरू किया है. मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि मैं किसी भी पद का दावेदार नहीं हूं. हमारा मूल मंत्र है- तन समर्पित, मन समर्पित और यह जीवन समर्पित, चाहता हूं देश तूझे और दूं और दूं.''
BJP सीएम चेहरे की दावेदारी पर खुद रमेश बिधूड़ी का आया बयान, बोले- 'केजरीवाल मेरे बारे में...

अरविंद केजरीवाल ने अपनी हार स्वीकार कर ली- रमेश बिधूड़ी

बीजेपी के पूर्व सांसद ने ये भी कहा, ''अरविंद केजरीवाल मेरे संदर्भ में घोषणा करके अपनी हार स्वीकार कर ली है, क्योंकि यह जगजाहिर है कि दिल्ली की जनता में उनके प्रति व्यापक नाराजगी है. जनता शराब घोटाले, शिक्षा घोटाले, स्वास्थ्य घोटाले, शीशमहल घोटाले सहित टूटी सड़कें, गंदा पीने का पानी आदि से निजात चाहती है. जनता चाहती है कि एक बार बीजेपी की सरकार बने.''

अरविंद केजरीवाल ने क्या कहा था?

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार (11 जनवरी) को कहा था, ''सूत्रों से पता चला है कि बीजेपी ने शायद निर्णय लिया है कि रमेश बिधूड़ी जी सीएम उम्मीदवार होंगे. ऐसा बताया जा रहा है कि औपचारिक रूप से इनके नाम का ऐलान कर दिया जाएगा. मैं दिल्ली की जनता से मांग करता हूं कि रमेश बिधूड़ी जी बताएं कि 10 साल सांसद के तौर पर उन्होंने क्या-क्या काम किए हैं. वो दिल्ली की जनता को अपना विजन बताएं.''

ये भी पढ़ें:

'अपने दफ्तर में तैयार किए कागज को BJP बता रही CAG की रिपोर्ट', AAP का बड़ा आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक कल खत्म कर सकते हैं अनशन, पत्नी ने रखी ये 2 शर्तें
सोनम वांगचुक कल खत्म कर सकते हैं अनशन, पत्नी ने रखी ये 2 शर्तें
Delhi Weather News: दिल्ली में गर्मी बरकरार, सामान्य से अधिक रहा पारा, नहीं हुई बारिश, कल क्या होगा?
दिल्ली में गर्मी बरकरार, सामान्य से अधिक रहा पारा, नहीं हुई बारिश, कल क्या होगा?
Sonam Wangchuk Health Update: सफदरगंज अस्पताल से सोनम वांगचुक का हेल्थ बुलेटिन जारी, अब कैसी है तबीयत? आया बड़ा अपडेट
सफदरगंज अस्पताल से सोनम वांगचुक का हेल्थ बुलेटिन जारी, अब कैसी है तबीयत? आया बड़ा अपडेट
संसद मार्च पर दिल्ली पुलिस की दो टूक, कहा- न कोई परमिशन मांगी गई, न हमने दी, धारा 163 लागू
संसद मार्च पर दिल्ली पुलिस की दो टूक, कहा- न कोई परमिशन मांगी गई, न हमने दी, धारा 163 लागू

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का बनाया सबसे बड़ा स्कोर
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget