एक्सप्लोरर

Ashram Underpass: आगामी 24 अप्रैल को खुल जाएगा दिल्ली का आश्रम अंडरपास, रोजाना लाखों लोगों को होगा फायदा

Delhi: एक साल से अधिक की देरी के बाद, दक्षिण दिल्ली में आश्रम क्रॉसिंग पर बहुप्रतीक्षित 750 मीटर लंबे अंडरपास का उद्घाटन 24 अप्रैल को किया जाएगा. इससे बड़ी संख्या में यात्रियों तो सहूलियत होगी.

Delhi Ashram Underpass: दिल्ली (Delhi) का आश्रम अंडरपास (Ashram Underpass) आगामी 24 अप्रैल को खोल दिया जाएगा. अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि लगभग आठ समय सीमा और एक साल से अधिक की देरी के बाद, दक्षिण दिल्ली में आश्रम क्रॉसिंग पर बहुप्रतीक्षित 750 मीटर लंबे अंडरपास का उद्घाटन 24 अप्रैल को किया जाएगा, जिससे लाखों यात्रियों को फायदा होगा. उन्होंने कहा कि कुछ अंतिम पड़ावों को छोड़कर, लोक निर्माण विभाग (PWD) ने अंडरपास के निर्माण कार्य को अंतिम रूप दे दिया है.

एक सरकारी अधिकारी ने पीटीआई को बताया, "सरकार 24 अप्रैल को आश्रम अंडरपास का उद्घाटन करेगी. अभी यह स्पष्ट नहीं है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल या डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया इसका उद्घाटन करेंगे या नहीं, लेकिन यह सुविधा पूरी तरह से जनता के लिए खोल दी जाएगी." पिछले महीने सिसोदिया, जिनके पास पीडब्ल्यूडी का विभाग भी है, ने कहा था कि यह सुविधा 22 मार्च को जनता के लिए खोली जाएगी, लेकिन काम पूरा नहीं होने के कारण ऐसा नहीं किया जा सका. हालांकि, पीडब्ल्यूडी ने 22 मार्च से इस सुविधा का ट्रायल रन शुरू किया था. फिलहाल अंडरपास रात के समय बंद रहता है.

Delhi News: दिल्ली में बिजली की डिमांड ने तोड़े सारे पुराने रिकॉर्ड, गर्मी की वजह से हुआ इजाफा

हर दिन लाखों यात्रियों को मिलेगी सहूलियत

अंडरपास भोगल को मथुरा रोड पर न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी से जोड़ता है. एक बार खुलने के बाद, आईटीओ और मध्य दिल्ली के अन्य हिस्सों से आने-जाने वाले यात्रियों को व्यस्त आश्रम क्रॉसिंग के माध्यम से एक आसान राइड मिलेगी. अधिकारियों ने कहा कि अंडरपास के खुलने से रोजाना लाखों लोगों को फायदा होगा. आश्रम चौक मध्य और दक्षिणी दिल्ली और फरीदाबाद के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी है. जंक्शन मथुरा रोड और रिंग रोड (लाजपत नगर-सराय काले खां और डीएनडी फ्लाईओवर को जोड़ता है) को जोड़ता है.

ट्रैफिक पुलिस द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के मुताबिक, व्यस्ततम घंटों के दौरान हर दिन लगभग 2.5 लाख से 3 लाख वाहन आश्रम चौराहे को पार करते हैं. अंडरपास की आधारशिला मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 24 दिसंबर 2019 को रखी थी और इसे एक साल में पूरा किया जाना था.

Gurugram Corona News: गुरुग्राम में कोरोना मामले को लेकर प्रशासन अलर्ट, फिर हो सकती है कंटेनमेंट जोन की वापसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
कांवड़ यात्रा: गुरुग्राम में बदला ट्रैफिक का प्लान, भारी वाहन डायवर्ट
कांवड़ यात्रा: गुरुग्राम में बदला ट्रैफिक का प्लान, भारी वाहन डायवर्ट
दिल्ली में आज छाए रहेंगे आसमान में बादल, हल्की बारिश के आसार
दिल्ली में आज छाए रहेंगे आसमान में बादल, हल्की बारिश के आसार
दिल्ली की बारिश ने अगस्त में बनाया रिकॉर्ड, कल कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली की बारिश ने अगस्त में बनाया रिकॉर्ड, कल कैसा रहेगा मौसम?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget