एक्सप्लोरर

Delhi News: दो साल का संपत्तिकर जमा करने पर 16 साल का बकाया होगा माफ, योजना का ऐसे उठाएं लाभ

Delhi News: निगम ने आम माफी योजना लागू की है. यह योजना 15 सितंबर से 31 मार्च तक लागू रहेगी. इस तिथि के भीतर www.mcdonline.nic.in पर जाकर संपत्तिकर जमा किया जा सकता है.

Delhi News: यदि आप दिल्ली (Delhi) के निवासी हैं और यदि आपने किसी वजह से अपना संपत्ति कर (property tax) जमा नहीं किया है तो यह खबर आपके लिए है. दरअसल पूर्वकालिक तीनों निगमों में किसी भी वजह से संपत्तिकर जमा न कर पाने वाले रिहायशी एवं व्यावसायिक मालिकों को बड़ी राहत दी गई है. निगम ने आम माफी योजना (Tax amnesty scheme) की घोषणा की है जिसके तहत अनधिकृत कॉलोनियों, अनधिकृत नियमित कॉलोनियों, लाल डोरा, विस्तारित लाल डोरा, गांवों की विस्तारित आबादी और कश्मीरी प्रवासियों को आवंटित संपत्तियों में रहने वालों को रिहायशी संपत्ति पर दो साल का संपत्तिकर जमा करने पर 16 साल और गैर रिहायशी संपत्ति पर चार साल का संपत्तिकर जमा करने पर 14 साल का बकाया माफ हो जाएगा. यही नहीं इस पर लगने वाला जुर्माना व ब्याज भी नहीं देना होगा.

15 सितंबर से 31 मार्च तक लागू रहेगी स्कीम
दिल्ली नगर निगम के अनुसार यह स्कीम 15 सितंबर  से 31 मार्च 2023 तक लागू रहेगी. निगम की मानें तो उपरोक्त कालोनियों की रिहायशी संपत्तियों के करदाताओं को वित्त वर्ष 2021-22 व 2022-23 के संपत्ति कर (केवल मूल राशि) का ही भुगतान करना होगा और वर्ष 2004-05 से 2020-21 तक का बकाया माफ हो जाएगा. इसी तरह इन्ही कॉलोनियों की गैर रिहायशी संपत्ति मालिकों को वित्त वर्ष 2022-23, 2021-22, 2020-21, 2019-20 का बकाया संपत्ति कर (केवल मूल राशि) का ही भुगतान करना होगा. वर्ष 2004-05 से 2018-19 तक का बकाया माफ हो जाएगा.

चेक से भुगतान करने के मामले भी शामिल
निगम ने कहा कि इस योजना में उन मामलों को भी शामिल किया गया है जिन्होंने संपत्तिकर का भुगतान चेक से किया था, लेकिन चेक बाउंस हो गया था. ऐसे नागरिक भी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं. इसके अलावा बकाया संपत्तिकर जमा न करने पर जो संपत्तियां अटैच हो गई हैं, उनके मालिक भी इस योजना का लाभ ले सकते हैं.  

योजना का लाभ लेने के बाद मुकदमा वापस लेना होगा
निगम ने कहा कि यदि संपत्तिकर को लेकर कोई केस अदालत या नगर निगम ट्रिब्यूनल में लंबित है, ऐसी संपत्ति के मालिक भी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं, लेकिन उन्हें 10 रुपए के स्टांप पेपर पर हलफनामा देना होगा. उन्हें बताना होगा कि वे आम माफी योजना का लाभ लेने के बाद अपना मुकदमा वापस ले लेंगे. 

ऐसे मामलों पर लागू नहीं होगी योजना
नगर निगम ने यह भी कहा कि यदि किसी भी सयम यह पाया जाता है कि करदाता ने कर की सही राशि जमा नहीं की है या जानबूझकर तथ्यों को छुपाया है, ऐसे करदाताओं पर यह योजना लागू नहीं होगी. इसके अलावा कंप्यूटर से चुने गए 10 प्रतिशत आवेदनों की जांच भी की जाएगी.

यह भी पढ़ें:

Delhi News: दिल्ली HC ने सरकार को दिया रेप पीड़ितों के लिए 15.5 करोड़ की राशि जारी करने का निर्देश, कहा- देरी मंजूर नहीं

Delhi News: दिल्ली में रियर सीट बेल्ट पहनना हुआ अनिवार्य, नियम तोड़ने पर लगेगा इतना जुर्माना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तम नगर घटना: CM रेखा गुप्ता ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, दिया न्याय का भरोसा
उत्तम नगर घटना: CM रेखा गुप्ता ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, दिया न्याय का भरोसा
Weather News: मार्च में ही झुलस रही दिल्ली! गुजरात का राजकोट सबसे गर्म, कई जगहों पर लू के हालात
मार्च में ही झुलस रही दिल्ली! गुजरात का राजकोट सबसे गर्म, कई जगहों पर लू की स्थिति
दिल्ली के मालवीय नगर में नॉर्थ-ईस्ट की युवतियों से बदसलूकी, पुलिस ने दर्ज किया केस
दिल्ली के मालवीय नगर में नॉर्थ-ईस्ट की युवतियों से बदसलूकी, पुलिस ने दर्ज किया केस
Delhi News: दिल्ली BJP अध्यक्ष बोले- पंजाब में महिला समृद्धि योजना को लेकर AAP नेताओं में विरोधाभास
दिल्ली BJP अध्यक्ष बोले- पंजाब में महिला समृद्धि योजना को लेकर AAP नेताओं में विरोधाभास

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: चर्चा से क्यों भाग रही सरकार? वरिष्ठ पत्रकार ने खोली पोल! | Iran Israel War
ABP Report : ईरान का 'डेंजरस' बम..अमेरिका में हड़कंप! | Iran Israel War | Khamenei | Trump
Chitra Tripathi: तेहरान में धमाकों से दहला आसमान! जंग के 10वें दिन बढ़ा तनाव | Iran-US-Israel War
Iran Israel War: क्या है Tomahawk मिसाइल जिसने ईरान में मचाई भयंकर तबाही? | Trump | Breaking
Bollywood News: ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने ईशा अंबानी के साथ डांस किया, जिसका वीडियो वायरल हो गया

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
जेवर एयरपोर्ट से अब फ्लाइट्स भरेंगी उड़ान, सरकार से मिला एयरोड्रम लाइसेंस, राम मोहन नायडू ने सौंपा
जेवर एयरपोर्ट से फ्लाइट्स भरेंगी उड़ान, सरकार से मिला एयरोड्रम लाइसेंस, राम मोहन नायडू ने सौंपा
'शाका लाका बूम बूम' के संजू उर्फ किंशुक वैद्य के घर गूंजी किलकारी, बेटे के पिता बने एक्टर
'शाका लाका बूम बूम' के संजू उर्फ किंशुक वैद्य के घर गूंजी किलकारी, बेटे के पिता बने एक्टर
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के TMC सांसद कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
Tooth Pain And Cancer: दांतों में बना हुआ है दर्द तो न करें नजरअंदाज, हो सकता है कैंसर
दांतों में बना हुआ है दर्द तो न करें नजरअंदाज, हो सकता है कैंसर
Embed widget