एक्सप्लोरर

'अपने दफ्तर में तैयार किए कागज को BJP बता रही CAG की रिपोर्ट', AAP का बड़ा आरोप

Delhi Assembly Election 2025: प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि बीजेपी के मुख्यमंत्री पद का चेहरा नहीं है. बिना एजेंडा के बीजेपी विधानसभा चुनाव में उतरी है. उन्होंने कैग रिपोर्ट पर भी बीजेपी को घेरा.

Delhi Election 2025: दिल्ली में कैग की रिपोर्ट पर घमासान थम नहीं रहा है. आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर बीजेपी पर पलटवार किया है. आप की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि दफ्तर में तैयार कागज को बीजेपी 'कैग की रिपोर्ट' बता रही है. उन्होंने दावा किया कि कैग रिपोर्ट मुख्यमंत्री, उपराज्यपाल या विधानसभा अध्यक्ष की नजरों से नहीं गुजरी है.

आप नेता ने मांग की कि बीजेपी मुख्यमंत्री का चेहरा और एजेंडा बताए. उन्होंने बीजेपी को द्वारका एक्सप्रेसवे और आयुष्मान भारत योजना में कैग के उजागर किए गए निष्कर्षों पर बहस करने की चुनौती दी.

प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि गुजरात-महाराष्ट्र 4.5 लाख करोड़ और मध्य प्रदेश 7.5 लाख करोड़ के घाटे में है. अरविंद केजरीवाल ने मुफ्त बिजली, पानी, महिलाओं को बस यात्रा, बुजुर्गों को तीर्थयात्रा, शिक्षा और स्वास्थ्य देने के बाद भी दिल्ली का बजट मुनाफे में किया. बीजेपी बार-बार झूठे आरोप लगाकर भाग जाती है.

उन्होंने बीजेपी के मंत्रियों और सांसदों पर फर्जी वोटर बनवाने के आरोप लगाए. उन्होंने बीजेपी से एजेंडा और मुख्यमंत्री का चेहरा बताने की मांग की. प्रियंका कक्कड़ ने दावा किया कि कैग ने अभी तक रिपोर्ट को वेबसाइट पर अपलोड नहीं किया है.

प्रियंका कक्कड़ का बीजेपी पर पलटवार

बीजेपी नकली रिपोर्ट के आधार पर आरोप लगाकर भाग जाती है. पहले भी बीजेपी तथाकथित शराब घोटाले का आम आदमी पार्टी की सरकार पर आरोप लगा चुकी है. मामले में सुप्रीम कोर्ट से कड़ी फटकार लगी थी. अरविंद केजरीवाल के खिलाफ घोटाले का प्रमाण नहीं मिला है. 550 करोड़ रुपये में बननेवाली द्वारका एक्सप्रेसवे की लागत बढ़कर 7500 करोड़ तक पहुंच गई.

उन्होंने आरोप लगाया कि आयुष्मान भारत योजना की आड़ में बीजेपी जेब भर रही है. कैग की पर्दाफाश रिपोर्ट पर बीजेपी बहस नहीं करेगी. प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि बीजेपी के पास मुख्यमंत्री का चेहरा और एजेंडा नहीं है. 

ये भी पढ़ें-'8 फरवरी को दिल्ली में राम भक्तों की...', करावल नगर से प्रत्याशी बनाए जाने पर कपिल मिश्रा की हुंकार

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल
Satyendar Jain Arrested: AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई
AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई
DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन
DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget