एक्सप्लोरर

AAP Candidate List 2025: पीएसी ने AAP प्रत्याशियों की दूसरी सूची पर लगाई मोहर, गोपाल राय बोले- 'पार्टी के उम्मीदवार...'

Delhi AAP Candidate List 2025: दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल ने PAC की बैठक के बाद कहा कि आप के दूसरी सूची में जिन प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं, उनमें अधिकांश पार्टी के पुराने कार्यकर्ता हैं.

AAP Candidates Second List: आम आदमी पार्टी की सोमवार  (9 दिसंबर) को पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (PAC) की आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई. पीएसी ने आज की बैठक में पार्टी के 20 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम फाइनल किए. 70 विधानसभा क्षेत्र में से 31 उम्मीदवारों की सूची जारी हो चुकी है. इससे पहले पहली लिस्ट में पार्टी ने 11 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था. 

उन्होंने कहा कि सोमवार को जिन उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है, उसमे अधिकांश पार्टी के कार्यकर्ता हैं और लंबे समय से वो पार्टी से जुड़े हैं. इन लोगों को दिल्ली की जनता के फीडबैक के आधार पर पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया गया है. 

AAP की दूसरी लिस्ट में शामिल प्रत्याशी 

उन्होंने दूसरी लिस्ट में शामिल प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया. दूसरी सूची में शामिल प्रत्याशियों में नरेला से दिनेश भारद्वाज, आदर्श नगर से मुकेश गोयल, मुंडका से जसबीर कराला, तिमारपुर से सुरिंदर पाल सिंह बिट्टू, रोहिणी से प्रदीप मित्तल, चांदनी चौक से पुनर्दीप सिंह साहनी, पटेल नगर से प्रवेश रतन, मादीपुर से राखी बिड़लान, जनकपुरी से प्रवीण कुमार, विजवासन से सुरेंद्रर भारद्वाज, पालम से जोगिंदर सोलंकी, जंगपुरा से मनीष सिसोदिया, देवली से प्रवीण कुमार चौहान, त्रिलोकपुरी से अंजना पार्चा, पटपड़गंज से अवध ओझा, कृष्णा नगर से विकास बग्गा, गांधी नगर से नवीन चौधरी दीपू, शाहदरा से पद्म श्री जितेंद्र सिंह शंटी, मुस्तफाबाद से आदिल अहमद खान प्रत्याशी बनाया है. 

आम आदमी पार्टी पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक के बाद दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने प्रेस कॉन्फ्रेस को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने दूसरी सूची के सभी 20 सीटों के प्रत्याशियों का ऐलान किया. 

जानें- अवध ओझा ने क्या कहा?

पटपड़गंज से प्रत्याशी बनाए गए अवध ओझा ने आम आदमी पार्टी का आभार जताया है. उन्होंने कहा कि शिक्षा सेवा का साधन है. आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मुझ जैसे सामान्य शिक्षक पर भरोसा किया और चुनाव लड़ने का मौका दिया है. 

इसके अलावा, उन्होंने कहा कि पटपड़गंज में मनीष सिसोदिया ने शिक्षा को जिस मुहिम की शुरुआत की थी, वो जारी रहेगा. उनका शिक्षा के प्रति अतुलनीय योगदान है. उनकी शिक्षा यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए मैं अपना सब कुछ न्योछावर करने को तैयार हूं। संघर्ष की पहचान भाई संजय सिंह आप कार्यकर्ताओं का भी आभार. 

AAP Candidate List 2025: आप ने बदली सीट तो मनीष सिसोदिया बोले- 'मेरे लिए...'

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gen-Z की सोच को समझना होगा... दिल्ली BJP नेताओं का संदेश
Gen-Z की सोच को समझना होगा... दिल्ली BJP नेताओं का संदेश
'ज्यादा बच्चे पैदा करें या नहीं?' रेखा गुप्ता की इस योजना पर केजरीवाल का तंज
'ज्यादा बच्चे पैदा करें या नहीं?' रेखा गुप्ता की इस योजना पर केजरीवाल का तंज
'सत्यम पंडित गिरफ्तार नहीं हुआ तो...', शिकायत के बाद सौरभ भारद्वाज की चेतावनी
'सत्यम पंडित गिरफ्तार नहीं हुआ तो...', सौरभ भारद्वाज की चेतावनी
दिल्ली में आज भी बरसेंगे बादल, तापमान में गिरावट से लोगों को राहत
दिल्ली में आज भी बरसेंगे बादल, तापमान में गिरावट से लोगों को राहत

वीडियोज

Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget