एक्सप्लोरर

Delhi News: दिल्ली में बिजली की डिमांड ने तोड़े सारे पुराने रिकॉर्ड, गर्मी की वजह से हुआ इजाफा

दिल्ली में इस साल काफी गर्मी पड़ रही है. इसी के साथ बिजली की मांग भी काफी बढ़ गई है. बीएसईएस के मुताबिक दिल्ली में इस साल बिजली की डिमांड ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.

राष्ट्रीय राजधानी में गर्मी अपना कहर ढा रही है. तपती गर्मी से एक ओर जहां लोग परेशान है वहीं इसने बीएसईएस (BSES) की भी चिंता बढ़ा दी है.  बीएसईएस (BSES) के मुताबिक दिल्ली में इस साल बिजली की डिमांड ने पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. बिजली की खपत पहले से काफी ज्यादा हो गई है. बता दें कि अप्रैल 2022 के शुरुआती 19 दिनों में बिजली की मांग 5735 मेगावाट पहुंच गई है, इससे पहले साल 30 अप्रैल 2019 में यह 5664 मेगावाट थी.
 
गर्मी ने बढ़ा दी बिजली की मांग
दिल्ली में गर्मी की लहर बिजली की मांग को नई ऊंचाई पर ले जा रही है. 19 अप्रैल तक दिल्ली में सबसे ज्यादा बिजली की मांग 5735 मेगावाट तक पहुंच गई, जो अप्रैल के महीने में अब तक सबसे ज्यादा डिमांड है.वहीं अप्रैल की शुरुआत से अब तक बिजली की मांग में 28% की वृद्धि हुई है, क्योंकि तब शहर में बिजली की चरम मांग 4469 मेगावाट थी, लेकिन अब यह बढ़कर 5 हजार मेगावाट के आंकड़ें को पार कर चुकी है.
 
मार्च से 42% बढ़ी है मांग
बीएसईएस के वाइस प्रेसिडेंट चंद्रा कामत के मुताबिक मार्च 2022 से ले कर अबतक दिल्ली में बिजली की मांग में 42 फीसदी का इजाफा हुआ है, क्योंकि मार्च के शुरुआती हफ्ते में बिजली की मांग 4 हजार मेगावाट थी जो अब बढ़ कर 5735 मेगावाट हो गई है. इसकी तुलना में अप्रैल में दिल्ली की चरम बिजली की मांग 2021 और 2020 में एक बार भी 5000 मेगावाट को पार नहीं कर पाई थी, 2019 के अप्रैल में इसने  5हजार का आंकड़ा पार किया था.
 
मार्च में कितनी थी बिजली की डिमांड
 वहीं अगर मार्च महीने की बात करें तो शहर में सबसे ज्यादा बिजली की मांग 31 मार्च को 4648 मेगावाट थी. यह मार्च महीने में दर्ज की गई सबसे ज्यादा बिजली की मांग है. मार्च के दौरान दिल्ली में बिजली की डिमांड 2021 में 3725 मेगावाट की मांग थी वहीं 2020 में 3775 मेगावाट और 2019 में 4016 मेगावाट थी. बीएसईएस की माने तो 2021 में दिल्ली में 7323 मेगावाट की खपत के बाद, इस बार बढ़ती गर्मी को देखते हुए दिल्ली में साल 2022 में गर्मियों के दौरान बिजली की खपत आसानी से 8 हजार मेगावाट को पार कर सकती है.
 
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली प्रोटेस्ट में घायल बच्चों की मदद के लिए अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान, बनाई लीगल टीम
दिल्ली प्रोटेस्ट में घायल बच्चों की मदद के लिए अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान, बनाई लीगल टीम
'ऐसी बर्बरता न कभी देखी न उम्मीद की थी', CJP के आशुतोष रांका बोले- दिल्ली पुलिस ने सारी हदें पार कर दीं
'ऐसी बर्बरता न कभी देखी न उम्मीद की थी', CJP के आशुतोष रांका बोले- दिल्ली पुलिस ने सारी हदें पार कर दीं
Delhi Traffic Advisory: आज किसानों के प्रदर्शन के बीच बदलेगा दिल्ली का ट्रैफिक, एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन जाने से पहले जरूर पढ़ें अपडेट
आज किसानों के प्रदर्शन के बीच बदलेगा दिल्ली का ट्रैफिक, एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन जाने से पहले जरूर पढ़ें अपडेट
CJP Protest: सड़क पर बिखरी चप्पलें, रोते छात्र....जख्म से लेकर लाठीचार्ज तक, प्रदर्शनकारियों ने सुनाई आपबीती
सड़क पर बिखरी चप्पलें, रोते छात्र....जख्म से लेकर लाठीचार्ज तक, प्रदर्शनकारियों ने सुनाई आपबीती

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
AIMIM चीफ ओवैसी की शर्तों पर अखिलेश के करीबी नेता का पलटवार, B-टीम की छवि सुधारने की दी नसीहत
AIMIM चीफ ओवैसी की शर्तों पर अखिलेश के करीबी नेता का पलटवार, B-टीम की छवि सुधारने की दी नसीहत
CJP Protest LIVE: संसद मार्च में घायल छात्रों से मिलेंगे राहुल गांधी, जंतर-मंतर पर CJP का प्रोटेस्ट जारी, अभिजीत दीपके भी मौजूद
LIVE: संसद मार्च में घायल छात्रों से मिलेंगे राहुल गांधी, जंतर-मंतर पर CJP का प्रोटेस्ट जारी, दीपके भी मौजूद
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'तो क्या CJP के सदस्य...', प्रियंका चतुर्वेदी ने विजेता दहिया के वायरल वीडियो पर उठाया सवाल
'तो क्या CJP के सदस्य...', प्रियंका चतुर्वेदी ने विजेता दहिया के वायरल वीडियो पर उठाया सवाल
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
Embed widget