एक्सप्लोरर

पुलिस के अलग-अलग रंग, एक महिला दारोगा ने किया शानदार काम, तो दूसरी हुई गिरफ्तार, जानें- क्या है मामला

Delhi News: दिल्ली और असम की दो महिला पुलिस अधिकारी अलग-अलग वजह से खबरों में हैं. एक ने नाम कमाया है तो दूसरे ने नाम गवांया है. एक पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं तो दूसरे को सम्मान मिला है.

Delhi And Assam Woman Cops In News: दिल्ली और असम की दो लेडी पुलिस अफसरों के कारनामे चर्चा में हैं. जहां एक ओर असम में धोखाधड़ी के एक मामले में पिछले महीने अपने मंगेतर को गिरफ्तार कराने के बाद चर्चा में आयी पुलिस अधिकारी जनमोनी राभा को शनिवार को पूर्व प्रेमी के साथ कथित रूप से भ्रष्टाचार में लिप्त रहने के मामले में गिरफ्तार किया गया. वहीं दूसरी ओर दिल्ली पुलिस की एक महिला सब-इंस्पेक्टर ने यहां भजनपुरा की भीड़भाड़ वाली गलियों में एक स्कूटर चोर का फिल्मी तरीके से पीछा कर घटना के एक घंटे के अंदर ही उसे पकड़ लिया और वाहवाही लूट ली.

प्रेमी के साथ मिलकर असम की महिला पुलिस अधिकारी पर धोखाधड़ी के आरोप

दरअसल असम पुलिस सूत्रों ने बताया कि प्रदेश के नगांव जिले के कालियाबोर पुलिस थाने में बतौर उप निरीक्षक तैनात राभा को लगातार दो दिन की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया. सूत्रों ने बताया कि माजुली जिले की अदालत ने राभा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. दो ठेकेदारों ने पुलिस में शिकायत दी थी कि जब राभा माजुली में तैनात थीं, तो उन्होंने अपने पूर्व प्रेमी राणा पोगाग के साथ उनका परिचय करवाया, जिसके बाद उन्होंने राणा के साथ आर्थिक सौदे किए थे. उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें ठगा गया. राभा ने पोगाग के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि उसने कुछ लोगों को ओएनजीसी में नौकरी और ठेका दिलाने का वादा करके ठगा. बाद में उसे धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया गया और वर्तमान में वह माजुली जेल में बंद है.

सूत्रों ने बताया कि ‘लेडी सिंघम’ या ‘दबंग पुलिसकर्मी’ के रूप में प्रसिद्ध हो चुकी राभा के खिलाफ पोगाग के साथ साठ-गांठ करने के कई आरोप लगे, जिसने राभा के नाम पर पैसे लिये थे. सूत्रों ने बताया कि इन आरोपों को लेकर जांच के आदेश दिये गये.

Welham Girls School Fees: देहरादून के Welham School में बच्चे का एडमिशन कराने की योजना है तो जान लें कितना आएगा खर्च 

दिल्ली पुलिस की महिला सब-इंसपेक्टर का कमाल

इस बीच दिल्ली पुलिस की लेडी सिंघम एक महिला सब-इंस्पेक्टर ने यहां भजनपुरा की भीड़भाड़ वाली गलियों में एक स्कूटर चोर का फिल्मी तरीके से पीछा कर घटना के एक घंटे के अंदर ही उसे पकड़ लिया. दरअसल महिला अधिकारी अपनी टीम के साथ पीड़ित स्कूटर मालिक के मोबाइल फोन की ‘लाइव लोकेशन’ की मदद से उसका पीछा कर रही थी. मोबाइल फोन चोरी हुए दोपहिया वाहन में अंदर रखा था.

पुलिस ने बुधवार को बताया कि रोमांचक हिंदी फिल्म के दृश्य की तरह सब-इंस्पेक्टर प्रीति सैनी ने अपनी टीम के साथ मोबाइल फोन के ‘लाइव लोकेशन’ के जरिए हैदर रजा का पता लगाया और अंतत: उसे पकड़ लिया. पुलिस ने कहा कि एक मौके पर आम लोगों को ऐसा लगा जैसे टीम के सदस्य रजा को परेशान कर रहे हैं क्योंकि वे सादे कपड़ों में थे. यह घटना 30 मई की है. उन्हें इसके लिए सम्मानित भी किया गया.

एक शख्स का स्कूटर हो गया था गायब

पुलिस के अनुसार एक हस्तशिल्प की दुकान के कर्मचारी रमेश करगती ने सोमवार को अपना मोबाइल फोन स्कूटर में ही छोड़ दिया और दोपहिया वाहन को सुर यमुना घाट पर खड़ा कर चेहरा धोने के लिए चला गया. जब वह वापस आया, तो उसका स्कूटर गायब था. पुलिस ने कहा कि करगती ने इसकी सूचना तिमारपुर थाने को दी और उस गायब दोपहिया वाहन का पता लगाने का जिम्मा सैनी (25) को सौंपा गया. सैनी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक टीम का गठन किया. करगती ने पुलिस को बताया कि उसका मोबाइल फोन स्कूटर के अंदर है और वह ‘साइलेंट मोड’ में है. पुलिस के अनुसार सैनी ने आरोपी का पीछा शुरू किया और उत्तरी जिला पुलिस का कंप्यूटर प्रकोष्ठ टीम को करगती के मोबाइल फोन के ‘लाइव लोकेशन’ की लगातार जानकारी देता रहा.

Sarkari Naukri Alert: राजस्थान के इस विभाग में जूनियर इंजीनियर पदों पर निकली भर्ती, जानें – एज लिमिट से लेकर लास्ट डेट तक सब कुछ 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सत्यम पंडित गिरफ्तार नहीं हुआ तो...', शिकायत के बाद सौरभ भारद्वाज की चेतावनी
'सत्यम पंडित गिरफ्तार नहीं हुआ तो...', सौरभ भारद्वाज की चेतावनी
दिल्ली में आज भी बरसेंगे बादल, तापमान में गिरावट से लोगों को राहत
दिल्ली में आज भी बरसेंगे बादल, तापमान में गिरावट से लोगों को राहत
CJP आंदोलन: छह X हैंडल को दिल्ली पुलिस का नोटिस, FIR भी दर्ज
CJP आंदोलन: छह X हैंडल को दिल्ली पुलिस का नोटिस, FIR भी दर्ज
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उन्हें तो...'
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उन्हें तो...'

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
Embed widget