एक्सप्लोरर

Delhi Bulldozer Action: दिल्ली के अशोक विहार में गरजा DDA का बुलडोजर, कई झुग्गियों को गिराया गया

Delhi Ashok Vihar Bulldozer Action: दिल्ली के अशोक विहार में 200 से ज्यादा झुग्गियां आज गिराई जानी हैं, जबकि इससे पहले भी सैकड़ों झुग्गियां गिराई जा चुकी हैं.

Delhi Ashok Vihar Bulldozer Action News: दिल्ली में अशोक विहार के जेलरवाला बाग में आज (सोमवार) दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) की तरफ से झुग्गियों को गिराया जा रहा है.  इससे पहले भी इसी जगह पर अभियान चलाया गया था, जिन लोगों की झुग्गियां गिराई गई हैं, उन्हें डीडीए ने अपार्टमेंट में पक्के घर भी मुहैया कराए हैं. आज सुबह ही डीडीए की टीम जेलरवाला बाग पर पहुंची, जहां पर डीडीए की जमीन पर सैकड़ों झुग्गियां अवैध रूप से बनाई गई हैं.

बिजली विभाग के साथ जेसीबी को इस इलाके में लाया गया है, जहां पर झुग्गियों को गिराया जा रहा है. तकरीबन 200 से ज्यादा झुग्गियां आज गिराई जानी हैं, जबकि इससे पहले भी सैकड़ों झुग्गियां गिराई जा चुकी हैं. जिन लोगों को अलॉटमेंट नहीं हुआ था, वो कोर्ट चले गए थे और स्टे लेकर आए थे. बाकियों को अलॉटमेंट मिल गई.

इस कार्रवाई का कोई विरोध नहीं कर सके, इसलिए दिल्ली पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स की भी तैनाती की गई है. करीब 2100 झुग्गियां यहां थी, जिनमें से 1600 के करीब लोगों को पक्के मकान में शिफ्ट किया गया है. इसके बाद कुछ लोग कोर्ट चले गए. इनमें से कुछ लोगों को कोर्ट से राहत मिली और स्टे लग गया. बाकी झुग्गियों पर बुलडोजर चल रहा है.

आम आदमी पार्टी करने वाली है प्रदर्शन

इससे पहले दिल्ली के कालकाजी में भी बुलडोजर की कार्रवाई की गई थी. इस दौरान आम आदमी पार्टी के नेताओं ने विरोध किया था. साथ ही दिल्ली में झुग्गी बस्तियों और गरीबों के घरों को तोड़े जाने का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी ने बड़ा आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया है. पार्टी ने 'चलो जंतर-मंतर' नामक एक बड़े विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया है, जो 29 जून को सुबह 10 बजे जंतर-मंतर पर होगा.

पार्टी के मुताबिक, इस प्रदर्शन का उद्देश्य दिल्ली की झुग्गी बस्तियों को बुलडोजर कार्रवाई से बचाना और गरीबों को बेघर होने से रोकना है. आम आदमी पार्टी के अनुसार, दिल्ली में अवैध बताकर कई झुग्गी बस्तियों को उजाड़ा जा रहा है, जिससे हजारों गरीब परिवारों का जीवन संकट में आ गया है. पार्टी ने बीजेपी शासित दिल्ली सरकार पर आरोप लगाया है कि वह गरीब विरोधी नीतियों के तहत झुग्गियों को बलपूर्वक हटा रही है. 

दूसरी तरफ सरकार का कहना है कि बुलडोजर की कार्रवाई कोर्ट के आदेश के बाद की जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली-NCR में 12 करोड़ की ड्रग्स सप्लाई का खुलासा, 5 गिरफ्तार
दिल्ली-NCR में 12 करोड़ की ड्रग्स सप्लाई का खुलासा, 5 गिरफ्तार
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप का चौंकाने वाला फैसला, अमेरिकी सेना के इस बड़े अधिकारी को पद से हटाया
ट्रंप का चौंकाने वाला फैसला, अमेरिकी सेना के इस बड़े अधिकारी को पद से हटाया
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
Embed widget